• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फेसलिफ्ट फोक्सवैगन टी-रॉक से उठा पर्दा

    फोक्सवैगन ने फेसलिफ्ट टी-रॉक से पर्दा उठाया है। यूरोप के बाजार में यह जुलाई 2022 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जबकि भारत में इसे इसके कुछ समय बाद पेश किया जा सकता है। भारत में इसे मौजूदा मॉडल की तरह इम्पोर्ट करके बेचा जाएगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 17, 2021 18:35 ist
    info icon
    published onNov 17, 2021 18:35 IST
    last updated onNov 17, 2021 18:35 IST
    852 Views
    • Write a कमेंट

    • इसमें मैट्रिक्स हेडलाइट और ग्रिल पर नया लाइट बार दिया गया है। इसकी फ्रंट प्रोफाइल भी एकदम नई है।
    • फेसलिफ्ट टी-रॉक में हुए अन्य बदलावों में नए डिज़ाइन के अलॉय व्हील्स, टेललैंप्स और रियर बंपर शामिल हैं।
    • इसके इंटीरियर में हुए बदलावों में सॉफ्ट टच डैशबोर्ड, नया स्टीयरिंग व्हील और सेंटर कंसोल बटन शामिल है।
    • फोक्सवैगन का कहना है कि टी-रॉक की सेल्फ-ड्राइविंग कैपेबिलिटी में भी सुधार हुआ है।

    फोक्सवैगन ने फेसलिफ्ट टी-रॉक से पर्दा उठाया है। यूरोप के बाजार में यह जुलाई 2022 से बिक्री के लिए उपलब्ध होगी, जबकि भारत में इसे इसके कुछ समय बाद पेश किया जा सकता है। भारत में इसे मौजूदा मॉडल की तरह इम्पोर्ट करके बेचा जाएगा।

    इसकी एक्सटीरियर डिज़ाइन फोक्सवैगन की दूसरी कारों से मिलती जुलती लगती है। इसमें दी गई हेडलाइट मैट्रिक्स यूनिट है। ग्रिल के ऊपर की तरफ सेंटर पर इसमें फोक्सवैगन लोगो लगा हुआ है जिसे लाइट बार से कनेक्ट किया हुआ है, यह नई फोक्सवैगन कारों की याद दिलाता है। इसके अलावा इसमें स्टैक्ड अप फॉग लाइट्स भी दी गई हैं जो किया सेल्टोस के जैसी ही नज़र आती है। इसके बंपर और लोअर एयर डैम की डिज़ाइन भी एकदम नई है।

    रियर साइड के टेललैंप्स पर इसमें नए एलईडी ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके बंपर की डिज़ाइन एकदम नई है, साथ ही इसके अलॉय व्हील डिज़ाइन (अब 16, 17, 18 और 19-इंच में उपलब्ध) को भी अपडेट किया गया है।

    इसके इंटीरियर में भी कई सारे बदलाव हुए हैं। इसके डैशबोर्ड पर हार्ड प्लास्टिक की बजाए अब सॉफ्ट टच मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है। इसकी ऑप्शनल 9.2-इंच टचस्क्रीन ना सिर्फ एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले कनेक्टिविटी सपोर्ट करती है बल्कि इसमें इंटरनेट कनेक्टिविटी के लिए ई-सिम भी दी गई है। इसके नए स्टीयरिंग व्हील को सीधे गोल्फ से लिया गया है। इसके सेंटर कंसोल पर दिया गया स्विच गियर भी नया है, यह फोक्सवैगन के लेटेस्ट मॉडल्स से मिलता जुलता लगता है।

    फेसलिफ्ट टी-रॉक की सेल्फ ड्राइविंग क्षमताओं में भी सुधार हुआ है। इसके फ्रंट असिस्ट और लेन असिस्ट फीचर्स को अपडेट किया गया है और अब यह प्रिडिक्टिव क्रूज़ कंट्रोल फीचर के साथ आता है। हम क्लियर नहीं है कि इससे फोक्सवैगन का क्या मतलब है, लेकिन अनुमान है कि यह अडेप्टिव क्रूज़ कंट्रोल से मिलता जुलता हो सकता है। टी-रॉक कार हाइवे पर चलाने के हिसाब से अच्छी है और इसे आसानी से पार्क भी किया जा सकता है। इसकी वजह इसके सेल्फ-ड्राइविंग सिस्टम में दिए गए कई सारे अपडेट हैं।

    इस कार में अब भी पहले वाले ही पावरट्रेन ऑप्शंस: तीन टर्बो पेट्रोल और दो डीजल इंजन दिए गए हैं। हालांकि, भारत में फोक्सवैगन टी-रॉक के साथ केवल 1.5-टर्बो पेट्रोल इंजन ही मिलता है जो 7-स्पीड डीएसजी गियरबॉक्स के साथ आता है। अनुमान है कि यही इंजन फेसलिफ्ट टी-रॉक में भी दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें : फोक्सवैगन टी-रॉक फिर हुई आउट ऑफ स्टॉक, कंपनी ने बुकिंग की बंद

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टी- रॉक पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फॉक्सवेगन टी- रॉक

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है