• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जीप लाएगी सब 4-मीटर एसयूवी, फोर्ड ईकोस्पोर्ट को देगी टक्कर

    जीप की एंट्री-लेवल एसयूवी को भारत में भी उतारा जा सकता है

    रौनक
    रौनक
    Published On मार्च 29, 2018 15:28 ist
    info icon
    published onMar 29, 2018 15:28 IST
    last updated onMar 29, 2018 15:28 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    Jeep Renegade

    अमेरिकन एसयूवी मेकर जीप इन दिनों एक सब 4-मीटर एसयूवी पर काम रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह जीप की एंट्री-लेवल पेशकश होगी। जीप कारों की रेंज में इसे रेनेगेड के नीचे पोजिशन किया जाएगा। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से होगा। कंपनी इसे यूरोप, ब्राजील और भारत समेत कई देशों में उतारने की योजना बना रही है।

    Ford EcoSport Facelift

    जानकारी मिली है कि यह कई मामलों में जीप रेनेगेड से मिलती-जुलती होगी। जीप रेनेगेड की लंबाई 4.2 मीटर है, इसका मुकाबला रेनो डस्टर, कैप्चर और हुंडई क्रेटा से होगा। भारतीय कार बाजार की बात करें तो यहां सब 4-मीटर एसयूवी को सबसे ज्यादा पसंद किया जा रहा है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि कंपनी इसे भारत में भी उतार सकती है। भारत आने वाली जीप की नई बेबी एसयूवी 4 मीटर से कम लंबी होगी। भारत में 4 मीटर से छोटी कारों को टैक्स में कई तरह की रियायत दी गई है।

      जीप रेनेगेड फोर्ड ईकोस्पोर्ट मारूति विटारा ब्रेजा
    लंबाई 4255 एमएम 3998 एमएम 3995 एमएम
    चौड़ाई 1805 एमएम 1765 एमएम 1790 एमएम
    ऊंचाई 1667 एमएम 1647 एमएम 1640 एमएम
    व्हीलबेस 2570 एमएम 2519 एमएम 2500 एमएम

    Fiat Panda

    कयास लगाए जा रहे हैं कि जीप की एंट्री-लेवल एसयूवी फिएट पांडा पर बेस होगी। फिएट पांडा को मिनी प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, इसी प्लेटफार्म पर जीप की सब 4-मीटर एसयूवी को भी तैयार किया जा सकता है। फिएट पांडा की तरह इस में भी ऑल-व्हील-ड्राइव सेटअप दिया जा सकता है।

    Jeep Renegade

    जीप की सब 4-मीटर एसयूवी को भारत में कब तक लॉन्च किया जाएगा, इसके बारे में अभी कोई जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे जीप रेनेगेड के बाद में उतारा जाएगा। जीप रेनेगेड को जल्द ही भारत में उतारा जा सकता है। यहां इसकी कीमत 10 लाख रूपए के आसपास होगी। अगर कंपनी नई सब 4-मीटर एसयूवी को भारत लाती है तो यहां इसकी कीमत 7 लाख रूपए के आसपास हो सकती है।

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुई 2019 जीप रेनेगेड

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ट्रेंडिंग न्यूज़
    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • लेटेस्ट
    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है