English | हिंदी
क्या इस नवरात्रि पर घर ला पायेंगे फॉक्सवेगन की कार?, जानिये यहां
फॉक्सवेगन की किस पर कहां कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है, यहां जानिये
27 Views
- Write a कमेंट

अगर आप इस नवरात्रि पर फॉक्सवेगन की नई कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो आपके लिए ये काम की खबर साबित हो सकती है। यहां हमने फॉक्सवेगन कारों के वेटिंग पीरियड की जानकारी साझा की है, इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि आपको नवरात्रि पर कार की डिलीवरी मिल सकती है या नहीं। यहां देखिए फॅक्सवेगन कार पर कौन सी जगह कितना वेटिंग पीरियड चल रहा है...
| पोलो | एमियो | वेंटो | पसात | |
| दिल्ली-एनसीआर | 15 दिन | 15 दिन | 15 दिन | 20 दिन |
| बैंगलुरू | 15 दिन | 15 दिन | 15 दिन | एक महीना |
| मुंबई | --- | --- | --- | 15 दिन |
| हैदराबाद | --- | --- | --- | 15 दिन |
| पुणे | 4 सप्ताह | 4 सप्ताह | 4 सप्ताह | --- |
| चेन्नई | 10 दिन | 15 दिन | 15 दिन | 20 दिन |
| जयपुर | --- | --- | --- | 20 दिन |
| अहमदाबाद | --- | --- | --- | 15 दिन |
| लखनउ | --- | --- | --- | --- |
| कोलकाता | --- | --- | 15 दिन | 20 दिन |
| चंडीगढ़ | --- | --- | --- | 10 दिन |
| पटना | 15 दिन | 15 दिन | 15 दिन | 15 दिन |
| इंदौर | 15 दिन | 15 दिन | 15 दिन | 15 दिन |
निष्कर्ष
- फॉक्सवेगन पोलो: अगर आप पुणे में रहते हैं और इस नवरात्रि पोलो हैचबैक को घर लाना चाहते हैं तो आपको जल्द ही इसकी बुकिंग करानी होगी। पुणे में पोलो हैचबैक पर सबसे ज्यादा एक महीने का वेटिंग पीरियड चल रहा है। बाकी शहरों के लोग एक सप्ताह बाद भी बुकिंग कराए तो कार की डिलीवरी नवरात्रि तक मिल सकती है।

- फॉक्सवेगन एमियो: पुणे में एमियो का वेटिंग पीरियड भी पोलो हैचबैक के आसपास है। अगर आप एमियो लेना पसंद करते हैं तो इसे जल्द से जल्द बुक कराना होगा। बाकी शहरों के लोग एक सप्ताह बाद भी बुकिंग कराए तो कार की डिलीवरी नवरात्रि तक मिल सकती है।

- फॉक्सवेगन वेंटो: वेंटो का वेटिंग पीरियड भी पुणे में एमियो और पोलो के बराबर है। अगर आप नवरात्रि पर कार की डिलीवरी लेना चाहते हैं तो इसे अभी बुक कराना होगा। बाकी शहरों के लोग अगले सप्ताह भी बुकिंग कराते हैं तो नवरात्रि तक कार की डिलीवरी मिल सकती है।

- फॉक्सवेगन पसात: फॉक्सवेगन पसात पर बैंगलुरू में सबसे ज्यादा एक महीने का वेटिंग पीरियड है। कुछ शहरों में इस पर 15 से 20 दिन का वेटिंग पीरियड है, वहीं कई शहरों में तो वेटिंग पीरियड ना के बराबर है।
यह भी पढें : टेस्टिंग के दौरान दिखी फॉक्सवेगन टी-क्रॉस
was this article helpful ?
<p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें














