• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जानिये कब लॉन्च होगी फॉक्सवेगन एमियो डीज़ल

    फॉक्सवेगन की पहली कॉम्पैक्ट सेडान एमियो का डीज़ल अवतार अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है। दरअसल कंपनी 1.5 लीटर के टीडीआई डीज़ल इंजन को अपडेट कर रही है। इसे अक्टूबर 2016 में पेश किया जाएगा। अपडेट इंजन पहले की तुलना में ज्यादा पावरफुल होगा। इसका माइलेज़ भी ज्यादा होगा। यह एक पुख्ता वजह हो सकती है कि फिलहाल एमियो को सिर्फ पेट्रोल इंजन में उतारा जा रहा है।

    सुमित
    सुमित
    Published On मई 27, 2016 13:24 ist
    info icon
    published onMay 27, 2016 13:24 IST
    last updated onMay 27, 2016 13:24 IST
    28 Views
    • Write a कमेंट

    फॉक्सवेगन की पहली कॉम्पैक्ट सेडान एमियो का डीज़ल अवतार अक्टूबर में लॉन्च हो सकता है। दरअसल कंपनी 1.5 लीटर के टीडीआई डीज़ल इंजन को अपडेट कर रही है। इसे अक्टूबर 2016 में पेश किया जाएगा। अपडेट इंजन पहले की तुलना में ज्यादा पावरफुल होगा। इसका माइलेज़ भी ज्यादा होगा। यह एक पुख्ता वजह हो सकती है कि फिलहाल एमियो को सिर्फ पेट्रोल इंजन में उतारा जा रहा है।   

    एमियो के अलावा यह अपडेट इंजन वेंटो सेडान, पोलो हैचबैक के अलावा फॉक्सवेगन समूह के ब्रांड स्कोडा रैपिड में भी दिया जाएगा। अपडेट डीज़ल इंजन भारतीय उत्सर्जन नियमों बीएस-4 पर भी खरा उतरेगा।

    मौजूदा 1.5 लीटर का टीडीआई डीज़ल इंजन 104 पीएस की ताकत देता है। नए डीज़ल इंजन की पावर 109 पीएस होगी। संभावना है कि इसके टॉर्क में कोई बदलाव नहीं होगा। यह पहले की तरह 250 एनएम का टॉर्क 1500-2500 आरपीएम पर जनरेट करेगा।

    इस इंजन से जुड़ी एक खास बात बताना चाहेंगे। 1.5लीटर टीडीआई वहीं इंजन है, जिसकी वजह से फॉक्सवेगन उत्सर्जन मानकों के साथ धोखाधड़ी को लेकर चर्चा में रही है। इससे कंपनी को काफी मुश्किलों और आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है और कई देशों में कंपनी पर केस भी दर्ज हुए थे।

    was this article helpful ?

    सुमित
    <p><span>The latest addition to our CarDekho Team, Sumit is an automobile fanatic who keeps in good touch with recent developments in the automobile sector. His passion for vehicles forced him to write a research paper on the recent development in the field and initiate an automobile club in his university. By joining CarDekho, he is able to converge his passion and profession successfully.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है