• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    9 से 14 फरवरी तक आयोजित होगा इंडियन ऑटो एक्सपो-2018

    ऑटो एक्सपो की आधिकारिक साइट हुई लाइव

    अकस
    अकस
    Published On मार्च 27, 2017 15:06 ist
    info icon
    published onMar 27, 2017 15:06 IST
    last updated onMar 27, 2017 15:06 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में कार फैंस के लिए इंडियन ऑटो एक्सपो काफी मायने रखता है, यह ऑटो इवेंट हर दो साल में एक बार आयोजित होता है। पिछला ऑटो एक्सपो साल 2016 में हुआ था, अब अगला ऑटो एक्सपो साल 2018 में आयोजित होगा। ऑटो एक्सपो की आधिकारिक वेबसाइट पर इस इवेंट की तारीखें जारी कर दी गई हैं। इंडियन ऑटो एक्सपो-2018, ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में 9 फरवरी से 14 फरवरी 2018 तक आयोजित होगा। ऑटो पार्ट्स और कंपोनेंट की प्रदर्शनी नई दिल्ली स्थित प्रगति मैदान में 8 फरवरी से 11 फरवरी 2018 तक आयोजित होगी।

    ऑटो एक्सपो का आयोजन सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्र्स (एसआईएएम), भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) और ऑटोमोटिव कंपोनेंट मैन्युफैक्चर्र्स एसोसिएशन (एसीएमए) मिलकर करती है। ऑटो एक्सपो-2016 में 65 कंपनियों ने हिस्सा लिया था और 108 नई गाड़ियां पेश की गई थीं। इस दौरान छह लाख से ज्यादा विजिटर्स आए और 500 से ज्यादा कारें और टू-व्हीलरों को देखा। कमर्शियल व्हीकल और थ्री-व्हीलर्स को भी इस इवेंट में रखा गया था।

    बात करें इंडियन ऑटो एक्सपो-2018 की तो इस में टाटा की टू-डोर स्पोर्ट्स कार टैमो रेसमो का प्रोडक्शन वर्जन और 2018 मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट समेत कई चर्चित कारें पेश होंगी। संभावना है कि इस इवेंट की टिकटें बुकमाईशो पर नवंबर 2017 से बिक्री के लिए उपलब्ध होंगी, टिकट की कीमतें क्या होंगी इसकी जानकारी फिलाहल नहीं मिली है।

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है