• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज, एक्ससी60 और एक्ससी90 की प्राइस में हुआ इजाफा, 1.6 लाख रुपये तक बढ़ी कीमत

    जिन कस्टमर्स ने इन वोल्वो कारों को 24 नवंबर 2022 या फिर उससे पहले बुक किया है उन्हें नई कीमतों का भुगतान नहीं करना होगा।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On नवंबर 25, 2022 11:42 ist
    info icon
    published onNov 25, 2022 11:42 IST
    last updated onNov 25, 2022 11:42 IST
    626 Views
    • Write a कमेंट

    Volvo XC90, XC40 Recharge and XC60

    • वोल्वो की फ्लैगशिप एसयूवी एक्ससी90 की प्राइस में सबसे ज्यादा 1.6 लाख रुपये का इज़ाफा हुआ है।
    • एक्ससी60 कार 60,000 रुपये महंगी हो गई है।
    • एक्ससी40 रिचार्ज इलेक्ट्रिक कार की प्राइस एक लाख रुपये बढ़ गई है।
    • एस90 सेडान और एक्ससी40 की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

    वोल्वो इंडिया ने अपने कई मॉडल्स की प्राइस में इज़ाफा किया है जिसके चलते एक्ससी40 रिचार्ज, एक्ससी60 और एक्ससी90 जैसी कारें महंगी हो गई हैं। कंपनी का कहना है कि लागत बढ़ने के कारण कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। एस90 सेडान और एक्ससी40 कार की प्राइस में कोई इजाफा नहीं किया गया है।

    यह भी पढ़ें: भारत में वोल्वो एक्ससी40 रिचार्ज की पहली यूनिट हुई असेंबल, इसी महीने शुरू होगी कार की डिलीवरी

    यहां देखें मॉडल वाइज़ नई कीमतें:

    मॉडल 

    पुरानी कीमतें 

    नई कीमतें 

    अंतर 

    एक्ससी40 रिचार्ज पी8 अल्टीमेट  

    55.90 लाख रुपये 

    56.90  लाख रुपये 

    +  1  लाख रुपये 

    एक्ससी60 बी5 अल्टीमेट  

      65.90  लाख रुपये 

    66.50  लाख रुपये 

    +   60,000  रुपये 

    एक्ससी90 बी6 अल्टीमेट  

    94.90  लाख रुपये 

    96.50  लाख रुपये 

    +  1.6  लाख रुपये 

    एक्ससी90 की प्राइस में सबसे ज्यादा 1.6 लाख रुपये का इज़ाफा हुआ है। इसके बाद एक्ससी40 रिचार्ज की कीमतें सबसे ज्यादा 1 लाख रुपये बढ़ी हैं। एक्ससी60 कार 60,000 रुपये महंगी हो गई है।

    यह भी पढ़ें: वोल्वो कारों को मिला नया अपडेट, माइल्ड हाइब्रिड पावरट्रेन और नए फीचर्स से हुई लैस

    Volvo S90

    कंपनी ने एस90 सेडान (65.90 लाख रुपये) और एक्ससी40 (45.90 लाख रुपये) कार की प्राइस में कोई इज़ाफा नहीं किया है।

    यह भी पढ़ें: वोल्वो ईएक्स90 इलेक्ट्रिक एसयूवी से उठा पर्दा, अब तक की सबसे सेफ कार होगी साबित

    XC40 Recharge

    वर्तमान में वोल्वो के भारत में पांच मॉडल्स बिक्री के लिए उपलब्ध हैं जिनमें से एक्ससी40 रिचार्ज कपंनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है। इन सभी कारों को कंपनी के बेंगलुरु में स्थित होसाकोटे प्लांट में असेंबलc करके बेचा जाता है। कंपनी ने 2022 के मध्य में बताया था कि वह अपनी दूसरी इलेक्ट्रिक कार सी30 रिचार्ज को भी 2023 तक लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस गाड़ी को भी भारत में असेंबल करके बेचा जाएगा।

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    वोल्वो एक्ससी90 2014-2025 पर अपना कमेंट लिखें

    1 कमेंट
    1
    A
    austin binoy
    Nov 26, 2022, 10:37:48 AM

    Xc 90 is cheap to maintain then compare to other luxury brands

      जवाब
      Write a Reply

      और देखें on वोल्वो एक्ससी90 2014-2025

      कार न्यूज़

      • ताजा खबरें

      ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है