• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अगस्त 2020 डिस्काउंट ऑफर: इस महीने महिंद्रा की एसयूवी कारों पर कीजिए 3.05 लाख रुपये तक की बचत

    अगर आप इस महीने महिंद्रा की एसयूवी कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। अगस्त में कंपनी अपनी सेल्स को बढ़ाने के लिए एसयूवी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है, जिसके चलते आप 3.05 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    सोनू
    सोनू
    Published On अगस्त 18, 2020 10:18 ist
    info icon
    published onAug 18, 2020 10:16 IST
    last updated onAug 18, 2020 10:18 IST
    4K Views
    • Write a कमेंट
    • महिंद्रा अल्टुरस जी4 पर सबसे ज्यादा 3.05 रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • एक्सयूवी300 और बोलेरो पर कंपनी नकद डिस्काउंट नहीं दे रही है। 
    • एक्सयूवी500, स्कॉर्पियो और केयूवी100 एनएक्सटी पर कंपनी 10,000 रुपये की अतिरिक्त छूट दे रही है।
    • सभी डिस्काउंट ऑफर 31 अगस्त 2020 तक मान्य है। 

    अगर आप इस महीने महिंद्रा की एसयूवी कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। अगस्त में कंपनी अपनी सेल्स को बढ़ाने के लिए एसयूवी कारों पर भारी डिस्काउंट ऑफर की पेशकश कर रही है, जिसके चलते आप 3.05 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं। 

    यहां देखिए महिंद्रा की किस कार पर कितनी छूट मिल रही हैः-

    मॉडल

    नकद डिस्काउंट

    एक्सचेंज बोनस

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट

    अतिरिक्त ऑफर

    कुल लाभ

    एक्सयूवी300

    --

    25,000 रुपये तक

    4,500 रुपये तक

    --

    29,500 रुपये तक

    एक्सयूवी500

    12,760 रुपये तक

    30,000 रुपये तक

    9,000 रुपये तक

    5,000 रुपये तक

    56,760 रुपये तक

    स्कॉर्पियो

    20,000 रुपये तक

    25,000 रुपये तक

    5,000 रुपये तक

    10,000 रुपये तक

    60,000 रुपये तक

    बोलेरो

    -

    10,000 रुपये तक

    3,500 रुपये तक

    --

    13,500 रुपये तक

    अल्टुरस जी4

    2.40 लाख रुपये तक 

    50,000 रुपये तक

    15,000 रुपये तक

    --

    3.05 लाख रुपये तक

    केयूवी100 एनएक्सटी

    33,055 रुपये तक

    20,000 रुपये तक

    4,000 रुपये तक

    5,000 रुपये तक

    62,055 रुपये तक

    Mahindra Alturas G4

    यहां ध्यान रखने वाली बात ये है कि ऊपर दिए गए डिस्काउंट दिल्ली में मिल रहे हैं। अगर आप किसी दूसरे शहर के रहने वाले हैं तो कृपया अपने नजदीकी महिंद्रा शोरूम पर संपर्क करें, क्योंकि आपके शहर में कारों पर दिया जा रहा डिस्काउंट कम ज्यादा भी हो सकता है।

    Mahindra XUV500

    ये तो थी महिंद्रा कंपनी द्वारा दिए जा रहे कारों पर डिस्काउंट की बात। महिंद्रा की इन दिनों सबसे चर्चित कारों की बात करें तो वो है नई जनरेशन की थार, जिसके प्रोडक्शन मॉडल से कंपनी ने 15 अगस्त को पर्दा उठाया था। नई महिंद्रा थार को भारत में 2 अक्टूबर 2020 को लॉन्च किया जाएगा। इसके अलावा कंपनी जल्द ही नई स्कॉर्पियो और न्यू एक्सयूवी500 को भी लॉन्च करेगी।

    यह भी पढ़ें : नई महिंद्रा थार में मिलेगा इन 6 कलर का ऑप्शन, 2 अक्टूबर को होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    महिंद्रा अल्टुरस जी4 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है