• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन टाइगन: 5 स्टार ग्लोबल एनकैप सेफ्टी रेटिंग के साथ सुरक्षित और आत्मविश्वास से ड्राइव करें

    जब आप कोई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कार खरीदते हैं, तो आप आकर्षक स्क्रीन, सनरूफ और एलईडी लाइट जैसे फीचर देखकर आकर्षित हो सकते हैं। लेकिन अगर आप इनके बारे में गहराई से जानेंगे तो आपको पता चलेगा कि कुछ गाड़ी चमक-दमक के लिए बनी है, जबकि फोक्सवैगन टाइगन जैसी कुछ ही कार पैसेंजर की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

    अमित
    अमित
    Published On जून 04, 2025 18:05 ist
    info icon
    published onJun 04, 2025 18:05 IST
    last updated onJun 04, 2025 18:05 IST
    232 Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen Taigun: Drive Safe, Arrive Confident With 5-Star Global NCAP Safety Rating

    जब आप कोई सबकॉम्पैक्ट एसयूवी कार खरीदते हैं, तो आप आकर्षक स्क्रीन, सनरूफ और एलईडी लाइट जैसे फीचर देखकर आकर्षित हो सकते हैं। लेकिन अगर आप इनके बारे में गहराई से जानेंगे तो आपको पता चलेगा कि कुछ गाड़ी चमक-दमक के लिए बनी है, जबकि फोक्सवैगन टाइगन जैसी कुछ ही कार पैसेंजर की सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार की गई है।

    कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में जहां अधिकांश कार में सरफेस-लेवल फीचर पर फोकस किया गया है, वहीं फोक्सवैगन टाइगन बेहतर सेफ्टी के साथ इनसे काफी अलग है। केवल विज्ञापन ही नहीं, बल्कि वास्तविक क्रैश टेस्ट, स्ट्रक्चल इंटीग्रिटी और इस्तेमाल किए गए मटेरियल की मजबूती भी यह चीज बताती है। इसके मुकाबले में मौजूद मॉडर्न एसयूवी को जहां ढेर सारे फीचर के बावजूद ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 3 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है, वहीं फोक्सवैगन टाइगन को 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है, जो इसे सबसे सुरक्षित कॉम्पैक्ट एसयूवी कार बनाती है।

    टाइगन को क्या चीज सुरक्षित बनाती है?

    फोक्सवैगन की छवि हमेशा से एक सुरक्षित कार बनाने की रही है और टाइगन में भी यह खूबी समाई है। इस गाड़ी को फोक्सवैगन के एमक्यूबी-ए0-इन प्लेटफार्म पर तैयार किया गया है, जो ग्लोबली एक हाई-क्लास स्ट्रक्चर है जिसे भारत के हिसाब से मॉडिफाई किया गया है। इसमें मजबूत बॉडी, बेहतर शॉर्क अब्जॉर्ब क्षमता, स्टेबल केबिन और अच्छी सुरक्षा मिलती है। ग्लोबल एनकैप टेस्ट में टाइगन का बॉडी स्ट्रक्चर स्टेबल बताया गया और दुर्घटना की स्थिति में सुरक्षित कार बताया गया।

    5 स्टार: सिर्फ एक नंबर नहीं

    Volkswagen Taigun crash test

    क्रैश टेस्ट का उद्देश्य पैसेंजर को सुरक्षित रखने के लिए उनके लिए सेफ कार के बारे में बताना है।

    फोक्सवैगन टाइगन ने सभी टेस्ट पास किए। इसे वयस्क पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 34 में से 29.64 पॉइंट और बच्चों की सुरक्षा के लिए 49 में से 42 पॉइंट मिले। 64 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर सामने से टक्कर लगने पर इसका केबिन ज्यादातर सुरक्षित रहा और एयरबैग व सीटबेल्ट ने अच्छे से काम किया, जिससे छाती और सिर को बेहतर सेफ्टी मिली।

    वहीं मुकाबले में मौजूद 3-स्टार रेटिंग वाली कार का प्रोटेक्शन लेवल कम है और इनके केबिन में कुछ कमियां हैं। जब आपको बेहतर सुरक्षा की जरूरत होती है तो बड़ी स्क्रीन और मूड लाइटिंग जैसे फीचर मदद नहीं करते हैं।

    एयरबैग और बहुत कुछ: जो रखेंगे आपको सुरक्षित

    Volkswagen Taigun 6 airbags

    सुरक्षा का मतलब सिर्फ प्रभाव के लिए तैयार रहना नहीं है, बल्कि सबसे पहले उससे बचना है। टाइगन में कई तरह के एक्टिव और पैसिव सेफ्टी फीचर दिए गए हैं, जिनमें से कई इस सेगमेंट में स्टैंडर्ड नहीं मिलते हैं।

    • 6 एयरबैग (सभी वेरिएंट में स्टैंडर्ड) जो आपको चारों तरफ से सुरक्षा देते हैं।

    • ईएससी (इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल) जो सुनिश्चित करता है कि आपकी सड़क पर पकड़ और कंट्रोल बना रहे।

    • टीपीएमएस (टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम) जो सुनिश्चित करता है कि आप हमेशा सुरक्षित रूप से आगे बढ़ते रहें।

    • आईएसओफिक्स माउंड जो चाइल्ड सीट को मजबूती से अपनी जगह पर रखते हैं।

    • ईबीडी के साथ एबीएस जो खराब रास्तों पर भी शानदार ब्रेकिंग देता करता है।

    • रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर, क्योंकि सुरक्षा केवल आगे वाले पैसेंजर के लिए ही नहीं है।

    इनमें से ज्यादातर फीचर टाइगन में स्टैंडर्ड दिए गए हैं। लेकिन दूसरी कारों का क्या? ज्यादातर कार में अगर ये फीचर दिए गए हैं तो ये ऑप्शनल रखे गए हैं। उदाहरण के तौर पर इस सेगमेंट की ज्यादातर एसयूवी कार में रियर सीटबेल्ट रिमाइंडर नहीं दिया गया है।

    अंतर को कर सकते हैं महसूस

    Volkswagen Taigun side profile

    कई बार ये सिर्फ संख्या नहीं बल्कि कार के अनुभव के बारे में होता है। टाइगन के दरवाजों का वजन और मजबूत बिल्ड क्वालिटी, ये सभी इस बात का संकेत हैं कि इसे सिर्फ असेंबल नहीं किया गया है बल्कि इंजिनियरिंग करके बनाया गया है।

    जहां दूसरी एसयूवी कार बड़ी स्क्रीन और स्टाइलिश अलॉय व्हील के साथ शोरूम में अपनी जगह बना सकती है, वहीं टाइगन लंबे समय तक ओनरशिप के मामले में बेहतर साबित होती है। यह ऐसी कार है जो सालों तक सड़क पर रहने के बाद भी आपको सुरक्षित महसूस कराएगी।

    परिवार के लिए, भविष्य के लिए

    Volkswagen Taigun front

    अगर आप माता-पिता, भाई-बहन, या ऐसे व्यक्ति हैं जो दोस्तों और परिवार के साथ यात्रा करते हैं और सुरक्षा को महत्व देते हैं। तो आप सिर्फ एक कार नहीं, बल्कि सुरक्षा भी खरीद रहे हैं। ऐसे में 3 स्टार रेटिंग वाली कार आपको निराश कर सकती है।

    हालांकि मुकाबले में मौजूद कारों की अपनी अलग खूबियां हो सकती हैं। ये आकर्षक और अच्छे फीचर वाली हैं और अधिकांश ग्राहकों पसंद आ सकती है। लेकिन जब मार्केटिंग हाइप को हटा देते हैं और बेसिक चीजों की जांच करते हैं तो आप पाएंगे कि फोक्सवैगन टाइगन इंप्रेस करने के लिए बल्कि सुरक्षित रखने के हिसाब से डिजाइन की गई है।

    अंतिम शब्द: समझदारी से चुनें, सुरक्षित ड्राइव करें

    Volkswagen Taigun driving

    ब्रोशर और यूट्यूब पर दिखाई गई कार के आधार पर कार का चयन करना आसान है। लेकिन अगर आप इस पर थोड़ा गहराई से सोचेंगे तो ये दो कैटेगरी में बंटी हुई नजर आएगी: एक जो सुरक्षित दिखती है और दूसरी जो वास्तव में सुरक्षित है।

    फोक्सवैगन टाइगन पूरी तरह से दूसरी कैटेगरी में आती है। टाइगन में 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, मजबूत बिल्ड क्वालिटी और रोजाना इस्तेमाल होने वाले फीचर मिलते हैं, जिसकी बराबरी कुछ ही कारें कर सकती है।

    तो अब जब भी कार कंपेयर करें तो फीचर लिस्ट से आगे बढ़कर भी देखें और जानें कि क्या ये कार आपके परिवार को सुरक्षित रखेगी? क्योंकि जब सुरक्षा की बात आती है तो सिर्फ अच्छा होना ही काफी नहीं होता।

    यह भी देखें: फोक्सवैगन टाइगन ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है