• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच डीलरशिप पर पहुंचना हुई शुरू, इंटीरियर की तस्वीरें भी आईं सामने

    टाटा पंच में ड्यूल टोन डार्क ग्रे और आइवरी इंटीरियर थीम दी गई है। इसमें डार्क फैब्रिक अपहोल्स्ट्री देखने को मिल सकती है। इसमें फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, क्रूज़ कंट्रोल, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्री फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमेटिक एसी दिए जाएंगे।   स्टाइल एलिमेंट्स के तौर पर इसमें स्प्लिट हेडलैंप डिज़ाइन, मोटी बॉडी क्लैडिंग, फॉक्स स्किड प्लेट और सी-पिलर माउंटेड डोर हैंडल्स मिलेंगे।  इस गाड़ी में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (86 पीएस) दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें अल्ट्रोज़ वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस) भी बाद में शामिल किया जा सकता है। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 20, 2021 15:26 ist
    info icon
    published onSep 20, 2021 15:26 IST
    last updated onSep 20, 2021 15:26 IST
    158 Views
    • Write a कमेंट

    • टाटा पंच में ड्यूल टोन डार्क ग्रे और आइवरी इंटीरियर थीम दी गई है। इसमें डार्क फैब्रिक अपहोल्स्ट्री देखने को मिल सकती है।

    • इसमें फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, क्रूज़ कंट्रोल, सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, फ्री फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और ऑटोमेटिक एसी दिए जाएंगे।  

    • स्टाइल एलिमेंट्स के तौर पर इसमें स्प्लिट हेडलैंप डिज़ाइन, मोटी बॉडी क्लैडिंग, फॉक्स स्किड प्लेट और सी-पिलर माउंटेड डोर हैंडल्स मिलेंगे। 

    • इस गाड़ी में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (86 पीएस) दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें अल्ट्रोज़ वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस) भी बाद में शामिल किया जा सकता है। 

    टाटा पंच माइक्रो एसयूवी डीलरशिप्स पर पहुंचना शुरू हो गई है। इसकी अनऑफिशियल बुकिंग भी फिलहाल जारी है। भारत में इसे अक्टूबर की पहली तिमाही तक लॉन्च किया जा सकता है। अब इस गाड़ी के इंटीरियर की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं।

    इस अपकमिंग कार के एक्सटीरियर पर स्प्लिट हेडलैंप इंटीग्रेटेड एलईडी डीआरएल्स के साथ, मोटी बॉडी क्लैडिंग, साइड क्लैडिंग, फॉक्स स्किड प्लेट, सी-पिलर माउंटेड डोर हैंडल्स, रेक्ड रूफलाइन और एरो स्टाइल टेललैंप दिए गए हैं। 

    इसका इंटीरियर भी कैमरे में कैद हुआ है जो टाटा की दूसरी कारों से काफी हद तक मिलता जुलता लगता है। तस्वीरों पर गौर करें तो इसके केबिन पर ड्यूल टोन डार्क ग्रे और आइवरी थीम नज़र आती है। इसके अलावा इसमें फ्री-फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (7-इंच हो सकती है), फ्लैट बॉटम स्टीयरिंग व्हील, क्रूज़ कंट्रोल, अल्ट्रोज़ सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, ऑटोमेटिक एसी और रेक्टांगुलर एसी वेंट्स भी दिए गए हैं।  हालांकि, इसमें रियर एसी वेंट्स का अभाव है।

    पैसेंजर सेफ्टी के लिए इसमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल और रियर पार्किंग कैमरा दिए जा सकते हैं।

    अनुमान है कि टाटा पंच में टियागो वाले 1.2-लीटर थ्री-सिलेंडर पेट्रोल इंजन (86 पीएस) के साथ 5-स्पीड मैनुअल और एएमटी गियरबॉक्स दिया जा सकता है। इस माइक्रो एसयूवी कार में अल्ट्रोज़ वाला 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन (110 पीएस) भी दिया जा सकता है। 

    भारत में टाटा पंच की कीमत 5.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू हो सकती है। सेगमेंट में इस कार का कंपेरिजन महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी और मारुति इग्निस से होगा।

    यह भी पढ़ें : 2021 फोर्स गुरखा Vs महिंद्रा थार: स्पेसिफिकेशन कंपेरिजन

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on टाटा पंच 2021-2026

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है