• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुआ महिन्द्रा एक्सयूवी500 फेसलिफ्ट का केबिन

    फेसलिफ्ट एक्सयूवी500 के केबिन में कई अहम बदलाव हुए हैं

    दिनेश
    दिनेश
    Published On अप्रैल 04, 2018 11:49 ist
    info icon
    published onApr 04, 2018 11:49 IST
    last updated onApr 04, 2018 11:49 IST
    23 Views
    • Write a कमेंट

    Mahindra XUV500 Facelift Interior

    महिन्द्रा इन दिनों अपनी लोकप्रिय एसयूवी एक्सयूवी500 के फेसलिफ्ट अवतार पर काम कर रही है। हाल ही में इसके केबिन की साफ झलक कैमरे में कैद हुई है।

    Mahindra XUV500 Facelift Interior

    तस्वीरों पर गौर करें तो फेसलिफ्ट एक्सयूवी500 का केबिन काफी हद तक मौजूदा मॉडल से मिलता-जुलता है। कैमरे में कैद हुई कार के डैशबोर्ड को ऑल-ब्लैक लेआउट में रखा गया है, इसके ऊपर की तरफ लैदर ट्रीटमेंट दिया गया है। मौजूदा एक्सयूवी500 में भी ऑल-ब्लैक डैशबोर्ड दिया है, फर्क सिर्फ इतना है कि मौजूदा मॉडल में लैदर वाला ट्रीटमेंट नहीं दिया गया है।

    कैमरे में कैद हुई कार के सेंट्रल कंसोल पर पियानो ब्लैक फिनिशिंग दी गई है, वहीं मौजूदा मॉडल में मैट ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। मौजूदा एक्सयूवी500 में केवल स्टीयरिंग व्हील, सेंट्रल कंट्रोल और आर्मरेस्ट पर ही सिल्वर फिनिशिंग दी गई है, जबकि फेसलिफ्ट अवतार में हैंड ब्रेक और गियर नोब पर भी सिल्वर गार्निश दी गई है। अपडेट एक्सयूवी500 में टेन कलर वाली लैदर सीटों के साथ डायमंड स्टिचिंग भी दी गई है।

    2018 Mahindra XUV500

    बाहर की तरफ ध्यान दें तो यहां आगे और पीछे की तरफ बदलाव हुए हैं। आगे की तरफ नए हैडलैंप्स और डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटें दी गई हैं। इसकी फ्रंट ग्रिल और फ्रंट बंपर में भी बदलाव हुआ है। पीछे की तरफ ध्यान दें तो यहां नए टेललैंप्स, नया टेलगेट और नया बंपर दिया गया है। साइड वाले हिस्से में नए अलॉय व्हील दिए गए हैं जो इसे मौजूदा मॉडल से अलग बनाते हैं।

    2018 Mahindra XUV500

    कयास लगाए जा रहे हैं कि फेसलिफ्ट एक्सयूवी500 के इंजन में भी बदलाव हो सकते हैं। इस में 2.2 लीटर का 4-सिलेंडर डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। इसकी पावर 168 पीएस और टॉर्क 350 एनएम होगा। मौजूदा मॉडल की तुलना में इस में 28 पीएस की ज्यादा पावर और 20 एनएम का ज्यादा टॉर्क मिलेगा। फेसलिफ्ट मॉडल में नए टॉप वेरिएंट डब्ल्यू11 को भी शामिल किया जाएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि इस में पहले से ज्यादा फीचर आएंगे।

    यह भी पढें :

    was this article helpful ?

    दिनेश
    <p><span>He is an automobile engineer. His love for cars has been the driving force in his career. He says, playing with toy cars during childhood to getting to know a car inside out in college has been an enjoyable ride. Now, he his here to experience the cars firsthand and bring you the news of the automobile world.</span></p>और देखें

    महिंद्रा एक्सयूवी500 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है