• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    12 मई से शुरू होगी फॉक्सवेगन एमियो की बुकिंग, देने होंगे 25000 रूपए

    कॉम्पैक्ट सेडान सेगमेंट में फॉक्सवेगन की पहली पेशकश एमियो की बुकिंग 12 मई से शुरू हो जाएगी। एमियो को बुक कराने के लिए 25 हजार रूपए देने होंगे। बुकिंग देशभर में उपलब्ध फॉक्सवेगन की किसी भी डीलरशिप से कराई जा सकती है। एमियो की कीमत 6 लाख रूपए (पेट्रोल, बेस वेरिएंट) से शुरू होकर 10 लाख रूपए (डीज़ल ऑटोमैटिक, टॉप वेरिएंट ) तक होने का अनुमान है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On मई 06, 2016 14:02 ist
    info icon
    published onMay 06, 2016 13:53 IST
    last updated onMay 06, 2016 14:02 IST
    26 Views
    • Write a कमेंट

    ग्राहकों को इस कार से रुबरू कराने के लिए कंपनी 12 मई से 2 जुलाई के बीच रोड-शो आयोजित करेगी। यह रोड-शो दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु और कोलकाता समेत 17 शहरों में आयोजित होगा। एमियो का मुकाबला टाटा जेस्ट, मारूति सुज़ुकी स्विफ्ट डिज़ायर, होंडा अमेज़, हुंडई एक्सेंट और फोर्ड फीगो एस्पायर से होगा।

    एमियो को कंपनी की प्रीमियम हैचबैक पोलो और वेंटो सेडान के बीच में रखा जाएगा। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल और 1.5 लीटर का डीज़ल इंजन आएगा। शुरू में केवल पेट्रोल वर्जन को ही लॉन्च करने की जानकारी मिली है। यह भी पता चला है कि एमियो के डीज़ल वर्जन में फॉक्सवेगन 7-स्पीड ड्यूल क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाला वेरिएंट भी उतारेगी। एमियो में क्रूज़ कंट्रोल, रेन सेंसिंग वाइपर्स, कूल्ड ग्लोव बॉक्स, टचस्क्रीन इंफोटेंमेंट सिस्टम, रिवर्स पार्किंग कैमरा और इलेक्ट्रिकली फोल्ड होने वाले विंग मिरर जैसे फीचर्स मिलेंगे। सेफ्टी के लिए ड्यूल एयरबैग और एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम (एबीएस) स्टैंडर्ड दिया जाएगा।  

    यह भी पढ़ें : सिर्फ पेट्रोल वर्जन में लॉन्च होगी फॉक्सवेगन एमियो

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    फॉक्सवेगन एमियो पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है