• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    फॉक्सवेगन इंडिया की वेबसाइट पर आई टिग्वॉन एसयूवी

    टिग्वॉन, आने वाले महीनों में लॉन्च हो सकती है

    अकस
    अकस
    modified on मार्च 30, 2017 17:10 ist
    info icon
    published onMar 30, 2017 17:07 IST
    last updated onMar 30, 2017 17:10 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    लंबे वक्त से सुर्खियों में बनी हुई फॉक्सवेगन टिग्वॉन, कंपनी की भारतीय वेबसाइट पर 'कमिंग सून' यानी 'जल्द आ रही है' टैगलाइन के साथ लिस्ट हो गई है। संभावना है कि इसे आने वाले महीनों में लॉन्च किया जा सकता है।

    टिग्वॉन को कंपनी के महाराष्ट्र स्थित औरंगाबाद प्लांट में तैयार किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर बनाने की वजह से कंपनी को टिग्वॉन की कीमत आक्रामक रखने में मदद मिलेगी, इसकी शुरुआती कीमत 20 लाख रूपए के आस-पास हो सकती है। इसका मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन, जीप कंपास और होंडा सीआर-वी से होगा। कंपास और सीआर को इसी साल के अंत तक उतारा जाएगा।

    टिग्वॉन, भारत में फॉक्सवेगन के एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाली पहली कार होगी। यह कंपनी के लिए काफी अहम इसलिए भी है क्योंकि पहले कंपनी ने टॉरेग एसयूवी को यहां उतारा था, जिसे साल 2014 में बंद कर किया गया। टिग्वॉन के साथ एसयूवी सेगमेंट में फॉक्सवेगन की वापसी होगी।

    टिग्वॉन में 2.0 लीटर का टीडीआई डीज़ल इंजन आएगा। इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक डीएसजी गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। पावर और टॉर्क की अभी जानकारी नहीं मिली है, संभावना है कि फॉक्सवेगन इस में ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा देगी। इसके मुकाबले में मौजूद ट्यूसॉन में फिलहाल ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा उपलब्ध नहीं है।

    भारत में लोगों को बड़ी एसयूवी ज्यादा पसंद हैं, यही वजह है कि फॉक्सवेगन, टिग्वॉन के 7-सीटर वेरिएंट पर भी काम कर रही है। संभावना है कि 7-सीटर टिग्वॉन को इसी साल के अंत तक उतारा जा सकता है।

    यह भी पढें : इन दो बड़ी खासियतों के साथ आ रही है नई होंडा सीआर-वी

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    फॉक्सवेगन टिग्वान 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है