• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच एसयूवी में मिलेंगे इन कलर्स के ऑप्शंस,अक्टूबर में होगी लॉन्च

    टाटा पंच में मोनोटोन और ड्युअल टोन बॉडी कलर्स की चॉइस दी जाएगी। वहीं इसके एक्सटीरियर में व्हाइट और ब्लैक कलर की रूफ के ऑप्शंस भी मौजूद होंगे।

    भानु
    भानु
    Published On सितंबर 20, 2021 18:05 ist
    info icon
    published onSep 20, 2021 18:05 IST
    last updated onSep 20, 2021 18:05 IST
    1.1K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा अपनी एंट्री लेवल एसयूवी पंच को अक्टूबर तक मार्केट में लॉन्च करेगी। हालांकि कंपनी ने इस मिनी एसयूवी के बारे में ज्यादा जानकारियां शेयर नहीं की है,मगर कुछ लीक फोटोज के जरिए इस कार में दिए जाने वाले कलर ऑप्शंस की जानकारी से कुछ पर्दा उठा है:

    टाटा पंच में मोनोटोन और ड्युअल टोन बॉडी कलर्स की चॉइस दी जाएगी। वहीं इसके एक्सटीरियर में व्हाइट और ब्लैक कलर की रूफ के ऑप्शंस भी मौजूद होंगे। फोटोज में ये कार दो टाइप के ब्लू शेड्स में नजर आ रही है जिनमें से एक सफारी वाला ट्रॉपिकल मिस्ट है। इसके अलावा इसमें ऑरेन्ज और ब्राउनिश गोल्ड कलर की चॉइस भी मिलेगी। इसके अलावा कंपनी इस कार में व्हाइट और ग्रे कलर के ऑप्शंस भी रख सकती है। 

    अनुमान है कि टाटा पंच में टियागो वाले 1.2-लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन (86 पीएस/113एनएम) के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इस माइक्रो एसयूवी कार में अल्ट्रोज़ वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस/140एनएम) भी दिया जा सकता है। फ्री-फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (7-इंच हो सकती है), फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, क्रूज़ कंट्रोल, सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमेटिक एसी और रेक्टेंगुलर शेप के एसी वेंट्स जैसे फीचर्स देखने को मिल सकते हैं। पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग कैमरा दिए जा सकते हैं।

    टाटा पंच की शुरूआती कीमत 5.5 लाख रुपये तक रखी जा सकती है। कुछ डीलरशिप्स पर इस कार की अनॉफिशियल डिलीवरी शुरू की जा चुकी है और इच्छुक ग्राहक 11000 रुपये का टोकन अमाउंट देकर इसे बुक कर सकते हैं। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी और मारुति इग्निस से होगा। वहीं ये कीमत के मोर्चे पर रेनो काइगर और निसान मैग्नाइट जैसी अफोर्डेबल कारों को कड़ी टक्कर देती नजर आएगी। 

    यह भी पढ़ें:टाटा पंच डीलरशिप पर पहुंचना हुई शुरू, इंटीरियर की तस्वीरें भी आईं सामने

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    S
    sunil kumar
    Sep 21, 2021, 10:33:11 AM

    this could be the most selling car in coming days.

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on टाटा पंच 2021-2026

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है