• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    सर्दियों में ड्राइविंग के दौरान ध्यान में रखिए ये 7 सबसे जरूरी बातें

    कार से अच्छी परफॉर्मेंस पाने और बिना किसी झंझट या परेशानी के ड्राइव करने के लिए हमनें 7 ऐसी जरूरी बातें सुझाई हैं जो आपको विशेष तौर पर ध्यान में रखनी चाहिए

    भानु
    भानु
    Published On दिसंबर 28, 2022 16:47 ist
    info icon
    published onDec 28, 2022 16:47 IST
    last updated onDec 28, 2022 16:47 IST
    738 Views
    • Write a कमेंट

    Winter Car Care/Driving Tips

    सर्दियां शुुरू होने के साथ हम भी उसको अपने अनुरूप ढालना शुरू कर देते हैं। लेकिन दूसरी तरफ कारों को सर्दियों में एक्सट्रा केयरिंग की काफी जरूरत होती है। :

    इंजन को गर्म होने दें 

    Grand Vitara Engine Bay

    जब हम अपनी कार को काफी समय के लिए बिना इस्तेमाल ​के छोड़ते हैं तो ऑइल कंबस्शन चेंबर के नीचे ही मौजूद एक संप में एकत्रित होने लगता है। जैसे ही तापमान गिरता है, तेल अधिक चिपचिपा या गाढ़ा हो जाता है। इस कंडीशन में आप कुछ समय के लिए इंजन ऑन कर गाड़ी को न्यूट्रल पर रखें जिससे कि वो ऑइल फिर से उठने लगेगा और दूसरे पार्ट्स को ल्यूब्रिकेट करेगा। यदि बताए गए टेंपरेचर की सीमा तक पहुंचे बिना कार चलाएंगे तो इससे इंजन की हेल्थ को नुकसान होगा और आपकी फ्यूल इकोनॉमी पर भी असर पड़ेगा। 

    अपने टायरों को लगातार चेक करें 

    Alto K10 Tyre

    आसान वैज्ञानिक भाषा में बात करें तो गर्म हवा फैलती है और ठंडी हवा सिकुड़ती है। इस स्थिति में, हमारे टायरों पर समान रूप से प्रभाव पड़ता है,यानी ठंडे तापमान के कारण बार-बार टायर प्रेशर कम होता है। किसी समस्या से बचने के लिए आपको हर दो हफ्ते में अपने टायर के प्रेशर की जांच करनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें:देखिए 2022 में 20 लाख रुपये तक के बजट में लॉन्च हुई सबसे तेज कारों की लिस्ट

    एचवीएसी सही से काम कर रहा है कि नहीं! इसका भी रखें ख्याल

    Skoda Superb Climate Control

    एचवीएसी (हीटिंग, वेंटिलेशन और एयर कंडीशनिंग) सिस्टम काम करने की अच्छी स्थिति में होना चाहिए। यह न केवल आपको गर्म रखेगा, बल्कि यह आपकी सामने वाली विंडस्क्रीन पर बूंदों को जमने से बचाने में भी मदद करेगा। यह भी सुनिश्चित करें कि आपका रियर डिफॉगर चालू है; यह आपको आईआरवीएम (इनसाइड रियरव्यू मिरर) के जरिए पीछे की तरफ अच्छी तरह से देखने में मदद करता है। इस दौरान वाइपर को भी चेक करते रहें, ताकि वे ठीक से काम कर रहे हों।

    कोहरे के दौरान अपने हेडलाइट्स और स्पीड को भी कम रखें 

    Fog Conditons

    सामने का व्यू कम दिखने से आप अपनी स्पीड को भी कम रखें जिससे कोई अप्रिय घटना ना हो। सख्ती से ओवरस्पीडिंग से बचें और अपनी लेन में रहें, यही सबसे सुरक्षित काम है जो आप कर सकते हैं। इसके अलावा, अपनी हेडलाइट को लो बीम पर रखें और फॉग लाइट को ऑन रखें। हाई बीम न केवल आपकी आंखों में आई परेशानी को प्रतिबिंबित करेगा, बल्कि यह दूसरों की विजिबिलिटी में भी बाधा उत्पन्न करेगा।

    यह भी पढ़ें: 40 लाख रुपए से भी कम बजट वाली टॉप 15 एसयूवी कारें जो इस साल हुई लॉन्च

    मैकेनिकल पार्ट्स और खासतौर पर ब्रेक्स को भी करते रहें चैक 

    Altroz Pedalsड्राइव करने से पहले यह वास्तव में महत्वपूर्ण है कि आप अपने सभी मैकेनिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स, विशेष रूप से ब्रेक की पूरी जांच कर लें। कोहरे जैसी परिस्थितियों में, आपको क्रिस्प ब्रेकिंग की आवश्यकता हो सकती है, और इसके लिए,ब्रेक पैडल का ठीक होना बेहद जरूरी है। 

    पहाड़ों पर जाने से पहले फुल करा लें फ्यूल टैंक

    Altroz Instrument Clusterयदि आप पहाड़ों पर घूमने जाने की प्लानिंग कर रहे हैं तो उससे पहले अपना फ्यूल टैंक फुल करा लें क्योंकि पहाड़ों में फ्यूल स्टेशंस काफी सीमित होते हैं। यदि बीच रास्ते में ही आपका फ्यूल खत्म हो गया तो आप किसी बड़ी मू​सीबत में पड़ सकते हैं। और अगर आप बाहर बहुत कम तापमान में फंस गए हैं, तो आप बस कार के हीटर को चालू कर सकते हैं और कुछ मदद आने तक प्रतीक्षा कर सकते हैं।

    यह भी देखें: ये हैं भारत की सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारें

    बर्फ में साथ नहीं देते पारंपरिक टायर

    Snow Tyre Chains

    यदि आपकी गाड़ी में रेगुलर टायर लगे हैं तो पहाड़ों पर बर्फ होने पर आपको ट्रेक्शन नहीं मिलेगा। यदि आपके पास विंटर टायर नहीं है तो स्नो चेन जरूर साथ में रखें ठीक है, अगर सर्दियों का टायर नहीं है, तो कम से कम स्नो टायर चेन ले जाएं, यह जमीन और पहिए के बीच ट्रैक्शन को बढ़ाने में मदद करती है। 

    इन सात महत्वपूर्ण बातों का पालन करके, आप सर्दियों में बिना किसी परेशानी के ड्राइविंग अनुभव का आनंद ले सकते हैं। इसके साथ, कारदेखो आपकी सर्दियों में सुखद और सुरक्षित ड्राइविंग की कामना करता है।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है