• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सुपर नहीं, ये है हाइपर कार, इसकी खासियतें और डिजायन है बेजोड़

    अभी तक आपने सुपरकारों मसलन बुगाटी वेरॉन, निसान जीटी-आर, हैनेसी वेनम-जीटी और मैक्लॉरेन एफ वन के बारे में सुना होगा। ये कारें तेज़ रफ्तार, हाईटेक टेक्नोलॉज़ी, शानदार डिजायन और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन अब सुपरकारों से भी एक पायदान ऊपर की कार दुनिया में कदम रखने वाली है। यह होगी हाइपर कार... 

    नबील
    नबील
    Published On जुलाई 07, 2016 13:37 ist
    info icon
    published onJul 07, 2016 13:37 IST
    last updated onJul 07, 2016 13:37 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    अभी तक आपने सुपरकारों मसलन बुगाटी वेरॉन, निसान जीटी-आर, हैनेसी वेनम-जीटी और मैक्लॉरेन एफ वन के बारे में सुना होगा। ये कारें तेज़ रफ्तार, हाईटेक टेक्नोलॉज़ी, शानदार डिजायन और परफॉर्मेंस के लिए जानी जाती हैं। लेकिन अब सुपरकारों से भी एक पायदान ऊपर की कार दुनिया में कदम रखने वाली है। यह होगी हाइपर कार... जो रेस ट्रैक के अलावा सड़कों पर आसानी से चल सकेगी।

    लग्ज़री और हाईपरफॉर्मेंस कारें बनाने वाली कंपनी एस्टन मार्टिन और कार रेसिंग की दुनिया में जाना माना नाम रेडबुल इस कार को लेकर आ रहे हैं। इसे फिलहाल एम-आरबी-001 कोडनेम दिया गया है। एम, एस्टन मार्टिन और आरबी, रेडबुल को दर्शाता है। यह हाइपर कार, कारों की दुनिया में एक नई परिभाषा लिखेगी।

    एम-आरबी-001 की केवल 99 रोड यूनिट और 25 रेस ट्रैक स्पेशल वर्जन तैयार किए जाएंगे। इसे साल 2018 में लॉन्च किया जाएगा। इसकी अनुमानित कीमत 18 करोड़ रूपए से 27 करोड़ रूपए के बीच हो सकती है।

    कंपनी ने इसकी परफॉर्मेंस के बारे में फिलहाल ज्यादा जानकारी नहीं दी है। अब तक सामने आई जानकारी के मुताबिक इसमें वी-12 इंजन दिया जाएगा। इसकी पावर 900 से 1000 बीएचपी के बीच हो सकती है।

    डिजायन के मामले में यह हाइपर कार दुनियाभर में बेजोड़ होगी। ऐसा डिजायन अब तक किसी कार में देखने को नहीं मिला है। कार की बॉडी को कम वज़नी और मजबूत कार्बन फाइबर से बनाया जाएगा। इस में एडवांस एयरोडायनामिक्स टेक्नोलॉज़ी इस्तेमाल होगी। अच्छे एयरोडायनामिक डिजायन वाली कारें तेज़ रफ्तार के दौरान हवा को तेज़ी से काटती हैं, इससे कार पर कम दबाव पड़ता है। तेज़ रफ्तार में भी कार संतुलित रहती है।

    यह भी पढ़ें : भारत में लॉन्च हुई एस्टन मार्टिन की रपीड-2016, कीमत 3.29 करोड़ रूपए

    was this article helpful ?

    नबील
    Nabeel Khan is an Associate Editor with the CarDekho Group and an automotive journalist with over 12 years of experience covering cars, motorcycles, and ever-evolving mobility trends. A Mechanical Engineering graduate, he specialises in vehicle testing, buyer guidance, ownership analysis, and automotive video content. His hands-on automotive experience began early, working on everything from tanks and motorcycles to project cars with his dad, and later rebuilding two-stroke engines during his engineering studies. He combines technical expertise with real-world driving experience to help consumers make informed vehicle purchase decisions.और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है