• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    काईट-5 से पहले आएगी टाटा नेक्सन, इसी साल होगी लॉन्च

    टाटा कैंप के पिटारे में साल 2016 के लिए कुछ दिलचस्प कारें मौजूद हैं। इनमें अगले कुछ हफ्तों में आने वाली नई हैचबैक टियागो, एसयूवी हैक्सा, कॉम्पैक्ट एसयूवी नेक्सन और कॉम्पैक्ट सेडान काईट-5 शामिल हैं। इनमें नेक्सन को सरप्राइज़ के तौर पर कंपनी ने ऑटो एक्सपो में भी उतारा था। खबर है कि नेक्सन को इस साल ही लॉन्च किया जाएगा और यह काईट-5 से पहले आएगी।

    मनीष
    मनीष
    Published On मार्च 09, 2016 13:56 ist
    info icon
    published onMar 09, 2016 13:56 IST
    last updated onMar 09, 2016 13:56 IST
    24 Views
    • Write a कमेंट

    नेक्सन की बात करें तो यह 16 इंच के अलॉय व्हील पर दौड़ेगी। इसका ग्राउंड क्लियरेंस 200 एमएम का होगा। यह 3996 एमएम लंबी होगी। माना जा रहा है कि टाटा की इस पहली कॉम्पैक्ट एसयूवी में ग्राहकों को कस्टामाइजेशन का विकल्प भी मिलेगा।

    डिजायन और लुक्स की बात करें तो नेक्सन में कंट्रास्ट रूफ (बॉडी कलर से अलग कलर में), डे-टाइम रनिंग एलईडी लाइटों के साथ प्रोजेक्टर हैडलाइट, पियानो ब्लैक फिनिश वाली ग्रिल, सिरेमिक विंडो लाइन, शार्क फिन शेप वाला एंटीना और एलईडी टेललैंप्स देखने को मिलेंगे।

    इंजन के मोर्चे पर नेक्सन में 1.2 लीटर  का रेवोट्रॉन पेट्रोल इंजन और 1.5 लीटर का डीज़ल इंजन देखने को मिल सकता है। डीज़ल इंजन 110 पीएस की पावर  और 260 एनएम का टॉर्क देगा, वहीं पेट्रोल इंजन की पावर 100पीएस से ज्यादा रहेगी। दोनो इंजनों में सिक्स-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स स्टैंडर्ड मिलेगा और ऑटोमैटिक (एएमटी) गियरबॉक्स का ऑप्शन दिया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें :चुनिंदा डीलरशिपों पर शुरू हुई टाटा टियागो की बुकिंग

    was this article helpful ?

    मनीष
    <p>Manish has always been interested in automotive design. Developing his own portfolio, he has revered automobiles to be an example of human spirit's triumph over the most adverse challenges. The same passion brought him to CarDekho. Manish is a die hard fan of Alec Issigonis and believes that designs should always be function-oriented, as "<em>Fashion dates</em> , <em>but logic</em> is timeless.&rdquo;-SIR ALEC ISSIGONIS. &nbsp;</p>और देखें

    टाटा नेक्सन 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है