• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई लैम्बॉर्गिनी यूरूस परफाॅर्मेन्ट के बारे में जानिए ये 5 खास बातें

    इस इटालियन सुपर एसयूवी को मिला ये सबसे पहला बड़ा अपडेट है और इससे जुड़ी 5 खास बातों के बारे में आप जानेंगे आगेः

    भानु
    भानु
    Published On अगस्त 23, 2022 11:58 ist
    info icon
    published onAug 23, 2022 11:58 IST
    last updated onAug 23, 2022 11:58 IST
    2.7K Views
    • Write a कमेंट

    Urus Performante

    लैम्बॉर्गिनी यूरूस का एक हार्डकोर वर्जन यूरूस परफाॅर्मेन्ट नाम से पेश किया गया है। अगस्त के मध्य में आयोजित हुए 2022 माॅन्टेरे कार वीक में इसका पब्लिक डेब्यू हुआ था।

    ज्यादा अग्रेसिव है इसकी स्टाइलिंग 

    अग्रेसिव एयरोडायनैमिक पैकेज के तहत यूरूस परफाॅर्मेन्ट के फ्रंट और रियर में कई डिजाइन अपडेट्स दिए गए हैं। इसका फ्रंट बंपर काफी खुला खुला नजर आ रहा है और एयर फ्लो के अच्छे इस्तेमाल के लिए इसमें नए एयर कर्टेन दिए गए हैं। वहीं  बोनट के अंदर इंजन से पैदा होने वाली गर्मी को बाहर निकालने के लिए भी इसमें कुछ खुलापन रखा गया है। 

    Urus Performante

    बैक पोर्शन की बात करें तो यूरूस में नई एवेंटाडोर से इस्पायर्ड रूफ माउंटेड स्पाॅयलर के साथ एंड प्लेट्स दी गई हैं। इसमें अलावा इसमें बूट के एज के साथ एक छोटा लिप स्पाॅयलर भी दिया गया है। इसके बंपर में व्हीलआर्क के पीछे भी कुछ बदलाव किए गए हैं जहां क्वाट एग्जिट एग्जाॅस्ट के बीच में अपडेटेड रियर डिफ्यूजर दिया गया है। 

    Urus Performante

    ओवरऑल यूरूस परफाॅर्मेन्ट रेगुलर यूरूस से ज्यादा चैड़ी नजर आ रही है। इसमें अच्छी ग्रिप के लिए चैड़े टायरों के साथ नए डिजाइन के अलाॅय व्हील्स दिए गए हैं। 

    काफी लाइटवेटेड होगी ये 

    एक प्रीमियम और लग्जरी एसयूवी होने के चलते यूरूस काफी हैवी कार है। मगर लैम्बॉर्गिनी इसके परफाॅर्मेन्ट ट्रिम का वेट 47 किलो तक कम कर दिया है और इसके लिए कंपनी ने बोनट और रूफ जैसे पैनल्स को कार्बन फाइबर से तैयार किया गया है। 

    Urus Performante

    यह भी पढ़ेंःलैम्बॉर्गिनी यूरूस ने भारत में 200 यूनिट सेल्स का आंकड़ा छुआ

    ज्यादा अच्छी परफाॅर्मेंस देगी ये कार 

    यूरूस परफाॅर्मेन्ट में 4 लीटर ट्विन टर्बो वी8 इंजन दिया गया है जो 666 पीएस और 850 एनएम का टाॅर्क जनरेट करने में सक्षम है जो रेगुलर माॅडल से 15 पीएस ज्यादा पावरफुल है। इसमें एयर सस्पेंशन के बजाए स्टिफ स्टील स्प्रिंग्स और रीट्यून्ड डैंपर दिए गए हैं जिनके साथ स्पोर्टी चेसिस सेटअप भी दिया गया है। नतीजतन इस कार के एयरोडायनैमिक्स काफी अच्छे होंगे। इन सब अपडेट्स के कारण इस वेरिएंट को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पकड़ने में 3.6 सेकंड के बजाए 3.3 सेकंड्स का समय लगेगा। 

    नए ड्राइविंग मोड्स

    Urus Performante

    लैम्बॉर्गिनी यूरूस परफाॅर्मेन्ट के ड्राइविंग मोड्स को भी अपडेट किया है। स्टैंडर्ड यूरूस में ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ टाॅगल सलेक्टर में एनिमा नाम से 6 ड्राइविंग मोड्सः स्ट्राडा,स्पोर्ट,काॅर्सा,नेव,टैरा और सब्बिया दिए गए हैं। हालांकि परफाॅर्मेन्ट वेरिएंट में केवल स्ट्राडा,स्पोर्ट और काॅर्सा मोड्स ही दिए गए हैं और इसमें रफ टैरेन्स पर कार को ड्राइव करने के लिए नया रैली मोड दिया गया है। 

    कब होगी लाॅन्च

    Urus Performante

    2022 के आखिर तक यूरूस परफाॅर्मेन्ट की डिलीवरी कस्टमर्स को दी जानी शुरू की जाएगी। भारत में यूरूस की पाॅपुलैरिटी को देखते हुए ऐसा माना जा सकता है कि कंपनी यहां ऐसी और भी हार्डकोर एसयूवी इस साल के आखिर तक लाॅन्च कर सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    लैम्बॉर्गिनी यूरूस पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है