• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2025 जीप ग्रैंड चेरोकी सिग्नेचर एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत 69.04 लाख रुपये

    सिग्नेचर एडिशन की सीमित यूनिट बेची जाएंगी और इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर शामिल किए गए हैं

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 12, 2025 14:07 ist
    info icon
    published onJun 12, 2025 14:07 IST
    last updated onJun 12, 2025 14:07 IST
    180 Views
    • Write a कमेंट

    • जीप ग्रैंड चेरोकी सिग्नेचर एडिशन को लिमिटेड ओ वेरिएंट के ऊपर पोजिशन किया गया है।

    • डिजाइन में बदलाव नहीं हुए हैं। इसमें रेगुलर मॉडल वाले एलईडी लाइटिंग एलिमेंट्स, 20-इंच अलॉय व्हील और वही चार कलर ऑप्शन दिए गए हैं।

    • इसमें पीछे वाले पैसेंजर के लिए दो स्क्रीन, एक पावर्ड साइड स्टेप और एक डैशकैम दिया गया है।

    • इसमें 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है।

    • ग्रैंड चेरोकी सिग्नेचर एडिशन की कीमत 69.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।

    जीप ने 2025 ग्रैंड चेरोकी सिग्नेचर एडिशन को भारत में लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 69.04 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है। ग्रैंड चेरोकी एक फुल साइज प्रीमियम एसयूवी कार है जिसे भारत में 2022 में पेश किया गया था। सिग्नेचर एडिशन को लिमिटेड (ओ) वेरिएंट पर तैयार किया गया है और इसकी कीमत 1.54 लाख रुपये ज्यादा है। अगर आपकी नजर भी ग्रैंड चेरोकी सिग्नेचर एडिशन पर है तो हम आपको जल्दी करने की सलाह देंगे, क्योंकि इसकी सीमित यूनिट ही बेची जाएंगी।

    वेरिएंट

    कीमत (एक्स-शोरूम)

    जीप ग्रैंड चेरोकी लिमिटेड ओ

    67.50 लाख रुपये

    जीप ग्रैंड चेरोकी सिग्नेचर एडिशन

    69.04 लाख रुपये

    नए सिग्नेचर एडिशन में जीप ने कुछ कॉस्मेटिक अपडेट और कुछ अतिरिक्त फीचर शामिल किए हैं, हालांकि इसके इंजन में बदलाव नहीं किया गया है। यहां देखए ग्रैंड चेरोकी के इस स्पेशल एडिशन में क्या कुछ खास मिलता है:

    नया क्या है?

    ग्रैंड चेरोकी सिग्नेचर एडिशन के ओवरऑल डिजाइन में बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इसमें मोटराइज्ड साइड स्टेप जैसे कुछ जरूरी बदलाव किए गए हैं, जिससे इस बड़ी एसयूवी कार के केबिन में प्रवेश करना और बाहर निकलना आसान हो जाता है।

    इसमें कुछ अतिरिक्त फीचर भी दिए गए हैं, जिनमें आगे वाले सीट हेडरेस्ट के पीछे एंटरटेनमेंट स्क्रीन शामिल है। इसमें अतिरिक्त सेफ्टी के लिए एक डैशकैम भी दिया गया है।

    डिजाइन

    जीप ग्रैंड चेरोकी सिग्नेचर एडिशन का ओवरऑल डिजाइन स्टैंडर्ड मॉडल जैसा ही है। इसमें जीप की सिग्नेचर 7-स्लॉट ग्रिल, इसके दोनों तरफ पतली एलईडी हेडलाइट और फॉग लाइट दी गई है, जो इसे मॉडर्न लुक देती है। साइड से यह बड़ी और ऊंची नजर आती है और राइडिंग के लिए इसमें 20-इंच अलॉय व्हील दिए गए हैं। विंडो पेनल पर क्रोम सराउंडिंग दी गई है जो इसे प्रीमियम लुक देती है। इसका पीछे का डिजाइन सिंपल और साफ-सुथरा है। इसमें पतली एलईडी टेल लाइट, बीच में जीप लोगो के साथ साफ-सुथरा टेलगेट और क्रोम टच के साथ ड्यूल-टोन बंपर दिया गया है।

    इसमें पहले वाले कलर ऑप्शन दिए गए हैं जिसमें रॉकी माउंटेन, वेलवेट रेड, डायमंड ब्लैक और ब्राइट व्हाइट शामिल है।

    केबिन

    यहां तक कि ग्रैंड चेरोकी सिग्नेचर एडिशन का केबिन डिजाइन भी लिमिटेड ओ वेरिएंट जैसा है। इसमें रेगुलर मॉडल की तरह ऑल-ब्लैक थीम और वही डैशबोर्ड लेआउट के साथ एक 10.1-इंच इंफोटेनमेंट डिस्प्ले और एक 10.25-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें को-पैसेंजर के लिए एक तीसरी 10.25-इंच डिस्प्ले भी दी गई है। सेंटर कंसोल में फिजिकल बटन और जरूरी फीचर के लिए नोब और ड्राइव मोड सिलेक्शन के लिए एक रोटरी डायल भी दिया गया है।

    ग्रैंड चेरोकी में लेदर सीट, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, और फ्रंट व सेकंड रो के लिए हीटेड सीट दी गई है जो इसके केबिन को लग्जरी फील देते हैं।

    फीचर और सेफ्टी

    इन नए फीचर के अलावा सिग्नेचर एडिशन में रेगुलर गैंड चेरोकी वाले फीचर दिए गए हैं जिनमें डैशबोर्ड पर ट्रिपल डिस्प्ले, एक पैनोरमिक सनरूफ, 8 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें (ड्राइवर के लिए मेमोरी फंक्शन भी) शामिल है। अतिरिक्त फीचर में ऑटो-डिमिंग आईआरवीएम, ड्यूल-जोन ऑटो एसी, वायरलेस फोन चार्जर, पावर्ड टेलगेट, एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और 9-स्पीकर एल्पाइन साउंड सिस्टम शामिल है।

    सुरक्षा के लिए इसमें रेगुलर ग्रैंड चेरोकी वाले सेफ्टी फीचर दिए गए हैं जिनमें 8 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), हिल स्टार्ट असिस्ट, ट्रेक्शन कंट्रोल, ऑटो होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), 360 डिग्री कैमरा और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर्स शामिल हैं।

    इंजन

    ग्रैंड चेरोकी सिग्नेचर एडिशन में पहले वाला 2-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके स्पेसिफिकेशन इस प्रकार हैं:

    इंजन

    2-लीटर टर्बो-पेट्रोल

    पावर

    272 पीएस

    टॉर्क

    400 एनएम

    गियरबॉक्स

    8-स्पीड एटी*

    ड्राइवट्रेन

    ऑल-व्हील-ड्राइव

    *एटी - टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    कंपेरिजन

    2025 जीप ग्रैंड चेरोकी का मुकाबला ऑडी क्यू7, मर्सिडीज-बेंज जीएलई और बीएमडब्ल्यू एक्स5 से रहेगा।

    was this article helpful ?

    जीप ग्रैंड चेरोकी पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    akshu
    Jul 9, 2025, 8:44:55 AM

    Supercharged?

    और देखें...
      जवाब
      Write a Reply

      कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है