फॉक्सवैगन टाइगन: 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग, शानदार क्वालिटी और प्रीमियम डिजाइन वाली जर्मन एसयूवी कार, कीमत 10.58 लाख रुपये
भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी कार चुनते समय ग्राहकों को क्वालिटी, सुरक्षा और कीमत के बीच चुनाव करना पड़ता है। लेकिन क्या हो अगर आपको समझौता न करना पड़े? कैसा हो अगर आपको एक जर्मन एसयूवी मिल जाए, जिसमें बेहतर सुरक्षा, शानदार फीचर और अच्छी बिल्ड क्वालिटी हो, और वो भी किफायती कीमत पर?
- Write a कमेंट
फॉक्सवैगन टाइगन में यह सभी चीजें मिलती है।
शानदार बिल्ड क्वालिटी
फॉक्सवैगन कार को मजबूत इंजीनियरिंग और बारीकियों को समझकर बनाने के लिए जाना जाता है और टाइगन इस पर खरा उतरती है। इसे देखते ही आप समझ जाएंगे कि यह शानदार क्वालिटी वाली एसयूवी कार है। इसके केबिन में टिकाऊ सामग्री का इस्तेमाल एक उच्च स्टैंडर्ड स्थापित करती है जो इसके कंफर्टलाइन वेरिएंट में भी है।
केबिन लेआउट सिंपल है और साफ-सुथरी लाइनें इसे आकर्षक बनाती हैं। हालांकि, कंफर्टलाइन वेरिएंट बेस मॉडल होने के बावजूद, एक जर्मन एसयूवी के अपेक्षित मजबूत होने का एहसास देता है। दरवाजों के पेनल से लेकर डैशबोर्ड तक, हर पुर्जे को उसी सावधानी और गुणवता के साथ तैयार किया गया है जिसके लिए फॉक्सवैगन जानी जाती है।
एक से बढ़कर एक फीचर
टाइगन कंफर्टलाइन भले ही बेस मॉडल है, लेकिन इसमें अच्छे खासे फीचर दिए गए हैं। एक्सटीरियर में एलईडी टेललैंप्स, आगे और पीछे स्किड प्लेट, फंक्शनल ब्लैक रूफ रेल्स, और एलईडी डीआरएल के साथ हैलोजन हेडलैंप्स दिए गए हैं। इसमें 16-इंच स्टील व्हील लगे हैं जो इस कॉम्पैक्ट एसयूवी की हैंडलिंग और राइडिंग क्वालिटी को अच्छा बनाते हैं। और इन्हें बाद में अपग्रेड भी किया जा सकता है।
केबिन की बात करें तो कंफर्टलाइन में सुविधाओं की कोई कमी नहीं है। इसमें पावर एडजस्टेबल ओआरवीएम, पीछे एसी वेंट्स और स्टोरेज के साथ एक स्लाइडिंग फ्रंट आर्मरेस्ट दिया गया है। 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम वायर्ड एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है, और लंबी दूरी के सफर में आपके मनोरंजन के लिए इसमें 6-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया है।
सुरक्षा से समझौता नहीं
फॉक्सवैगन टाइगन को पैसेंजर सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए बनाया गया है, और इस मामले में कंफर्टलाइन वेरिएंट तक में भी कोई समझौता नहीं किया गया है। इसमें 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ईबीडी के साथ एबीएस, मल्टी-कोलिशन ब्रेकिंग, ब्रेक असिस्ट, और पीछे पार्किंग सेंसर जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं। टाइगन कार को ग्लोबल एनकैप क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली हुई है, जो इस बात की पुष्टि करती है कि यह अपने बेस वेरिएंट से ही टॉप सेफ्टी स्टैंडर्ड को पूरा करती है। टॉप लाइन वेरिएंट्स में हिल-होल्ड कंट्रोल, एक टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), एक रिवर्स कैमरा, और ऑटोमैटिक वाइपर और हेडलाइट जैसे कुछ अतिरिक्त फीचर भी दिए गए हैं।
चाहे आप बेस मॉडल कंफर्टलाइन लें या टॉप मॉडल, टाइगन को आपको और आपकी फैमिली को सुरक्षित रखने के लिए डिजाइन किया गया है।
दमदार टर्बो परफॉर्मेंस
टाइगन के कंफर्टलाइन वेरिएंट में फॉक्सवैगन का 1.0-लीटर टीएसआई टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस दमदार इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है, और यह 115 पीएस की पावर और 178 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। यह शहर में चलाने और विकंड ट्रिप के लिए सही है, क्योंकि परफॉर्मेंस और माइलेज का सही बैलेंस है।
यह सब एक किफायती कीमत पर
फॉक्सवैगन टाइगन के सभी वेरिएंट्स की कीमत इस प्रकार है:
| वेरिएंट |
कीमत |
| टाइगन 1.0 टीएसआई एमटी कंफर्टलाइन |
11.39 लाख रुपये |
| टाइगन 1.0 टीएसआई एमटी हाइलाइन |
12.55 लाख रुपये |
| टाइगन 1.0 टीएसआई एटी हाइलाइन |
13.52 लाख रुपये |
| टाइगन 1.0 टीएसआई एमटी हाइलाइन प्लस |
13.90 लाख रुपये |
| टाइगन 1.0 टीएसआई एटी हाइलाइन प्लस |
14.96 लाख रुपये |
| टाइगन 1.0 टीएसआई एमटी टॉपलाइन |
16 लाख रुपये |
| टाइगन 1.0 टीएसआई एटी टॉपलाइन |
17.38 लाख रुपये |
| टाइगन जीटी प्लस क्रोम 1.5 टीएसआई एमटी |
17 लाख रुपये |
| टाइगन जीटी प्लस क्रोम 1.5 टीएसआई डीएसजी |
18.91 लाख रुपये |
| टाइगन जीटी लाइन 1.0 टीएसआई एमटी |
14.29 लाख रुपये |
| टाइगन जीटी लाइन 1.0 टीएसआई एटी |
15.35 लाख रुपये |
| टाइगन जीटी प्लस स्पोर्ट 1.5 टीएसआई एमटी |
17 लाख रुपये |
| टाइगन जीटी प्लस स्पोर्ट 1.5 टीएसआई डीएसजी |
19.15 लाख रुपये |
सभी कीमत एक्स-शोरूम पैन-इंडिया के अनुसार है।
वैसे तो फॉक्सवैगन टाइगन की कीमत 11.39 लाख रुपये से शुरू होती है, लेकिन अभी कंपनी बेस कंफर्टलाइन एमटी वेरिएंट को स्पेशल प्राइस - 10.58 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) पर बेच रही है। वहीं अन्य वेरिएंट्स पर 2.5 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जो टाइगन को एक बेहतर वैल्यू-फोर-मनी विकल्प बनाता है।
निष्कर्ष
फॉक्सवैगन टाइगन ऐसे बाजार में अपनी एक अलग पहचान बनाती है जहां समझौता करना आम बात है, यह आपके बजट को बढ़ाए बिना मजबूत बिल्ड क्वालिटी, बेहतर सुरक्षा, शानदार फीचर वाले केबिन और एक बेहतरीन डिजाइन के साथ आती है। यह जर्मन एसयूवी कार आपकी सभी उम्मीदों को पूरा करती है, जिसकी कीमत सिर्फ 10.58 लाख रुपये है।




















