• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    कैमरे में कैद हुई नई मारूति अर्टिगा

    नई अर्टिगा में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स लगा है

    रौनक
    रौनक
    published on मई 18, 2018 11:48 ist
    info icon
    published onMay 18, 2018 11:48 IST
    last updated onMay 18, 2018 11:48 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    2018 Indonesia-spec Suzuki Ertiga

    मारूति सुज़ुकी की नई अर्टिगा एमपीवी को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। कैमरे में कैद हुई नई अर्टिगा में 6-स्पीड मैनुअल गियबरबॉक्स लगा है। एमपीवी सेगमेंट में इसका मुकाबला रेनो लॉजी से होगा।

    Maruti Suzuki Ertiga 2018

    कयास लगाए जा रहे हैं कि नई जनरेशन की अर्टिगा में मारूति सुज़ुकी का नया 1.5 लीटर डीज़ल इंजन मिलेगा। यह इंजन 1.3 लीटर डीज़ल इंजन से रिप्लेस होगा। चर्चाएं हैं कि नए डीज़ल इंजन के साथ नया 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स आएगा। कयास लगाए जा रहे हैं कि नए डीज़ल इंजन के साथ सुज़ुकी एसएचवीएस माइल्ड-हाइब्रिड टेक्नोलॉजी भी दी जा सकती है। इससे नई अर्टिगा का माइलेज बढ़ेगा।

    2018 Indonesia-spec Ertiga

    नए डीज़ल इंजन की परफॉर्मेंस के बारे में अभी जानकारी नहीं मिली है। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसकी पावर 100 पीएस से ज्यादा और टॉर्क 200 एनएम से 250 एनएम के बीच होगा। मौजूदा अर्टिगा की बात करें तो इसकी पावर 90 पीएस और टॉर्क 200 एनएम है।

    दूसरी जनरेशन की अर्टिगा में पेट्रोल इंजन का विकल्प भी मिलेगा। पेट्रोल वेरिएंट में नया 1.5 लीटर के15बी इंजन मिलेगा, यही इंजन इंडोनेशिया में पेश की गई नई अर्टिगा में भी दिया है। इंडोनेशियन मॉडल में इस इंजन के साथ 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प रखा गया है। चर्चाएं हैं कि भारत आने वाली नई अर्टिगा में भी ये गियरबॉक्स दिए जा सकते हैं।

    यह भी पढें : क्या फर्क है नई और पुरानी मारूति सुज़ुकी अर्टिगा में, जानिये यहां...

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    Maruti Suzuki Ertiga 2018 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है