• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नए साल से महंगी होंगी टाटा की कारें, 25,000 रूपए तक बढ़ेंगे दाम

    इस लिस्ट में टाटा की नई पेशकश नेक्सन को भी शामिल किया गया है

    रौनक
    रौनक
    Published On दिसंबर 12, 2017 11:23 ist
    info icon
    published onDec 12, 2017 11:23 IST
    last updated onDec 12, 2017 11:23 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    Tata Nexon

    अगर आप टाटा की कार खरीदने का विचार कर रहे हैं तो जल्दी कीजिए, कंपनी नए साल से अपनी कारों के दाम बढ़ाने जा रही है। कंपनी की ओर से घोषणा की गई है कि एक जनवरी 2018 से कारों की कीमत में 25,000 रूपए तक की बढ़ोतरी की जाएगी। कंपनी के अनुसार लागत बढ़ने की वजह से कीमत में बढ़ोतरी की जा रही है।

    Tata Nexon
    कीमत बढ़ोतरी की लिस्ट में कंपनी की नई पेशकश नेक्सन को भी शामिल किया गया है। नेक्सन एसयूवी को 21 सितंबर 2017 को लॉन्च किया गया था। नए साल से इसकी कीमत 25,000 रूपए तक बढ़ेगी।
    यहां देखिए टाटा नेक्सन के सभी वेरिएंट की मौजूदा कीमत...

      पेट्रोल डीज़ल
    एक्सई 5.85 लाख रूपए 6.85 लाख रूपए
    एक्सएम 6.49 लाख रूपए 7.39 लाख रूपए
    एक्सटी 7.29 लाख रूपए 8.14 लाख रूपए
    एक्सजेड प्लस 8.44 लाख रूपए 9.29 लाख रूपए
    एक्सजेड प्लस (ड्यूल-टोन) 8.59 लाख रूपए 9.44 लाख रूपए

    टाटा नेक्सन की बात करें तो एक दिसंबर 2017 को कंपनी ने रंजनगांव स्थित प्लांट से इसकी 10,000वीं यूनिट को तैयार करके दुनिया के सामने पेश किया था। टाटा नेक्सन को हर महीने करीब 3-4 हजार यूनिट बिक्री के आंकड़े मिल रहे हैं। इसका मुकाबला मारूति सुज़ुकी विटारा ब्रेज़ा और फोर्ड ईकोस्पोर्ट से है।

    यह भी पढें : टाटा की इन कारों पर मिल रहा है भारी डिस्काउंट

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है