• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    एमियो के लिए स्पेशल केयर पैकेज लाई फॉक्सवेगन

    फॉक्सवेगन ने अपनी पहली कॉम्पैक्ट सेडान एमियो के लिए स्पेशल केयर पैकेज जारी किया है। इस पैकेज को दिए जाने का मकसद ग्राहकों को एक्सटेंडेड वारंटी और मेंटेनेंस से जुड़ी दूसरी सुविधाएं किफायती दाम में उपलब्ध कराना है।

    ख़ान मोहम्मद
    ख़ान मोहम्मद
    published on जुलाई 14, 2016 13:53 ist
    info icon
    published onJul 14, 2016 13:53 IST
    last updated onJul 14, 2016 13:53 IST
    27 Views
    • Write a कमेंट

    फॉक्सवेगन ने अपनी पहली कॉम्पैक्ट सेडान एमियो के लिए स्पेशल केयर पैकेज जारी किया है। इस पैकेज को दिए जाने का मकसद ग्राहकों को एक्सटेंडेड वारंटी और मेंटेनेंस से जुड़ी दूसरी सुविधाएं किफायती दाम में उपलब्ध कराना है। इस पैकेज़ में सर्विस मेंटेनेंस पैक, एक्सटेंडेड वारंटी, 24X7 रोड साइड असिस्टेंस समेत और भी कई महत्वपूर्ण सुविधाएं शामिल की गई हैं।

    कार केयर पैकेज को दो भागों में बांटा गया है। इसमें एक है फॉक्सवेगन प्लस और दूसरा है फॉक्सवेगन केयर। पहले पैकेज की अवधि 4 साल है जबकि दूसरे की अवधि 3 साल है।

    फॉक्सवेगन केयर प्लस

    2+2 या 1,00,000 किलोमीटर तक की एक्सटेंडेड वारंटी

    - अप्रत्याशित या आकस्मिक रिपेयरिंग कवर  

    - रिपेयरिंग लागत को कम करना

    4 साल या 60,000 किलोमीटर तक का सर्विस वैल्यू पेक (4 सर्विस शामिल)

    - पार्ट्स के पुर्जों और लेबर चार्ज में बढ़ोत्तरी होने पर छूट

    - सर्विस के लिए पिक-अप और ड्रॉपिंग की सुविधा

    रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) 2+2 साल

    - दुर्घटना की स्थिति में रोडसाइड असिस्टेंस

    - पूरे भारत में 24X7 सपोर्ट

    दो जांचें मुफ्त

    - दूसरी और तीसरी सर्विस के बीच

    - तीसरी और चौथी सर्विस के बीच

    फ्री एक्सटीरियर क्लीनिंग ट्रीटमेंट (4 साल में एक बार)

    फ्री ड्राई वॉश (4 साल में एक बार)

    फॉक्सवेगन केयर

    2+1 या 80,000 किलोमीटर तक एक्सटेंडेड वारंटी

    - अप्रत्याशित या आकस्मिक रिपेयरिंग कवर  

    - मेंटेनेंस लागत को कम करना

    3 साल या 45,000 किलोमीटर का सर्विस पैक (3 सर्विस)

    - पार्ट्स के पुर्जों और लेबर चार्ज में बढ़ोत्तरी होने पर छूट

    - सर्विस के लिए पिकअप और ड्रॉप की सुविधा  

    रोडसाइड असिस्टेंस (आरएसए) 2+1 साल

    - दुर्घटना की स्थिति में रोडसाइड असिस्टेंस

    - पूरे भारत में 24X7 सपोर्ट

    दूसरी और तीसरी सर्विस के बीच एक मुफ्त जांच की सुविधा

    इन कार केयर पैकेज़ में से किसी एक को चुन कर एमियो के ग्राहक अगले 3 से 4 साल तक कार की मेंटेनेंस कॉस्ट को लेकर थोड़े निश्चिंत हो सकते हैं।

    was this article helpful ?

    ख़ान मोहम्मद
    <p>Holding a Bachelor's degree in Biotechnology and later a Master's degree in English Literature, Irfan always loved to play around with words. His aim is to strive hard and gain knowledge which could be then skilfully employed in the journey of life. He believes in learning new things and that's one of the reasons why he is a writer today. Additionally, he keeps an eye on what's the latest buzz on the automobile planet. Managing things and people are some of his tasks at CarDekho. With an experience of half a decade in a variety of domains, his journey to learn is still on...</p>और देखें

    फॉक्सवेगन एमियो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है