• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्टिंग के दौरान दिखी 2020 महिंद्रा एक्सयूवी500, इंटीरियर से जुड़ी जानकारी आई सामने

    न्यू महिंद्रा एक्सयूवी500, सैंगयोंग कोरंडो 2019 पर बेस्ड हो सकती है। ऐसे में  इस एसयूवी में कोरंडो वाले ही कई फीचर्स दिए जा सकते हैं।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 15, 2019 15:38 ist
    info icon
    published onNov 15, 2019 15:38 IST
    last updated onNov 15, 2019 15:38 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    महिंद्रा अपनी अपकमिंग सेकंड जनरेशन एक्सयूवी500 की कई महीनों से टेस्टिंग कर रही है। अब तक सामने आई फोटोज़ में कार की डिज़ाइन से जुड़ी ज्यादा जानकारियां हाथ नहीं लगी थी। हाल ही में इस कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसके बाद इस गाड़ी के इंटीरियर की अहम जानकारियां हाथ लगी हैं।

    इससे पहले सामने आई तस्वीरों में एसयूवी को लक्ज़री कारों की तरह ही स्पोर्टी फ्लश-फिटेड डोर हैंडल्स के साथ देखा गया था। मौजूदा एक्सयूवी500 को चीते जैसी डिज़ाइन दी गई थी मगर एक्सयूवी500 2020 में यह डिज़ाइन एलिमेंट देखने को नहीं मिल सकते हैं। हालांकि, कार में सेवन-स्लेट ग्रिल और बाहरी लेआउट को वर्तमान मॉडल से काफी हद तक मिलता-जुलता रखा जा सकता है। 2020 एक्सयूवी500 के इंटीरियर की साफ तस्वीर फिलहाल पूरी तरह से सामने नहीं आई है। हालांकि, नई तस्वीरें संकेत देती है कि इसमें इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट के लिए कने​क्टेड स्क्रीन का फीचर दिया गया है। यही फीचर किया सेल्टोस और मर्सिडीज़ बेंज के नए मॉडल्स में भी दिया गया है। 

    न्यू महिंद्रा एक्सयूवी500, सैंगयोंग कोरंडो 2019 पर बेस्ड हो सकती है। ऐसे में  इस एसयूवी में कोरंडो वाले ही कई फीचर्स दिए जा सकते हैं। कोरंडो में 10.25 इंच का पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और टॉमटॉम नेविगेशन सिस्टम और एंबिएंट मूड लाइटिंग से लैस 9-इंच का इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। उम्मीद की जा रही है कि दोनों कारों का डैशबोर्ड लेआउट अलग होगा। इस अपकमिंग एसयूवी में पॉवर्ड टेलगेट, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-ज़ोन  क्लाइमेट कंट्रोल के साथ फ्रंट सीट पर वेंटिलेशन फंक्शन, 7 एयरबैग्स जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं। 

    इसमें बीएस-6 नॉर्म्स वाला 2.0-लीटर पेट्रोल और डीजल इंजन दिया जा सकता है। वर्तमान में एक्सयूवी500 2.2-लीटर डीजल इंजन में उपलब्ध है। यह इंजन 155 पीएस की पावर जनरेट करता है। अनुमान लगाए जा रहे हैं कि नई एसयूवी में दिया जाने इंजन मौजूदा मॉडल के मुकाबले ज्यादा पावफुल होगा। पावर ट्रांसमिशन के लिहाज से इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिल सकता है। यह कार ऑल व्हील ड्राइव वेरिएंट में भी उपलब्ध हो सकती है। 

    नेक्स्ट जनरेशन एक्सयूवी500 की लॉन्चिंग से जुड़ी आधिकारिक जानकारी फिलहाल साझा नहीं की गई है। माना जा रहा है इसे 2020 की दूसरी तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है। माना जा रहा है कि इसे मौजूदा मॉडल वाले ही प्राइस ब्रेकेट के साथ उतारा जा सकता है। वर्तमान में महिंद्रा एक्सयूवी500 12.22 लाख रुपए से लेकर 18.55 लाख रुपए (एक्स-शोरूम मुंबई) में उपलब्ध है। लॉन्च होने पर इसका मुकाबला एमजी हेक्टर (5 व 7 सीटर), टाटा हैरियर (5 व 7 सीटर), किया सेल्टोस और हुंडई क्रेटा से होगा।  

    सौजन्य

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी500 पर अपना कमेंट लिखें

    2 कमेंट्स
    1
    u
    user
    Dec 2, 2019, 12:58:31 AM

    Hi.mr.amit.kumar chaudhari

      जवाब
      Write a Reply
      1
      A
      amitkumar chaudhari amitkumar chaudhari
      Dec 2, 2019, 12:57:44 AM

      Hi.mr.amit.kumar chaudhari

        जवाब
        Write a Reply

        और देखें on महिंद्रा एक्सयूवी500

        कार न्यूज़

        • ताजा खबरें

        ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

        • अपकमिंग
        • पॉपुलर
        *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
        ×
        हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है