• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    2021 में 10 लाख रुपये के बजट में लॉन्च होंगी ये टॉप 9 कारें

    अगर आप 2021 में कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हमने इस साल 10 लाख रुपये तक के बजट में लॉन्च होने जा रही कारों की लिस्ट बनाई है जिनपर आप गौर कर सकते हैं।

    भानु
    भानु
    published on जनवरी 04, 2021 14:47 ist
    info icon
    published onJan 04, 2021 14:47 IST
    last updated onJan 04, 2021 14:47 IST
    370 Views
    • Write a कमेंट

    कोरोना महामारी के कारण 2020 काफी उतार चढ़ाव भरा रहा मगर इस बीच ही 10 लाख रुपये तक के बजट की नई कारें या फिर उनके अपडेटेड मॉडल लॉन्च किए गए। मार्च 2020 से पहले तो गाड़ियों के बीएस6 अपडेट्स लॉन्च किए गए थे और कईयों को कॉस्मैटिक अपडेट्स के साथ भी उतारा गया। लेकिन फिर भी अगर आप 2021 में कार लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो यहां हमने इस साल 10 लाख रुपये तक के बजट में लॉन्च होने जा रही कारों की लिस्ट बनाई है जिनपर आप गौर कर सकते हैं:

    रेनो काइगर

    संभावित कीमत: 5.5 लाख रुपये से लेकर 9.5 लाख रुपये 

    Renault Kiger Concept Looks Funky In These Detailed Photos

    सब-4 मीटर सेगमेंट में रेनो की ओर से काइगर एसयूवी को लॉन्च किया जाएगा जो कि निसान मैग्नाइट के प्लेटफॉर्म पर ही तैयार की जा रही है और इसमें पावरट्रेन ऑप्शंस भी वैसे ही मिलेंगे। काइगर को अभी कॉन्सेप्ट फॉर्म में ही शोकेस किया जाएगा और इसमें 8.0 इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, प्रीमियम साउंड सिस्टम और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    टाटा एचबीएक्स

    संभावित कीमत:  5 लाख रुपये से शुरू

    Tata HBX Micro SUV Spied Again, This Time With New Alloy Wheel Design

    टाटा मोटर्स भी अपनी एक छोटी एसयूवी तैयार कर रही है जिसके प्री प्रोडक्शन मॉडल को एचबीएक्स नाम दिया गया है। इसे काफी बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है जो कि अपने प्रोडक्शन फॉर्म में आने के लगभग तैयार है। टाटा एचबीएक्स में केवल पेट्रोल इंजन का ऑप्शन दिया जा सकता है जो कि अल्ट्रोज वाली यूनिट 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन हो सकती है। इस कार का मुकाबला महिंद्रा केयूवी100एनएक्सटी,मारुति सुजुकी इग्निस और हुंडई द्वारा तैयार की जा रही माइक्रो एसयूवी से होगा। 

     2021 मारुति सिलेरियो

     संभावित कीमत: 4.5 लाख रुपये से लेकर 5.7 लाख रुपये 

     कॉम्पैक्ट हैचबैक सेलेरियो को जनरेशन अपडेट दिया जा रहा है। काफी बार ​सेलेरियो के नए मॉडल को टेस्टिंग के दौरान देखा भी जा चुका है। इसके टेस्टिंग मॉडल को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि ये साइज में बड़ी होगी और इसका फ्रंट एवं रियर बदला हुआ नजर आएगा, वहीं इसमें अपडेटेड फीचर्स भी मिलेंगे। नई सेलेरियो में मौजूदा मॉडल वाला 1.0 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है और साथ ही इसमें वैगन आर वाला 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन का ऑप्शन भी दिया जा सकता है। मारुति के मॉडल लाइनअप में इसे एस प्रेसो और वैगन आर के बीच पोजिशन किया जाएगा। 

     2021 मारुति ऑल्टो 

    संभावित कीमत:  3 लाख रुपये से लेकर 4.4 लाख रुपये 

     मारुति की एंट्री लेवल कार ऑल्टो को भी इस साल जनरेशन अपडेट के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि ऑल्टो को 2020 में लेटेस्ट नॉर्म्स के अनुसार अपडेट किया जा चुका है। मगर अब इस कार को ज्यादा फीचर्स और नए डिजाइन के साथ उतारा जाएगा। नई ऑल्टो में पहले की तरह 0.8 लीटर पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है वहीं इसमें 1.0 लीटर इंजन भी दिया जा सकता है। सेगमेंट में इसका मुकाबला डैटसन रेडी गो और रेनो क्विड से होगा। 

     मारुति स्विफ्ट फेसलिफ्ट 

    Maruti Swift Facelift Unveiled In Japan. India Launch Soon

    संभावित कीमत:  5.20 लाख रुपये से शुरू

     भारत की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार में से एक स्विफ्ट को इस साल छोटे मोटे बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। बता दें कि भारत में स्विफ्ट का मौजूदा मॉडल 2018 में लॉन्च किया गया था। 2020 में मध्य में स्विफ्ट के अपडेटेड मॉडल को लॉन्च किया गया था और इसका इंडियन वर्जन भी इसी पर बेस्ड होगा। स्विफ्ट फेसलिफ्ट में बलेनो वाला 1.2 लीटर ड्यूल जेट पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है जो कि मौजूदा मॉडल में दिए गए 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से 7 पीएस ज्यादा पावर देगा। 

     2021 स्कोडा रैपिड की जगह लेगी एक नई कार

    संभावित कीमत: 9 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये 

     2021 में रैपिड की जगह अब उसी के जैसी एक अपडेटेड कार लॉन्च की जाएगी। ये कार फोक्सवैगन एमक्यूबी-एओ आईएन प्लेटफॉर्म पर तैयार की जिसमें मौजूदा मॉडल वाला 1.0 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जाएगा जो बीएस6 नॉर्म्स लागू होने के बाद पेश किया गया था। 

     2021 फोक्सवैगन वेंटो

    संभावित कीमत: 9 लाख रुपये से लेकर 14 लाख रुपये 

     रैपिड की ही तरह वेंटो को भी काफी समय से जनरेशन अपडेट देने की कमी महसूस की जा रही थी। अब इसके न्यू जनरेशन मॉडल को भी स्कोडा रैपिड के न्यू जनरेशन मॉडल वाले प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा और इसमें वहीं पावरट्रेन ऑप्शंस दिए जाएंगे। हालांकि नई फोक्सवैगन वेंटो का इंटीरियर और एक्सटीरियर स्कोडा रैपिड से अलग होगा। हालांकि दोनों कारों की फीचर लगभग एक जैसी हो सकती है। 

    टाटा अल्ट्रोज टर्बो

    संभावित कीमत: 8 लाख रुपये से शुरू

    Tata Altroz Turbo

    टाटा की प्रीमियम हैचबैक अल्ट्रोज में 1.2 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलने जा रहा है जिससे ये कार फोक्सवैगन पोलो और नई हुंडई आई20 को कड़ी टक्कर दे पाएगी। इस इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल क्लच गियरबॉक्स दिया जा सकता है। आरटीओ के एक दस्तावेज के अनुसार यह इंजन 110 पीएस की पावर और 140 एनएम का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम होगा जिसके साथ मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड दिया जाएगा। टाटा अल्ट्रोज टर्बो को 13 जनवरी के दिन लॉन्च किया जाएगा। 

    सिट्रॉएन की सब-4 मीटर एसयूवी

    संभावित कीमत: 7 लाख रुपये से शुरू

    2021 में फ्रैंच कारमेकर सिट्रॉएन भारत में कदम रखने जा रही है। कंपनी सबसे पहले यहां सी5 एयरक्रॉस को पेश कर सकती है लेकिन इस कंपनी की सब-4 मीटर एसयूवी भी कवर के साथ टेस्टिंग के दौरान नजर आ चुकी है। इसे ग्रुप पीएसए के सीएमएफ ए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जा सकता है। सिट्रॉएन की इस कार के बारे में ज्यादा जानकारियां तो नहीं मिली है मगर इसे हुंडई वेन्यू, किया सोनेट और महिंद्रा एक्सयूवी300 की टक्कर में उतारा जाएगा।

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है