• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    दक्षिण अमेरिका में दिखी 2017 फोर्ड ईकोस्पोर्ट की झलक

    बीते साल अक्टूबर में फोर्ड ने नई ईकोस्पोर्ट को लॉन्च किया था। नई ईकोस्पोर्ट के डिजायन और इंजन में कुछ बदलाव किए गए थे। कंपनी एक बार फिर ईकोस्पोर्ट  का नया अवतार पेश करने की तैयारी में है। ईकोस्पोर्ट के नए मॉडल माई-2017 के इंटीरियर की तस्वीर दक्षिण अमेरिका में कैमरे में कैद हुई हैं।

    साद
    साद
    Published On मार्च 10, 2016 12:29 ist
    info icon
    published onMar 10, 2016 12:29 IST
    last updated onMar 10, 2016 12:29 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    बीते साल अक्टूबर में फोर्ड ने नई ईकोस्पोर्ट को लॉन्च किया था। नई ईकोस्पोर्ट के डिजायन और इंजन में कुछ बदलाव किए गए थे। कंपनी एक बार फिर ईकोस्पोर्ट (https://www.cardekho.com/hi/new-car/ford/ecosport) का नया अवतार पेश करने की तैयारी में है। ईकोस्पोर्ट के नए मॉडल माई-2017 के इंटीरियर की तस्वीर दक्षिण अमेरिका में कैमरे में कैद हुई हैं।

    माना जा रहा है कि नई ईकोस्पोर्ट को अगले साल बाजार में उतारा जाएगा। नए मॉडल में अंदर और बाहर दोनों जगह ही काफी बदलाव देखने को मिलेंगे। एक्सटीरियर में आगे की तरफ नई एंडेवर से मिलता-जुलता डिजायन, नए हैडलैंप्स, नए डिजायन का बंपर और अलॉय व्हील देखने को मिलेंगे।

    कैमरे में कैद हुई कार की तस्वीर बताती है कि इसके इंटीरियर में काफी काम किया गया है। इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर को सिंगल यूनिट के तौर पर दिया गया है। मौजूदा ईकोस्पोर्ट में यह दो पॉड में बंटी हुई है। अपडेट यूनिट में पहले से बड़े डायल और ज्यादा कलरफुल मल्टी इंफो डिस्प्ले यूनिट दी गई है। टैकोमीटर सेक्शन में इंजन का तापमान बताने वाली यूनिट को नीचे की तरफ दिया गया है। फ्यूल लेवल मीटर को स्पीडोमीटर के साथ दिया गया है।

    इंजन की बात करें तो 2017 ईकोस्पोर्ट के पहले की तरह ही 1.0 लीटर के ईकोबूस्ट और 1.5 लीटर के टीआई-वीसीटी पेट्रोल इंजन के साथ आने की उम्मीद है। यह इंजन 125 पीएस और 112 पीएस की पावर देते हैं। डीज़ल वर्जन में 100पीएस की पावर देने वाला 1.5 लीटर का टीडीसीआई इंजन होगा।

    फिलहाल कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ईकोस्पोर्ट का काफी दबदबा है। इसके मुकाबले में हाल ही में लॉन्च हुई विटारा ब्रेज़ा और पिछले साल आई टीयूवी-300 मौजूद हैं। इनके अलावा टाटा मोटर्स की नेक्सन भी जल्द ही इस सेगमेंट में कदम रखने वाली है।   

    देखें, फोर्ड ईकोस्पोर्ट का एक्सपर्ट रिव्यू

    यह भी पढ़ें:  फोर्ड ने दिखाई पावरफुल फिएस्टा एसटी200 हैचबैक

    सोर्सः autos.segredos.com.br

    was this article helpful ?

    साद
    <p><span>As a technology enthusiast, Saad has plenty of strings to his bow. An ardent follower of knowledge, he loves to devote himself to the trending technologies in the market. The curiosity to gain knowledge, which cannot be stolen, made him dive into the field of writing. Never thought he would join the bandwagon of automobile journalists. But as he has entered this stream, chasing inside stories from Tata Nano to German luxuries and British supercars, has now become his passion. Besides honing his writing skills, his job at Cardekho is to maintain the integrity of news and articles.</span></p>और देखें

    फोर्ड इकोस्पोर्ट 2015-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है