• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवेगन टी-क्रॉस को लैटिन एनकैप सेफ्टी टेस्ट में मिली 5-स्टार रेटिंग

    टी-क्रॉस फॉक्सवेगन की सबसे छोटी एसयूवी है, इसे 2020 में भारत में लॉन्च किया जाएगा

    निखिल
    निखिल
    modified on अप्रैल 01, 2019 11:21 ist
    info icon
    published onApr 01, 2019 11:20 IST
    last updated onApr 01, 2019 11:21 IST
    169 Views
    • Write a कमेंट

    VW T-Cross SUV Scores 5-Star Rating In Latin NCAP Tests

    फॉक्सवेगन टी-क्रॉस कॉम्पैक्ट एसयूवी ने लैटिन न्यू कार एसेस्मेंट प्रोग्राम (एनकैप) सेफ्टी टेस्ट पास कर लिया है। इस दौरान टी-क्रॉस के ब्राज़ील में बिकने वाले मॉडल को एडल्ट और चाइल्ड दोनों की सेफ्टी के लिए 5-स्टार रेटिंग मिली है। 

    ब्राज़ील में बिकने वाली टी-क्रॉस में 6-एयरबैग (ड्यूल फ्रंट, साइड-फ्रंट और कर्टेन एयरबैग) और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल सेफ्टी फीचर स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसे एमक्यूबी-ए0 प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है। टी-क्रॉस पर फ्रंट, साइड और साइड-पोल इम्पैक्ट टेस्ट किए गए। सभी टेस्ट में कार ने अच्छा प्रदर्शन किया। कार की बॉडी टेस्ट के दौरान स्थिर रही। यह फ्रंट इम्पैक्ट टेस्ट के दौरान ड्राइवर के हाथ, पैर और सिर को पर्याप्त सुरक्षा प्रदान करती है। वहीं, पैसेंजर को भी यह चारों ओर से अच्छी सुरक्षा देती है।

    टी-क्रॉस को केवल एडल्ट ही नहीं, चाइल्ड सेफ्टी के लिए भी 5-स्टार रेटिंग मिली। इसका श्रेय टी-क्रॉस में मिलने वाले चाइल्ड रिस्ट्रेन्ट सिस्टम (सीआरएस) को जाता है। यह चाइल्ड सीट एंकर होते हैं। इन एंकर पर लगभग सभी प्रमुख ब्रांडों की चाइल्ड सीट को काम में लिया जा सकता है, जिससे इसे 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल करने में मदद मिली।

    Volkswagen T-Cross

    इसके अलावा, टी-क्रॉस को पैदल यात्रियों की सुरक्षा और मल्टी-कॉलिजन ब्रेकिंग टेक्नोलॉजी के लिए लैटिन एनकैप एडवांस अवार्ड भी मिला। 

    टी-क्रॉस को सुरक्षा के लिहाज़ से 5-स्टार रेटिंग मिलना एक अच्छी खबर है। इसे 2020 में भारत में लॉन्च किया जाएगा। हालांकि टी-क्रॉस का भारतीय वर्ज़न ब्राज़ील में बिकने वाले मॉडल से भिन्न होगा। इसी के साथ एमक्यूबी ए0 प्लेटफार्म पर बेस्ड स्कोडा कामिक कॉम्पैक्ट एसयूवी भी भारतीय बाजार में कदम रखेगी। 

    यह भी पढ़ें: इमेज़ कंपेरिज़न: स्कोडा कामिक Vs फॉक्सवेगन टी-क्रॉस

    was this article helpful ?

    निखिल
    <p><span>Nikhil has a special love for cars since childhood and his love for motors can also be seen in his education, passion and profession. He is an automobile engineer and from scale models to real life models anything on four wheels fascinate him.&nbsp;</span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टी-क्रॉस पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है