• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फोक्सवैगन इंडिया का मानसून सर्विस कैंप हुआ शुरू, मिलेंगे ये ढेरों फायदे

    यह कैंप देशभर में फोक्सवैगन के 120 सर्विस टचप्वाइंट पर आयोजित किया जा रहा है

    स्तुति
    स्तुति
    published on जुलाई 07, 2023 12:33 ist
    info icon
    published onJul 07, 2023 12:33 IST
    last updated onJul 07, 2023 12:33 IST
    2.3K Views
    • Write a कमेंट

    Volkswagen cars

    • ।
    • कस्टमर्स एक्सटेंडेड वारंटी, सर्विस पैकेज और चुनिंदा वैल्यू एडेड सर्विस पर लाभ उठा सकते हैं।
    • फोक्सवैगन ग्राहकों को डोरस्टेप सर्विस लेने का भी ऑप्शन दे रही है।

    मानसून सीजन शुरू हो गया है, ऐसे में कार कंपनियां अपने ग्राहकों को बेहतर सेवाएं देने के लिए सर्विस कैंप का आयोजन कर रही हैं। अब फोक्सवैगन इंडिया ने भी अपने कस्मटर्स के लिए एनुअल 'मानसून कैंपेन' कार केयर सर्विस की घोषणा कर दी है जो देशभर में कंपनी के 120 सर्विस टचपॉइंट पर आयोजित की जा रही है। यह सर्विस कैंप 1 जुलाई 2023 से शुरू हो चुका है।

    Volkswagen Virtus

    मानसून कैंपेन के तहत ग्राहक फोक्सवैगन के प्रशिक्षित टेक्नीशियन द्वारा अपनी कार का 40-पॉइंट पर फ्री चेकअप करवा सकेंगे, जिससे इस बात का पता चल सकेगा कि कार को मेंटेनेंस की आवश्यकता है या नहीं, साथ ही कस्मटर्स स्मूद व कम्फर्टेबल ड्राइव एक्सपीरिएंस भी सुनिश्चित कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें: फोक्सवैगन टाइगन को लैटिन एनकैप क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग

    Volkswagen Tiguan

    फोक्सवैगन पैसेंजर कार इंडिया के ब्रांड डायरेक्टर आशीष गुप्ता का कहना है कि, “एक जिम्मेदार ब्रांड के रूप में हमारा प्रयास रहा है कि हम अपने ग्राहकों को स्मूद, कंफर्टेबल और रोमांचक ड्राइविंग एक्सपीरिएंस दें। एक्सेसिबल सर्विस, कस्टमर सेंट्रीसिटी और अच्छा ओनरशिप एक्सपीरिएंस हमारी इस नई पहल का अहम हिस्सा है। मानसून कैंपेन के जरिए हमारा लक्ष्य ग्राहकों को प्री-मानसून मेंटेनेंस केयर के महत्व को समझाना है जिससे कि इस मौसम में आने वाली कठिन ड्राइविंग स्थितियों के दौरान ग्राहकों और व्हीकल की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।”

    Volkswagen Taigun

    फोक्सवैगन अपनी 'एक्सेसिबल सर्विस' के तहत ग्राहकों के लिए लॉयल्टी प्रोडक्ट्स जैसे एक्सटेंडेड वारंटी, सर्विस वैल्यू पैकेज और चुनिंदा वैल्यू-एडेड सर्विस (वीएएस) पर आकर्षक ऑफर्स की पेशकश भी कर रही है। इसके अलावा कस्टमर्स फोक्सवैगन असिस्टेंस एंड मोबाइल सर्विस यूनिट के जरिए डोरस्टेप सर्विस का भी लाभ उठा सकते हैं। कस्टमर्स फोक्सवैगन इंडिया वेबसाइट के जरिए सर्विस अपॉइंटमेंट बुक करवा सकते हैं या फिर लॉयल्टी प्रोडक्ट्स खरीद भी सकते हैं।

    यह भी पढ़ें: फोक्सवैगन वर्टस जीटी लाइन का नया अफोर्डेबल एंट्री लेवल डीसीटी वेरिएंट हुआ लॉन्च, कीमत 16.20 लाख रुपये

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on फॉक्सवेगन टाइगन 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है