• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई महिंद्रा एक्सयूवी700 फिर टेस्टिंग के दौरान आई नजर

    नई एक्सयूवी700 को दो अलग-अलग डिजाइन के अलॉय के साथ देखा गया है

    सोनू
    सोनू
    Published On जून 24, 2025 19:57 ist
    info icon
    published onJun 24, 2025 19:57 IST
    last updated onJun 24, 2025 19:57 IST
    189 Views
    • Write a कमेंट

    नई महिंद्रा एक्सयूवी700 को फिर से टेस्ट करते देखा गया है, इस बार इसके प्रोडक्शन मॉडल वाले एक्सटीरियर डिजाइन एलिमेंट्स की काफी जानकारी सामने आई है, जिनमें हेडलैंप्स और अलॉय व्हील शामिल है। इससे पहले टेस्टिंग के दौरान दिखी एसयूवी कार में थार रॉक्स वाले गोल हेडलैंप यूनिट नजर आई थी। यहां देखिए नई एक्सयूवी700 की फोटो से क्या कुछ जानकारी सामने आई है:

    क्या नजर आया?

    आगे की तरफ, फेसलिफ्ट एक्सयूवी700 के हेडलैंप्स नए दिखते हैं। ये पतले दिखते हैं और इनमें दो प्रोजेक्टर दिए गए हैं, जबकि मौजूदा कार में रिफ्लेक्टर-बेस्ड एलईडी हेडलाइट दी गई है। इसके अलावा नई ग्रिल भी देखी जा सकती है। हालांकि कवर से ढके होने के कारण ठीक से दिखाई नहीं दिया, लेकिन ऐसा लग रहा है कि इसके बंपर का डिजाइन नया हो सकता है।

    साइड और पीछे से यह मौजूदा एक्सयूवी700 जैसी दिखती है, जिसमें फ्लश-टाइप डोर हैंडल और टेललैंप्स शामिल है। हालांकि इस टेस्ट मॉडल में दो अलग डिजाइन के अलॉय व्हील देखे गए हैं, जिससे संकेत मिले हैं कि मौजूदा कार की तरह अलग-अलग वेरिएंट में अलग-अलग डिजाइन मिल सकता है। पीछे की तरफ नया बंपर और अपडेट एलईडी टेल लैंप्स भी दिए जा सकते हैं।

    अन्य संभावित अपडेट

    पहले टेस्टिंग के दौरान दिखी तस्वीरों के अनुसार एक्सयूवी700 न्यू मॉडल में महिंद्रा एक्सईवी 9ई की तरह नई 12.3-इंच ट्रिपल डिस्प्ले सेटअप मिलेगा। इसमें पीछे वेंटिलेशन सीट और एक अतिरिक्त वायरलेस फोन चार्जर जैसे कुछ नए फीचर भी दिए गए हैं जो इसके मुकाबले में मौजूद कुछ कार में दिए गए हैं। इनके अलावा इसमें मौजूदा मॉडल वाले सभी फीचर मिलना जारी रहेंगे, जिनमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और एपल कारप्ले, पैनोरमिक सनरूफ, मेमोरी फंक्शन के साथ 6 तरह से पावर एडजस्ट होने वाली ड्राइवर सीट, आगे वेंटिलेशन सीटें, ड्यूल-जोन ऑटो एसी, और एक 12-स्पीकर सोनी साउंड सिस्टम शामिल है।

    पैसेंजर की सुरक्षा के लिए नई एक्सयूवी700 में पहले की तरह 7 एयरबैग (6 स्टैंडर्ड), इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ईएससी), ऑटो हेडलैंप्स, 360 डिग्री कैमरा, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (टीपीएमएस), आईएसओफिक्स माउंड, इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, और एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) जैसे सेफ्टी फीचर मिलना जारी रहेंगे।

    संभावित इंजन

    नई महिंद्रा एक्सयूवी 700 कार में मौजूदा मॉडल वाले इंजन ऑप्शन दिए जा सकते हैं, जिनकी जानकारी इस प्रकार है:

    इंजन

    2-लीटर टर्बो पेट्रोल

    2.2-लीटर डीजल

    ड्राइवट्रेन

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    फ्रंट-व्हील-ड्राइव

    ऑल-व्हील-ड्राइव

    पावर

    200 पीएस

    155 पीएस

    185 पीएस

    टॉर्क

    380 एनएम

    360 एनएम

    450 एनएम तक

    गियरबॉक्स*

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    6-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी, 6-स्पीड एटी

    *एमटी - मैनुअल ट्रांसमिशन, एटी - ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन

    संभावित प्राइस और कंपेरिजन

    Mahindra XUV700

    वर्तमान में महिंद्रा एक्सयूवी700 की कीमत 19.64 लाख रुपये से 25.14 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, पैन-इंडिया) के बीच है। नई एक्सयूवी700 को 2026 में पेश किया जा सकता है और इसकी प्राइस मौजूदा मॉडल से थोड़ी ज्यादा हो सकती है। इसका मुकाबला टाटा सफारी, हुंडई अल्कजार, एमजी हेक्टर प्लस और महिंद्रा स्कॉर्पियो एन से रहेगा।

    यह भी देखें: महिंद्रा एक्सयूवी700 ऑन रोड प्राइस

    फोटो क्रेडिट

    was this article helpful ?

    महिंद्रा एक्सयूवी700 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है