• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टोयोटा-मारुति सुज़ुकी मिलकर बनाएंगी नई एमपीवी, महिन्द्रा मराज़ो को देगी टक्कर

    इसे खासतौर पर भारतीय ग्राहकों के लिए तैयार किया जाएगा

    जगदेव
    जगदेव
    Published On मार्च 22, 2019 12:11 ist
    info icon
    published onMar 22, 2019 12:11 IST
    last updated onMar 22, 2019 12:11 IST
    788 Views
    • Write a कमेंट

    टोयोटा और मारुति सुज़ुकी ने घोषणा की है कि वे दोनों मिलकर एक सी-सेगमेंट एमपीवी तैयार करेंगी। सुज़ुकी इस एमपीवी के ड्रॉइंग तैयार करेगी और टोयोटा इसके प्रोडक्शन पर काम करेगी। एमपीवी रेंज में यह अर्टिगा और इनोवा क्रिस्टा के बीच के स्पेस को भरेगी। फिलहाल इस रेंज में महिन्द्रा मराज़ो बिक्री के लिए उपलब्ध है।

    Maruti Suzuki Ertiga

    यहां देखिए तीनों एमपीवी की कद-काठी से जुड़ी जानकारी

      मरुति अर्टिगा महिन्द्रा मराज़ो टोयोटा इनोवा क्रिस्टा
    लंबाई 4395 एमएम 4585 एमएम 4735 एमएम
    चौड़ाई 1735 एमएम 1866 एमएम 1830 एमएम
    ऊंचाई 1690 एमएम 1774 एमएम 1795 एमएम
    व्हीलबेस 2740 एमएम 2760 एमएम 2750 एमएम

    कीमत के हिसाब से महिन्द्रा मराजो को मारुति अर्टिगा और इनोवा क्रिस्टा के बीच पोजिशन किया गया है। अर्टिगा की कीमत 7.44 लाख से 10.90 लाख रूपए है। इनोवा क्रिस्टा की कीमत 14.83 लाख रूपए से शुरू होती है। महिन्द्रा मराज़ो की कीमत 9.99 लाख रूपए से 14.38 लाख रूपए के बीच है।

    Mahindra Marazzo

    अनुमान लगाए जा रहे हैं कि टोयोटा-मारुति सुज़ुकी एमपीवी को मोनोकॉक पलेटफार्म पर तैयार किया जा सकता है। यह मराज़ो से कम वज़नी हो सकती है, लिहाजा इसका माइलेज भी अच्छा-खासा होगा। चर्चाएं हैं कि यह पेट्रोल और डीज़ल दोनों इंजन में आएगी।

    टोयोटा-मारुति एमपीवी की लॉन्चिंग से जुड़ी जानकारी अभी नहीं मिली है। इतना जरूर कहा जा सकता है कि इसे पहले टोयोटा बैजिंग के साथ उतारा जाएगा, बाद में इसे मारुति सुज़ुकी बैजिंग के साथ पेश किया जा सकता है। चर्चाएं हैं कि यह 2020 से पहले नहीं आएगी।

    यह भी पढें : फिर दिखी रेनो की नई एमपीवी, जानिए कब होगी लॉन्च

    was this article helpful ?

    जगदेव
    <p><span>Unlike a lot of enthusiasts, Jagdev Kalsi does not judge cars on their outright performance, but on their VFM factor. He speaks less but understands the languages that cars speak.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है