• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    पैरालिंपियन दीपा मलिक ने अपनी नई महिंद्रा एक्सयूवी700 एक्सेसिबल एसयूवी को किया ड्राइव, देखें वीडियो

    पैरालिंपियन दीपा मलिक को आनंद महिंद्रा की ओर से उपहार के रूप में एक नई महिंद्रा एक्सयूवी 700 एक्सेसिबल एसयूवी मिली है। उनकी एसयूवी कार में इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड  स्वाइवलिंग फ्रंट सीट के अलावा कई दूसरे मॉडिफेशन्स किए गए हैं ,ताकि इसे चलाना उनके लिए आसान हो सके। इस गाड़ी का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं :-

    स्तुति
    स्तुति
    modified on मार्च 08, 2022 11:39 ist
    info icon
    published onMar 08, 2022 11:35 IST
    last updated onMar 08, 2022 11:39 IST
    592 Views
    • Write a कमेंट

    पैरालिंपियन दीपा मलिक को आनंद महिंद्रा की ओर से उपहार के रूप में एक नई महिंद्रा एक्सयूवी 700 एक्सेसिबल एसयूवी मिली है। उनकी एसयूवी कार में इलेक्ट्रॉनिकली कंट्रोल्ड  स्वाइवलिंग फ्रंट सीट के अलावा कई दूसरे मॉडिफेशन्स किए गए हैं ,ताकि इसे चलाना उनके लिए आसान हो सके। इस गाड़ी का वीडियो आप नीचे देख सकते हैं:  

    View this post on Instagram

    A post shared by Deepa Malik (@deepa_paralympian)

    पिछले साल पूर्व एथलीट दीपा मलिक ने टोक्यो पैरालिंपिक गेम्स 2020 के दौरान आनंद महिंद्रा से ट्विटर के जरिए व्हीलचेयर एसेसिबल एसयूवी तैयार करने की रिक्वेस्ट की थी जिसे उन्होंने विदेशों में भी देखा था। इसके जवाब में महिंद्रा ने एक्सयूवी 700 एक्सेसिबल एसयूवी को तैयार किया जिसमें से पहला एक्सयूवी700 गोल्ड एडिशन था जो पैरालिंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अवनी लेखरा को गिफ्ट किया गया था।

    दीपा मलिक की नई एसयूवी कार में रिमोट ऑपरेटेड स्वाइवलिंग फ्रंट पैसेंजर सीटें दी गई हैं जिस पर एक्सयूवी 700 (रेगुलर मॉडल) के टॉप वेरिएंट की तरह ही व्हाइट लैदर कवर चढ़ा हुआ है। इस एसयूवी कार में स्टीयरिंग व्हील के पास ब्रेक और एक्सेलेरेटर पैडल्स के लिए हैंड कंट्रोल्स भी दिए गए हैं।  

    महिंद्रा एक्सयूवी700 रेगुलर मॉडल में ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी जैसे अप्डेटिव क्रूज़ कंट्रोल और लेन कीपिंग असिस्ट दी गई है। यह गाड़ी ऑटोनॉमस इमरजेंसी ब्रेकिंग और ब्लाइंड स्पॉट मॉनिटरिंग जैसे एक्टिव सेफ्टी फीचर्स के साथ भी आती है।

    कंपनी ने महिंद्रा एक्सयूवी 700 की स्वाइवलिंग सीट को तैयार करने के लिए TruAssisTech के साथ साझेदारी की थी।  TruAssisTech कंपनी मैनुअल और इलेक्ट्रॉनिक ऑपरेट होने वाली स्वाइवलिंग सीटों और व्हीलचेयर रैंप की एक अच्छी खासी रेंज प्रदान करती है। इनके प्रोडक्ट्स महिंद्रा, मारुति, होंडा, टोयोटा और हुंडई मॉडल्स के साथ कम्पेटिबल हैं।

    दीपा मलिक की नई एसयूवी कार भारत में कार निर्माताओं के लिए विकलांग लोगों के मुद्दों को आगे लाने में एक महत्वपूर्ण कदम है। हम आशा करते हैं कि कारों के लिए एक्सेसिबल टेक्नोलॉजी में और भी ज्यादा उन्नति होती रहेगी, साथ ही सार्वजनिक स्थानों और सड़कों पर मोबिलिटी इंफ्रास्ट्रक्चर विकलांग लोगों के लिए अधिक अनुकूल हो जाएगा।

    यह भी देखें: महिंद्रा एक्सयूवी 700 ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है