• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    अपकमिंग किया स्पोर्टेज एसयूवी में मिलेगा हाइब्रिड इंजन ऑप्शन, जानिए कब होगी लॉन्च

    किया मोटर्स ने एक महीने पहले अपनी अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी स्पोर्टेज से जुड़ी कुछ जानकारी साझा की थी। अब कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारियों से पर्दा उठाया है। किया की यह कार हाइब्रिड अवतार में भी मिलेगी।

    सोनू
    सोनू
    published on जुलाई 06, 2021 18:42 ist
    info icon
    published onJul 06, 2021 18:42 IST
    last updated onJul 06, 2021 18:42 IST
    3.2K Views
    • Write a कमेंट

    • स्पोर्टेज एसयूवी में हाइब्रिड और प्लग-इन-हाइब्रिड दोनों पावरट्रेन मिलेंगे।
    • इसमें 1.6 लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.0 लीटर डीजल इंजन ऑप्शन भी मिलेंगे।
    • पेट्रोल इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमेटिक गियरबॉक्स की चॉइस मिलेगी, वहीं डीजल इंजन के साथ केवल ऑटोमेटिक गियरबॉक्स दिया जाएगा।
    • इसमें इलेक्ट्रिक कंट्रोल्ड ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम और सस्पेंशन मिलेंगे।

    किया मोटर्स ने एक महीने पहले अपनी अपकमिंग मिड-साइज एसयूवी स्पोर्टेज से जुड़ी कुछ जानकारी साझा की थी। अब कंपनी ने इसके स्पेसिफिकेशन की जानकारियों से पर्दा उठाया है। किया की यह कार हाइब्रिड अवतार में भी मिलेगी।

    किया स्पोर्टेज एसयूवी में एचईवी (हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल) और पीएचईवी (प्लग-इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक व्हीकल) दोनों ऑप्शन मिलेंगे। दोनों सिस्टम में एक बैटरी पैक और कुछ इलेक्ट्रिक संचालक सिस्टम का इस्तेमाल होगा। बैटरी पैक का प्रयोग आईसी इंजन और रिजनरेटिव ब्रेकिंग के लिए होगा जिससे बैटरी चार्ज होगी, वहीं बाद वाला सिस्टम एक्सटर्नल चार्जिंग सोर्स से बैटरी को चार्ज करेगा।

    कंपनी ने अभी इससे जुड़ी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। हालांकि यह जरूर कहा जा सकता है कि कंपनी इसमें रेगुलर आईसी इंजन स्टैंडर्ड देगी।

    इसके पेट्रोल वेरिएंट में 1.6 लीटर टर्बो इंजन मिलेगा जो 180 पीएस की पावर और 270 एनएम का टॉर्क जनरेट करेगा। इंजन के साथ इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीसीटी गियरबॉक्स की चॉइस दी जा सकती है।

    डीजल वेरिएंट में 2.0 लीटर इंजन मिलेगा जिसका पावर आउटपुट 186 पीएस/417 एनएम होगा। इंजन के साथ इसमें 8-स्पीड ऑटोमेटिक गियरबॉक्स मिलेगा। किया स्पोर्टेबज में इको, सिटी, स्पोर्ट और कस्टम ड्राइव मोड मिलेंगे।

    इसमें ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम भी दिया जाएगा, हालांकि अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि किस इंजन के साथ ये सिस्टम मिलेगा। इस एसयूवी कार में अडेप्टिव सस्पेंशन भी दिया जाएगा।

    यह सिस्टम सड़क पर गड्ढों से लगने वाले झटकों को एब्जॉर्ब कर लेता है। इसके सस्पेंशन प्लेन सरफेस पर हार्ड हो जाते हैं जिससे तेज स्पीड पर गाड़ी अच्छे से चलती है, वहीं उबड़-खाबड़ रास्तों पर इसके सस्पेंशन सॉफ्ट हो जाते हैं जिससे केबिन में झटके महसूस नहीं होते।

    स्पोर्टेज में टेरेन मोड भी मिलेगा। यह ड्राइविंग पेटर्न (मड, सेंड और स्नो) के हिसाब से गाड़ी के नीचे के सरफेस की दूरी को डिटेक्ट कर सकता है और उस हिसाब से ट्रेक्शन बनाए रखता है।

    किया की इस कार में पैसेंजर सेफ्टी का भी अच्छा ख्याल रखा जाएगा। पैसेंजर की सुरक्षा के लिए इसमें छह एयरबैग और एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम (एडीएएस) दिया जाएगा। इसके अलावा इसमें फॉवर्ड कोलिशन अवोइडेंस (एफसीए), हाईवे ड्राइविंग असिस्ट (एचडीए), नेविगेशन बेस्ड स्मार्ट क्रूज कंट्रोल (एनएससीसी), ब्लाइंड स्पोट कोलिशन अवॉइडेंस असिस्ट (एचडीए), नेविगेशन बेस्ड स्मार्ट क्रूज कंट्रोल (एनएससीसी), ब्लाइंड स्पोट कोलिशन अवॉइडेंस असिस्ट (बीसीए) और ब्लाइंड स्पोट व्यू मॉनिटर (बीवीएम) जैसे फीचर्स भी मिलेंगे।

    कंपनी के अनुसार इसका फॉवर्ड कोलिशन फंक्शन कार के ऑटोमेटिक ब्रेक लगाने से पहले आपको अलर्ट देगा। वहीं एचडीए फीचर अडेप्टिव क्रूज कंट्राल और लैन कीप असिस्ट की मदद से स्पोर्टेज कार को लैन पर रखने के साथ-साथ आगे चल रही गाड़ी से उचित दूरी बनाकर रखेगा। एनएससीसी फंक्शन नेविगेशन की मदद से सड़क पर टर्न और ट्रैफिक होने पर गाड़ी की स्पीड कम कर देगा। बीसीए ड्राइवर को उस समय वार्निंग देगा जब गाड़ी लैन चेंज करती है और ब्लाइंड स्पोट में कोई होता है। बीसीए पेरलल पार्किंग के दौरान भी काफी काम का फीचर साबित होता है। बीवीएम फंक्शन गाड़ी के इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर पर व्हीकल के ब्लाइंड स्पोट का लाइव वीडियो दिखाता है। आरसपीए (रिमोट स्मार्ट पार्किंग असिस्ट) ड्राइवर को एसयूवी को रिमोटली पार्क करने और पार्किंग स्पोट से गाड़ी को बाहर निकालने में मदद करता है।

    इन सब के अलावा इसमें स्पोर्ट एलईडी मैट्रिक्स हेडलैंप और एलईडी डीआरएल भी मिलेंगी। इसमें 17, 18 और 19 इंच के अलॉय व्हील का ऑप्शन मिलेगा। किया इस कार में कुल 7 तरह के अलॉय व्हील का ऑप्शन देगी। इसके इंटीरियर में 12 इंच की दो इंटीग्रेटेड डिस्प्ले मिलेगी, जिनमें एक टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम जबकि दूसरी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के लिए होगी। यह पूरा सेटअप ड्राइवर की पहुंच में होगा। इसके इंफोटेनमेंट सिस्टम को टच कमांड और सेंटर कंसोल पर दिए गए कंट्रोलर से कंट्रोल किया जा सकेगा। यह एक्स-लाइन और जीटी-लाइन दो वेरिएंट में मिलेगी, जिनमें बड़ा अंतर फ्रंट बंपर डिजाइन और इंटीरियर कलर स्कीम का होगा।

    साइज

    लंबाई

    4,660 मिलीमीटर

    चौड़ाई

    1,865 मिलीमीटर

    ऊंचाई

    1,660 मिलीमीटर

    व्हीलबेस

    2,755 मिलीमीटर

    बूट स्पेस

    637 लीटर

    किया स्पोर्टेज एन3 प्लेटफार्म पर बनी होगी, इसी प्लेटफार्म पर नई हुंडई ट्यूसॉन भी बनी है। भारत में नई जनरेशन की ट्यूसॉन अभी लॉन्च नहीं हुई है, हालांकि यहां पर यह आने वाले समय में पेश की जा सकती है। किया स्पोर्टेज की बात करें तो इसे आने वाले महीनों में यूरोप में लॉन्च किया जाएगा। भारत में आने में इसे अभी कुछ समय और लगेंगे।

    यह भी पढ़ें : ये हैं भारत की 10 सबसे सुरक्षित कारें जिनकी प्राइस है 10 लाख रुपये से भी कम

    was this article helpful ?

    किया स्पोर्टेज पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on किया स्पोर्टेज

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है