• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच कैमो एडिशन भारत में लॉन्च, कीमत 6.85 लाख रुपये से शुरू

    टाटा पंच कैमो एडिशन (tata punch camo edition) भारत में लॉन्च हो गया है। यह हैरियर के बाद टाटा की दूसरी कार है जिसका कैमो एडिशन लॉन्च किया गया है। कैमो एडिशन पंच कार के मिड वेरिएंट्स एडवेंचर और अकंप्लिश्ड पर बेस्ड है। अब तक काजीरंगा एडिशन इसके साथ मिलने वाला इकलौता स्पेशल एडिशन था।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On सितंबर 22, 2022 15:49 ist
    info icon
    published onSep 22, 2022 15:49 IST
    last updated onSep 22, 2022 15:49 IST
    2.5K Views
    • Write a कमेंट

    टाटा ने हैरियर कार के साथ 2020 में कैमो एडिशन की शुरुआत की थी

    Tata Punch Camo edition

    • कैमो एडिशन रेगुलर पंच कार के मिड वेरिएंट एडवेंचर और अकम्पलिश्ड पर बेस्ड है।
    • इसकी प्राइस रेगुलर वेरिएंट्स के मुक़ाबले 15,000 रुपये ज्यादा रखी गई है।
    • इसके एक्सटीरियर अपग्रेड्स में कैमो बैजिंग और ब्लैक व व्हाइट रूफ ऑप्शंस के साथ नया ग्रीन कलर शेड शामिल है।
    • कैमो एडिशन के केबिन में कैमोफ्लेज्ड सीट अपहोल्स्ट्री और ग्रीन ट्रिम बिट्स दिए गए हैं।
    • इसकी फीचर लिस्ट में 7-इंच डिस्प्ले और पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप शामिल है।
    • इसमें स्टैंडर्ड वर्जन वाला ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन दिया गया है जिसके साथ एमटी और एएमटी गियरबॉक्स ऑप्शंस मिलते हैं।

    टाटा पंच कैमो एडिशन भारत में लॉन्च हो गया है। यह हैरियर के बाद टाटा की दूसरी कार है जिसका कैमो एडिशन लॉन्च किया गया है। कैमो एडिशन पंच कार के मिड वेरिएंट्स एडवेंचर और अकंप्लिश्ड पर बेस्ड है। अब तक काजीरंगा एडिशन इसके साथ मिलने वाला इकलौता स्पेशल एडिशन था।

    टाटा पंच कैमो एडिशन प्राइस 

    वेरिएंट 

    रेगुलर वेरिएंट प्राइस 

    कैमो एडिशन प्राइस 

    अंतर 

    एमटी 

    एएमटी 

    एमटी 

    एएमटी 

    एमटी 

    एएमटी 

    एडवेंचर 

    6.70 लाख रुपये 

    7.30 लाख रुपये 

    6.85 लाख रुपये 

    7.45 लाख रुपये 

    + 15,000 रुपये 

    एडवेंचर रिदम 

    7.05 लाख रुपये 

    7.65 लाख रुपये 

    7.20 लाख रुपये 

    7.80 लाख रुपये 

    + 15,000 रुपये 

    अकंप्लिश्ड

    7.50 लाख रुपये 

    8.10 लाख रुपये 

    7.65 लाख रुपये 

    8.25 लाख रुपये 

    + 15,000 रुपये 

    अकंप्लिश्ड डैज़ल  

    7.88 लाख रुपये 

    8.48 लाख रुपये 

    8.03 लाख रुपये 

    8.63 लाख रुपये 

    + 15,000 रुपये 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार हैं। 

    टाटा पंच कार के कैमो एडिशन की प्राइस स्टैंडर्ड वेरिएंट के मुकाबले 15,000 रुपये ज्यादा है।

    ज्यादा प्राइस पर लिमिटेड एडिशन पंच में ब्लैक और व्हाइट ऑप्शनल रूफ के साथ नया फोलिएज ग्रीन कलर शेड, 16-इंच ब्लैक अलॉय व्हील्स और क्रोम एलिमेंट्स पर ब्लैक ट्रीटमेंट दिया गया है। कैमो एडिशन में फ्रंट फेंडर पर 'कैमो' बैजिंग भी दी गई है।

    Tata Punch Camo edition cabin

    इसके ऑल-ब्लैक केबिन में कैमोफ्लेज्ड सीट अपहोल्स्ट्री और डैशबोर्ड व डोर पैड पर ग्रीन ट्रिम बिट्स दिए गए हैं। पंच गाड़ी के इस स्पेशल एडिशन में 7-इंच टचस्क्रीन सिस्टम, क्रूज़ कंट्रोल, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप और 6-स्पीकर म्यूज़िक सिस्टम जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

    यह भी पढ़ें : टाटा नेक्सन एक्सजेड प्लस (एल) वेरिएंट लॉन्च, कीमत 11.38 लाख रुपये

    इस माइक्रो एसयूवी कार के कैमो एडिशन में रेगुलर मॉडल वाला ही 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (86 पीएस/113 एनएम) दिया गया है। इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड एएमटी की चॉइस दी गई है।

    टाटा पंच (Tata Punch) के इस स्पेशल एडिशन का मुकाबला मारुति इग्निस, महिंद्रा केयूवी100 एनएक्सटी, निसान मैग्नाइट और रेनो काइगर से है।

    यह भी देखें: टाटा पंच ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है