• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    मारुति बलेनो vs हुंडई एलीट आई20 vs फोक्सवैगन पोलो: जानिए इनमें से कौनसी कार के टॉप वेरिएंट को लीज़ पर लेने में होगा कितना खर्च

    समय की मांग को देखते हुए कई मास मार्केट कारें तैयार करने वाले कारमेकर्स लीज या सब्सक्रिप्शन बेस पर कारें दे रहे हैं। इस प्लान के तहत ग्राहक कुछ सालों के लिए अपनी पसंद का मॉडल एक फिक्स ईएमआई पर ले सकते हैंं।

    अमित
    अमित
    published on जुलाई 08, 2020 19:37 ist
    info icon
    published onJul 08, 2020 19:37 IST
    last updated onJul 08, 2020 19:37 IST
    6.2K Views
    • Write a कमेंट

    कार खरीदना और उसे मेंटेन करना कई लोगों के लिए काफी महंगा सौदा साबित हो सकता है। इसलिए कई प्राइवेट कार रेंटल कंपनी आपको कुछ घंटो और या दिनों के लिए कारें किराए पर देती हैं। अब बता दें कि इस ईएमआई में कार की मेंटेनेंस कॉस्ट और इंश्योरेंस कवरेज शामिल होता है।   

    लीज पर कार देने वाली कंपनियों में मारुति हाल ही में शामिल हुई है जो अपने कुछ चुनिंदा मॉडल और वेरिएंट्स पर ये पेशकश कर रही है। कंपनी 24 महीने से लेकर 48 महीने के लिए अपनी कुछ चुनिंदा कारों को लीज़ पर दे रही है। हां,मगर फिलहाल ये सर्विस गुरुग्राम और बेंगलुरु में ही उपलब्ध है। 

    2019 Maruti Suzuki Baleno Engine Options Simplified

    हमनें यहां मारुति की प्रीमियम हैचबैक बलेनो के लीज प्लान का उदाहरण लेते हुए यहां उसके मुकाबले में मौजूद दूसरी कारों के लीज़ प्लान से कंपेयर किया है जिनमें हुंडई एलीट आई20 और फोक्सवैगन पोलो शामिल है। मगर उससे पहले इन तीनों कारों के स्पेसिफिकेशन और पावरट्रेन ऑप्शंस पर एक नजर:

    मॉडल

    मारुति सुजुकी बलेनो

    हुंडई एलीट आई20

    फोक्सवैगन पोलो

    लंबाई x चौड़ाई x उंचाई (मिलीमीटर)

    3995 x 1745 x 1510

    3985 x 1734 x 1505

    3971 x 1682 x 1496

    इंजन

    1.2-लीटर पेट्रोल

    1.2-लीटर पेट्रोल

    1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल

    पावर/टॉर्क

    90पीएस/113एनएम

    83पीएस/117एनएम

    110पीएस/175एनएम

    गियरबॉक्स

    5-स्पीड एमटी/सीवीटी

    5-स्पीड एमटी

    6-स्पीड एमटी/ 6-स्पीड एटी

    इस कंपेरिजन में हमनें इन मॉडल्स के बेस्ट वेरिएंट्स को शामिल किया है। नीचे दी गई सभी ईएमआई की कैलकुलेशन गुरुग्राम में लागू के अनुसार की गई है। आप चाहें तो मारुति,फोक्सवैगन और हुंडई की वेबसाइट पर जाकर इन सब्सक्रिप्शन प्लान की उपलब्धता और रेट्स चैक कर सकते हैं। 

    24 महीने की अवधि के लिए यानी एक साल के लिए

    मॉडल

    माइलेज

    ईएमआई

    मारुति बलेनो ज़ेटा एमटी

    18,000किमी/प्रतिवर्ष

    29,551

    मारुति बलेनो ज़ेटा सीवीटी

    18,000किमी/प्रतिवर्ष

    32,280

    हुंडई एलीट आई20 स्पोर्ट्ज़ प्लस एमटी 

    20,000किलोमीटर/ 30,000किलोमीटर (कुल)

    21,955/  22,422

    फोक्सवैगन पोलो हाइलाइन प्लस एमटी

    10,000किलोमीटर/ 15,000किमी/प्रतिवर्ष

    29,576/  30,477

    फोक्सवैगन पोलो जीटी (एटी)

    10,000किलोमीटर/ 15,000किमी/प्रतिवर्ष

    34,888/  35,789

    36 महीने की अवधि के लिए यानी तीन महीने के लिए

    मॉडल

    माइलेज

    ईएमआई

    मारुति बलेनो ज़ेटा एमटी

    18,000किमी/प्रतिवर्ष

    23,915

    मारुति बलेनो ज़ेटा सीवीटी

    18,000किमी/प्रतिवर्ष

    29,515

    हुंडई एलीट आई20 स्पोर्ट्ज़ प्लस एमटी 

    30,000किलोमीटर/ 45,000किलोमीटर (कुल)

    18,717/  19,422

    फोक्सवैगन पोलो हाइलाइन प्लस एमटी

    10,000किलोमीटर/ 15,000किमी/प्रतिवर्ष

    26,538/  27,741

    फोक्सवैगन पोलो जीटी (एटी)

    10,000किलोमीटर/ 15,000किमी/प्रतिवर्ष

    31,194/  32,397

    48-महीने की अवधि

    मॉडल

    माइलेज

    ईएमआई

    मारुति बलेनो ज़ेटा एमटी

    18,000 किलोमीटर/वर्ष  

    27,313 रुपए

    मारुति बलेनो ज़ेटा सीवीटी

    18,000  किलोमीटर/वर्ष  

    27,285 रुपए

    हुंडई एलीट आई20 स्पोर्टज़+ एमटी  

    40,000 किलोमीटर / 60,000 

    किलोमीटर (कुल)

    17,766 रुपए / 18,231 रुपए

    फोक्सवैगन पोलो हाईलाइन प्लस एमटी

    10,000 किलोमीटर / 15,000 

    किलोमीटर/वर्ष   


     

    24,744 रुपए / 26,064 रुपए

     

    फोक्सवैगन पोलो जीटी (एटी)

    10,000 किलोमीटर/ 15,000 किलोमीटर/वर्ष




     

    29,034 रुपए / 30,354 रुपए

    60- महीने की अवधि 

    मॉडल 

    माइलेज


     

    ईएमआई  


     

    हुंडई एलीट आई20 स्पोर्टज़+एमटी 

    50,000 किलोमीटर/ 75,000

     

    किलोमीटर (कुल)

    16,608 रुपए  / 16,929 रुपए  

    • मारुति द्वारा अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स के लिए वार्षिक माइलेज 18,000 किलोमीटर तय किया गया है। यह दूसरे कार मेकर्स की तुलना में एक फ्लेक्सिबल ऑप्शन नहीं है, लेकिन इसमें प्रतिबंध काफी कम लगाए गए हैं।
    • हुंडई और फोक्सवैगन की ओर से अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स के तहत दूसरा ऑप्शन भी रखा गया है, जिसमें प्रति वर्ष माइलेज 12,000 किलोमीटर तय की गई है। इस प्लान के लिए ईएमआई आप ऊपर दी गई टेबल में देख सकते हैं।  
    • हुंडई और मारुति अपनी प्रीमियम हैचबैक्स के टॉप वेरिएंट को सब्सक्रिप्शन बेसिस पर नहीं दे रही है। वहीं, फोक्सवैगन कंपनी ही केवल अपनी हैचबैक के टॉप वेरिएंट को सब्सक्रिप्शन बेसिस पर उपलब्ध करा रही है। 
    • बलेनो का जेटा वेरिएंट सब्सक्रिप्शन के लिए उपलब्ध सबसे अच्छा ऑप्शन है। हालांकि, टॉप वेरिएंट अल्फा से नीचे वाले इस वेरिएंट में माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी की कमी रखी गई है।     
    • यहां टॉप वेरिएंट एस्टा (ओ) से नीचे वाला वेरिएंट एलीट स्पोर्ट्ज + लीज पर उपलब्ध सबसे अच्छा ऑप्शन है। हालांकि, हुंडई अपने स्पोर्ट्ज़ + ड्यूल टोन ऑप्शन को सब्सक्रिप्शन के तहत उपलब्ध करा रही है।
    • मारुति और फोक्सवैगन के मुकाबले हुंडई का सब्सक्रिप्शन पैकेज के लिए माइलेज फिगर एक वार्षिक आंकड़ा नहीं है। इसकी बजाए कार निर्माता ने कुछ किलोमीटर की दूरी तय की है।  
    • ऊपर लिखी सभी संभावित कीमतें अलग-अलग प्रोफेशनल्स के रूप में आवेदन करने वालों पर ही लागू होती हैं। कॉर्पोरेट सब्सक्रिप्शन प्लान्स की दरें अलग-अलग रखी गई हैं।  कार निर्माता कंपनियों के आधार पर अतिरिक्त शर्तें भी रखी गई हैं जिसके चलत आप कम ईएमआई भी प्राप्त कर सकते हैं।
    • यहां हुंडई ही केवल एकमात्र कंपनी है जो 60 महीने, यानि सब्सक्रिप्शन ओनरशिप के लिए 5-वर्ष की अवधि के लिए दे रही है। 

    Volkswagen Polo 1.0 TSI vs Polo 1.2 TSI: Real-world Performance Comparison

    • वहीं, फोक्सवैगन अपने सब्सक्रिप्शन प्लान्स के तहत दो ईएमआई स्कीम्स वैट लीज़ और ड्राई लीज़ उपलब्ध करा रही है। वैट लीज़ रेंटल कॉस्ट के तहत रजिस्ट्रेशन, रिपेयर, मेंटेनेंस और इंश्योरेंस शामिल है।  वहीं, ड्राई लीज़ में रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस कॉस्ट का कवर शामिल है। इस कम्पेरिज़न के लिए हमने वैट लीज़ ईएमआई कॉस्ट का इस्तेमाल किया है। 
    • कुल मिलाकर, एलीट आई20 पर सबसे किफायती सब्सक्रिप्शन प्लान्स दिए जा रहे हैं। 
    • यहां 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस पोलो जीटी वेरिएंट पर सबसे ज्यादा ईएमआई प्लान्स मिल रहे हैं। 

    यह भी पढ़ें: अब मंथली सब्सक्रिप्शन पर ले सकते हैं मारुति की कारें, कंपनी ने गुरूग्राम और बेंगलुरु में शुरू की यह सर्विस

    was this article helpful ?

    अमित
    <p>A fun person to be around, Amit Sharma brings enthusiasm to the CarDekho journalists. He's responsible for covering the national as well as global news stories for CarDekho news section. Additionally, he acts as a moderator at <a href="http://forum.cardekho.com/" target="_blank">Forum.CarDekho.Com</a>, accountable for everything goes live on forum. His mechanical mind, love for cars, comprehensive research skills, and of course, his Bachelor's degree in Engineering help him manage it all.</p>और देखें

    Maruti Suzuki Baleno 2015-2022 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग हैचबैक कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है