सुज़ुकी ने दिखाई जिम्नी सिएरा पिकअप स्टाइल कॉन्सेप्ट की झलक
इसे सुज़ुकी जिम्नी वाले प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा
- Write a कमेंट

सुज़ुकी ने जिम्मी सिएरा पिकअप स्टाइल कॉन्सेप्ट की झलक दिखाई है। यह सुज़ुकी की जिम्नी पर बेस है। इसे 11 जनवरी से 13 जनवरी के बीच आयोजित होने वाले टोक्यो ऑटो सलोन में दुनिया के सामने पेश किया जाएगा। यह थ्री-डोर वाली ऑल-व्हील-ड्राइव कार होगी।

तस्वीरों पर गौर करें तो आगे वाली ग्रिल, साइड के वुड पेनल और हबकैप्स पर रेट्रो टच दिया गया है। ऑफ-रोडिंग वाला अहसास लाने के लिए इस में भारी मात्रा में क्लेडिंग का इस्तेमाल हुआ है। हर तरह के रास्तों से पार पाने के लिए इस में रेक-माउंट ऑफ-रोड लाइटें दी गई हैं।

पिकअप स्टाइल कॉन्सेप्ट सुज़ुकी की रेग्यूलर एसयूवी जिम्नी वाले प्लेटफार्म पर बेस है। सुज़ुकी जिम्नी की लंबाई 3645 एमएम, चौड़ाई 1645 एमएम और ऊंचाई 1725 एमएम है। भारत में सुज़ुकी जिम्नी के अभी नहीं आने का एक कारण इसकी छोटी कद-काठी हो सकती है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध सुज़की जिम्नी में 1.5 लीटर का 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन लगा है, जो 102 पीएस की पावर और 130 एनएम का टॉर्क देता है।
अगर सुज़ुकी भारत में उपलब्ध जिप्सी को जिम्नी से रिप्लेस करती है तो यह कंपनी के लिए काफी फायदे का सौदा साबित हो सकता है। पिकअप कॉन्सेप्ट की बात करें तो अगर कंपनी इसकी कद-काठी बढ़ाती है तो यह इंडियन आर्मी के लिए नया विकल्प बन सकता है। लॉन्चिंग के बारे में अभी कोई जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन कंपनी ने यह संकेत जरूर दिए हैं कि इसे किसी भी हाल में 2020 से पहले लॉन्च नहीं किया जाएगा।
यह भी पढें : फोर्स गुरखा एक्सट्रीम Vs महिंद्रा थार सीआरडीई : जानें कौन है बेहतर














