• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट फोक्सवैगन टिग्वान 7 दिसंबर को होगी लॉन्च

    फोक्सवैगन जल्द ही टिग्वान एसयूवी को फेसलिफ्ट अपडेट देने जा रही है। जानकारी मिली है कि कंपनी फेसलिफ्ट टिग्वान एसयूवी को 7 दिसंबर को लॉन्च करेगी। कंपनी ने फेसलिफ्ट मॉडल से मार्च में पर्दा उठाया था और कुछ डीलरों ने इसकी अनऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोक्सवैगन ने 2020 में बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के दौरान इसके प्री-फेसलिफ्ट मॉडल को बंद कर दिया था।

    सोनू
    सोनू
    Published On नवंबर 22, 2021 19:00 ist
    info icon
    published onNov 22, 2021 19:00 IST
    last updated onNov 22, 2021 19:00 IST
    983 Views
    • Write a कमेंट

    इस एसयूवी में कॉस्मेटिक अपडेट, कुछ नए फीचर्स और नया इंजन दिया जाएगा।

    Volkswagen Tiguan 2021

    • इसकी अनऑफिशियल बुकिंग 5,000 रुपये के साथ शुरू हो चुकी है।
    • इसमें नए मेट्रिक्स एलईडी हेडलैंप्स, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले और टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल दिए जाएंगे।
    • नई टिग्वान में 190पीएस 2.0 लीटर पेट्रोल इंजन, 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स के साथ मिलेगा।

    फोक्सवैगन जल्द ही टिग्वान एसयूवी को फेसलिफ्ट अपडेट देने जा रही है। जानकारी मिली है कि कंपनी फेसलिफ्ट टिग्वान एसयूवी को 7 दिसंबर को लॉन्च करेगी। कंपनी ने फेसलिफ्ट मॉडल से मार्च में पर्दा उठाया था और कुछ डीलरों ने इसकी अनऑफिशियल बुकिंग भी शुरू कर दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फोक्सवैगन ने 2020 में बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के दौरान इसके प्री-फेसलिफ्ट मॉडल को बंद कर दिया था।

    फेसलिफ्ट टिग्वान में नई ग्रिल, नए बंपर, नए अलॉय व्हील्स, एलईडी मैट्रिक्स हेडलाइटें, नई टेललाइटें और नया नाइट ब्लू शेड मिलेगा। कुछ कॉस्मेटिक अपडेट को छोड़कर इसका बॉडी स्टाइल पहले जैसा ही है।

    इसके केबिन में भी कुछ अपडेट नज़र आएंगे। इसमें नया स्टीयरिंग व्हील, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, मल्टी-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और टच-बेस्ड क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर दिए जाएंगे। नई टिग्वान में पहले की तरह ट्राय-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, पैनोरमिक सनरूफ, पावर्ड ड्राइवर सीट, छह एयरबैग और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम जैसे फीचर मिलना जारी रह सकते हैं।

    फेसलिफ्ट टिग्वान कार में सबसे बड़ा अपडेट इंजन में होगा। इसमें नया 2.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलेगा जो 190 पीएस की पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इसमें 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स दिया जाएगा। इसमें फोक्सवैगन का 4मोशन ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम मिलेगा।

    फोक्सवैगन इस एसयूवी कार को भारत में असेंबल करके बेच सकती है। यहां इसकी प्राइस 28 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इस एसयूवी कार का कंपेरिजन जीप कंपास, हुंडई ट्यूसॉन और सिट्रोएन सी5 एयरक्रॉस से होगा।

    यह भी पढ़ें : फोक्सवैगन टिग्वान ऑलस्पेस के फेसलिफ्ट मॉडल से उठा पर्दा,भारत में 2022 तक लॉन्च हो सकती है ये कार

    was this article helpful ?

    फॉक्सवेगन टिग्वान पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है