• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    टाटा पंच सीएनजी भारत में हुई लॉन्च, कीमत 7.10 लाख रुपये से शुरू

    टाटा पंच सीएनजी की कीमत रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट्स के मुकाबले 1.61 लाख रुपये ज्यादा रखी गई है

    स्तुति
    स्तुति
    Published On अगस्त 04, 2023 14:34 ist
    info icon
    published onAug 04, 2023 14:34 IST
    last updated onAug 04, 2023 14:34 IST
    4.1K Views
    • Write a कमेंट

    Tata Punch CNG

    • टाटा ने टियागो और टिगॉर की सीएनजी पावरट्रेन को भी अपडेट किया है।
    • टियागो, टियागो एनआरजी और टिगॉर के सीएनजी वेरिएंट्स की कीमत 5000 रुपये बढ़ गई है।

    अल्ट्रोज़ सीएनजी को लॉन्च करने के बाद अब टाटा ने पंच सीएनजी को भी भारत में लॉन्च कर दिया है। बता दें कि अल्ट्रोज़ सीएनजी में कंपनी की ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी दी गई है, यही फॉर्मूला अब कंपनी ने पंच सीएनजी में भी अपनाया है।  टाटा ने टियागो और टिगॉर के सीएनजी मॉडल्स को भी इस टेक्नोलॉजी के साथ अपडेट कर दिया है। यहां देखें प्राइस लिस्ट:

    पंच

    वेरिएंट 

    कीमत 

    प्योर सीएनजी 

    7.10  लाख रुपये 

    एडवेंचर सीएनजी 

      7.85 लाख रुपये 

    एडवेंचर रिदम सीएनजी 

    8.20 लाख रुपये 

    अकंपलिश्ड सीएनजी 

      8.85 लाख रुपये

    अकंपलिश्ड डैज़ल एस सीएनजी  

    9.68 लाख रुपये 

    • पंच सीएनजी की कीमत रेगुलर पेट्रोल वेरिएंट्स के मुकाबले एक लाख रुपये ज्यादा रखी गई है।

    टियागो

    Tata Punch CNG

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    एक्सई सीएनजी 

    6.50 लाख रुपये 

      6.55 लाख रुपये 

    +5,000 रुपये 

    एक्सएम सीएनजी 

    6.85 लाख रुपये 

    6.90 लाख रुपये 

    +5,000 रुपये 

    एक्सटी सीएनजी 

    7.30 लाख रुपये 

    7.35 लाख रुपये 

    +5,000 रुपये 

    एक्सज़ेड+ सीएनजी 

    8.05 लाख रुपये 

    8.10 लाख रुपये 

    +5,000 रुपये 

    एक्सज़ेड+ डीटी सीएनजी 

      8.15 लाख रुपये 

    8.20 लाख रुपये 

    +5,000 रुपये 

    एक्सटी एनआरजी सीएनजी 

    7.60 लाख रुपये 

    7.65 लाख रुपये 

    +5,000 रुपये 

    एक्सज़ेड एनआरजी सीएनजी 

    8.05 लाख रुपये 

    8.10 लाख रुपये 

    +5,000 रुपये 

    • ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी अपडेट मिलने से टियागो सीएनजी की कीमतें 5,000 रुपये बढ़ गई हैं।
    • टियागो एनआरजी सीएनजी वेरिएंट्स की प्राइस में भी यही बदलाव किया गया है।

    टिगॉर

    Tata Tigor CNG

    वेरिएंट 

    पुरानी कीमत 

    नई कीमत 

    अंतर 

    एक्सएम सीएनजी 

    7.75 लाख रुपये  

    7.80 लाख रुपये 

    + 5,000 रुपये 

    एक्सज़ेड सीएनजी

    8.15 लाख रुपये 

    8.20 लाख रुपये 

    + 5,000 रुपये 

    एक्सज़ेड+ सीएनजी

    8.80 लाख रुपये 

    8.85 लाख रुपये 

    + 5,000 रुपये 

    एक्सज़ेड लेदरेट पैक सीएनजी

    8.90 लाख रुपये 

    8.95 लाख रुपये 

    + 5,000 रुपये 

    • टिगॉर सीएनजी के सभी वेरिएंट्स की कीमत 5000 रुपये बढ़ गई है।

    शेयर्ड पावरट्रेन

    • पंच सीएनजी में अल्ट्रोज़ सीएनजी वाली ही पावरट्रेन दी गई है। इसके सीएनजी मॉडल में 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन (73.5 पीएस/103 एनएम) के साथ 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया गया है। वहीं, टियागो और टिगॉर के पेट्रोल वर्जन में लगा इंजन 86 पीएस की पावर और 113 एनएम का टॉर्क देता है, जबकि रेगुलर पंच और अल्ट्रोज़ में यह इंजन 88 पीएस की पावर और 115 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है। टियागो और टिगॉर में लगा इंजन सीएनजी मोड पर 73.5 पीएस की पावर और 95 एनएम का टॉर्क देता है। इन तीनों ही सीएनजी कारों में केवल 5-स्पीड एमटी गियरबॉक्स दिया गया है।

    फीचर

    Tata Punch CNG voice-enabled single-pane sunroof
    Tata Punch CNG front armrests

    • टियागो और टिगॉर सीएनजी की फीचर लिस्ट में कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। इन गाड़ी में अब भी 7-इंच टचस्क्रीन, पुश बटन-स्टार्ट/स्टॉप, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल और कीलेस एंट्री जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिए इनमें ड्यूल फ्रंट एयरबैग, एबीएस के साथ ईबीडी और रिवर्स कैमरा दिए गए हैं।
    • वहीं, पंच सीएनजी में वॉइस-एनेबल्ड सिंगल पेन सनरूफ और फ्रंट आर्मरेस्ट जैसे नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। इसके अलावा इस माइक्रो एसयूवी में मौजूदा मॉडल वाले ही फीचर्स 7-इंच टचस्क्रीन, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप, क्रूज़ कंट्रोल और एक रिवर्सिंग कैमरा मिलने जारी हैं।

    कंपेरिजन

    Tata Tiago, Tigor, Altroz and Punch CNG

    • टाटा टियागो सीएनजी का सीधा मुकाबला मारुति सेलेरियो और वैगन आर सीएनजी से है, जबकि टिगॉर सीएनजी का कंपेरिजन मारुति डिज़ायर और हुंडई ऑरा सीएनजी से है। वहीं, पंच सीएनजी की टक्कर हुंडई एक्सटर सीएनजी से है।

    यह भी देखेंः टाटा पंच ऑन रोड प्राइस

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    टाटा पंच 2021-2026 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है