• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टेस्ला मॉडल वाई के किस वेरिएंट में मिलते हैं कौनसे फीचर, जानिए यहां

    बड़ी स्क्रीन से लेकर सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी तक, यहां देखिए टेस्ला मॉडल वाई के किस वेरिएंट में क्या मिलता है

    सोनू
    सोनू
    modified on मई 07, 2026 13:33 ist
    info icon
    published onMay 07, 2026 13:29 IST
    last updated onMay 07, 2026 13:33 IST
    197 Views
    • Write a कमेंट

    Tesla Model Y

    टेस्ला ने हाल ही में भारत में मॉडल वाई लाइनअप का विस्तार किया है, जिसमें एक नया मॉडल वाई एल वेरिएंट लॉन्च किया गया है। इसे एक बड़ी बॉडी स्टाइल और 6-सीटर केबिन कॉन्फिगरेशन में पेश किया गया है। स्टैंडर्ड रियर-व्हील ड्राइव और लॉन्ग-रेंज वर्जन के साथ, अब ग्राहकों के पास ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप के साथ ज्यादा फैमिली फोकस मॉडल वाई का ऑप्शन भी है।

    हालांकि सभी वेरिएंट्स में टेस्ला की सिंपल डिजाइन थीम और हैवी-टेक केबिन एक्सपीरियंस को बरकरार रखा गया है, लेकिन वेरिएंट के आधार पर फीचर, सीटिंग कॉन्फिगरेशन और ड्राइव सेटअप में कुछ अंतर हैं।

    अगर आप टेस्ला मॉडल वाई इलेक्ट्रिक कार को खरीदने का विचार कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि किस वेरिएंट में क्या मिलेगा, तो यहां हमने इसके वेरिएंट अनुसार फीचर के बारे में बताया है।

    टेस्ला मॉडल वाई वेरिएंट्स के बाहरी अंतर

    फीचर

    मॉडल वाई प्रीमियम रियर व्हील ड्राइव

    मॉडल वाई प्रीमियम लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव

    मॉडल वाई एल प्रीमियम ऑल व्हील ड्राइव

    एलईडी हेडलाइटें

    ✅

    ✅

    ✅

    एलईडी टेल लैंप्स

    ✅

    ✅

    ✅

    फ्लश-फिटेड डोर हैंडल

    ✅

    ✅

    ✅

    19-इंच अलॉय व्हील

    ✅

    ✅

    ✅

    • टेस्ला मॉडल वाई के तीनों वेरिएंट का ओवरऑल एक्सटीरियर डिजाइन एक जैसा ही है। सभी वेरिएंट में 19-इंच अलॉय व्हील और पावर्ड टेलगेट के साथ एक जैसी सिंपल स्टाइल अप्रोच अपनाई गई है।

    Tesla Model Y side profile

    • बड़ी मॉडल वाई एल स्टैंडर्ड वर्जन से ज्यादा अलग नहीं दिखती है, इसमें टेस्ला की क्लिन और फ्यूचरिस्टिक डिजाइन थीम को बरकरार रखा गया है। मॉडल वाई एल के अलॉय व्हील का डिजाइन अलग है, जबकि लंबे व्हीलबेस से ये थोड़ी बड़ी नजर आती है।

    टेस्ला मॉडल वाई वेरिएंट्स के केबिन में अंतर

    फीचर

    मॉडल वाई प्रीमियम रियर व्हील ड्राइव

    मॉडल वाई प्रीमियम लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव

    मॉडल वाई एल प्रीमियम ऑल व्हील ड्राइव

    ऑल-ब्लैक थीम केबिन

    ✅

    ✅

    ✅

    ब्लैक और व्हाइट थीम केबिन का विकल्प

    ✅

    ✅

    ✅

    एम्बिएंट लाइटिंग

    ✅

    ✅

    ✅

    एयर प्यूरीफायर

    ✅

    ✅

    ✅

    हीटेड स्टीयरिंग व्हील

    ✅

    ✅

    ✅

    • टेस्ला ने पूरी मॉडल वाई लाइनअप में अपने सिंपल केबिन लेआउट को बरकरार रखा है। एम्बिएंट लाइटिंग, हीटेड स्टीयरिंग व्हील, और ड्यूल-टोन केबिन ऑप्शन इसे अंदर से ज्यादा प्रीमियम फील देते हैं।

    Tesla Model Y dashboard

    • केबिन में सबसे बड़ा अंतर ये है कि मॉडल वाई एल 6 सीटर कॉन्फिगरेशन में मिलती है, जो इसे लाइनअप में सबसे ज्यादा फैमिली-फोकस ऑफरिंग बनाता है।

    टेस्ला मॉडल वाई वेरिएंट्स कंफर्ट और सुविधा

    फीचर

    मॉडल वाई प्रीमियम रियर व्हील ड्राइव

    मॉडल वाई प्रीमियम लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव

    मॉडल वाई एल प्रीमियम ऑल व्हील ड्राइव

    हीटिंग और वेंटिलेशन के साथ इलेक्ट्रिक एडजस्टेबल सीट

    ✅

    ✅

    ✅

    हीटिंग फंक्शन के साथ दूसरी पंक्ति के पैसेंजर के लिए 2 तरह से इलेक्ट्रिक एउजस्ट होने वाली सीट

    ✅

    ✅

    ✅

    वायरलेस फोन चार्जिंग

    ✅

    ✅

    ✅

    पावर्ड एडजस्टेबल एसी वेंट्स पावर्ड टेलगेट

    ✅

    ✅

    ✅

    • सभी वेरिएंट में कंफर्ट और सुविधा पैकेज काफी हद तक एक जैसा ही है। यहां तक कि स्टैंडर्ड मॉडल वाई में भी वेंटिलेटेड सीटें, पावर्ड सीट एडजस्टमेंट और दूसरी पंक्ति में हीटेड सीटें मिलती हैं।

    Tesla Model Y gets powered front seats

    • इसका मतलब है कि ग्राहकों को बेस मॉडल में भी बड़े कंफर्ट फीचर की कमी महसूस नहीं होगी।

    टेस्ला मॉडल वाई वेरिएंट्स इंफोटेनमेंट

    फीचर

    मॉडल वाई प्रीमियम रियर व्हील ड्राइव

    मॉडल वाई प्रीमियम लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव

    मॉडल वाई एल प्रीमियम ऑल व्हील ड्राइव

    16-इंच टचस्क्रीन इंफोटैनमेंट सिस्टम

    ✅

    ✅

    ✅

    दूसरी पंक्ति के पैसेंजर के लिए 8-इंच टचस्क्रीन

    ✅

    ✅

    ✅

    9-स्पीकर ऑडियो सिस्टम

    ✅

    ✅

    ❌

    19-स्पीकर ऑडियो सिस्टम

    ❌

    ❌

    ✅

    • टेस्ला मॉडल वाई की सबसे बड़ी खासियत में से एक स्क्रीन-हैवी केबिन लेआउट है। इसके सभी वेरिएंट्स में एक जैसी बड़ी इंफोटेनमेंट सिस्टम और पीछे पैसेंजर स्क्रीन सेटअप दिया गया है।

    Tesla Model Y touchscreen infotainment system

    • मुख्य अंतर के तौर पर मॉडल वाई एल में अपग्रेडेड 19-स्पीकर साउंड सिस्टम दिया गया है, जो ज्यादा इमर्सिव ऑडियो एक्सपीरियंस देता है।

    टेस्ला मॉडल वाई वेरिएंट्स सेफ्टी

    फीचर

    मॉडल वाई प्रीमियम रियर व्हील ड्राइव

    मॉडल वाई प्रीमियम लॉन्ग रेंज रियर व्हील ड्राइव

    मॉडल वाई एल प्रीमियम ऑल व्हील ड्राइव

    कई एयरबैग

    ✅

    ✅

    ✅

    इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल

    ✅

    ✅

    ✅

    इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक के साथ ऑटो होल्ड

    ✅

    ✅

    ✅

    आगे और पीछे पार्किंग सेंसर के साथ 360 डिग्री कैमरा

    ✅

    ✅

    ✅

    एडीएएस

    ✅

    ✅

    ✅

    ऑप्शनल फुल सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी

    ✅

    ✅

    ✅

    • टेस्ला ने मॉडल वाई लाइनअप में एक पूरा सेफ्टी पैकेज दिया है। इसमें बेस वेरिएंट से एडीएएस, 360-डिग्री कैमरा, पार्किंग सेंसर, और कई एयरबैग जैसे सेफ्टी फीचर दिए गए हैं।

    • ऑप्शनल फुल सेल्फ-ड्राइविंग टेक्नोलॉजी मॉडल वाई के सेफ्टी पैकेज को और बेहतर बनाती है।

    टेस्ला मॉडल वाई कलर ऑप्शन

    टेस्ला मॉडल वाई 6 एक्सटीरियर कलर में मिलती है, इसमें कोई ड्यूल-टोन पेंट ऑप्शन नहीं दिया गया है। इसे स्टेल्थ ग्रे, पर्ल व्हाइट मल्टी-कोट, डायमंड ब्लैक, ग्लेशियर ब्लू, क्विकसिल्वर और अल्ट्रा रेड कलर में पेश किया गया है। यहां तस्वीरों में मॉडल वाई के सभी एक्सटीरियर कलर देखें।

    टेस्ला मॉडल वाई पावरट्रेन

    टेस्ला मॉडल वाई में वेरिएंट के हिसाब से कई ड्राइव ऑप्शन दिए गए हैं। स्टैंडर्ड वेरिएंट में रेंज और रोजाना इस्तेमाल के बीच बैलेंस पर फोकस किया गया है, वहीं मॉडल वाई एल में ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप है जिसका मकसद परफॉर्मेंस को बेहतर करना है।

    मॉडल वाई के पावरट्रेन स्पेसिफिकेशन की जानकारी नीचे दी गई है:

     

    टेस्ला मॉडल वाई

    टेस्ला मॉडल वाई एल

    ड्राइव

    रियर-व्हील ड्राइव

    ऑल-व्हील ड्राइव

    फुल चार्ज में रेंज

    622 किलोमीटर तक

    681 किलोमीटर

    एसेलरेशन (0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे)

    5.6 सेकंड तक

    5 सेकंड

    Tesla Model Y charging flap

    स्टैंडर्ड मॉडल वाई में दो पावरट्रेन ऑप्शन दिए गए हैं। इसके बारे में ज्यादा जानकारी के लिए हमारी पुरानी रिपोर्ट देखें।

    टेस्ला मॉडल वाई कंपेरिजन

    टेस्ला मॉडल वाई का मुकाबला किआ ईवी6, बीएमडब्ल्यू आईएक्स1 लॉन्ग व्हीलबेस, वोल्वो ईसी40, और बीवाईडी सीलायन 7 जैसी इलेक्ट्रिक कार से है। मॉडल वाई एल का अभी भारत के कार बाजार में सीधा मुकाबला किसी से नहीं है, क्योंकि अभी कोई भी तीन पंक्ति वाली इलेक्ट्रिक एसयूवी बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है। हालांकि इसे अभी भी ऊपर बताई गई प्रीमियम ईवी का विकल्प माना जा सकता है।

    यह भी देखें: टेस्ला मॉडल वाई ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    टेस्ला मॉडल वाई पर अपना कमेंट लिखें

    कंपेयर करने के लिए मिलती-जुलती कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है