• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    येती की जगह लेगी स्कोडा की ये नई एसयूवी

    इसे येती के बजाए कारॉक (Karoq) नाम से उतारा जा सकता है…

    अकस
    अकस
    modified on अप्रैल 28, 2017 19:05 ist
    info icon
    published onApr 27, 2017 16:03 IST
    last updated onApr 28, 2017 19:05 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    फॉक्सवेगन के स्वामित्व वाली चेक कार कंपनी स्कोडा को भारत में प्रीमियम सेडान कारों की वजह से ज्यादा जाना जाता है, एसयूवी सेगमेंट में इस कंपनी की कोई खास मौजूदगी और पहचान फिलहाल तो नहीं है, हालांकि साल 2010 में कंपनी ने यहां कॉम्पैक्ट एसयूवी येती को जरूर उतारा था, लेकिन बॉक्सी डिजायन और ज्यादा कीमत की वजह से यह ग्राहकों के बीच अपनी जगह नहीं बना पाई। अब कंपनी येती की जगह नई एसयूवी को लाने वाली है, इसकी फिलहाल चेक रिपब्लिक में टेस्टिंग चल रही है।

    पहली जनरेशन की येती साल 2009 मे स्कोडा की कार रेंज में शामिल हुई थी। माना जा रहा है कि इस नई एसयूवी को येती के बजाए कारॉक (Karoq) नाम दिया जा सकता है। कारॉक (Karoq) नाम अलास्का की ट्राइबल लैंग्वेज़ से लिया गया है, यह दो शब्दों ‘KAA’RAQ और ‘RUQ’ से मिलकर बना है, ‘KAA’RAQ का मतलब होता है कार और ‘RUQ’ का मतलब होता है तीर।    

    इसे एमक्यूबी प्लेटफार्म पर तैयार किया जाएगा, इसी प्लेटफॉर्म पर फॉक्सवेगन की टिग्वॉन और स्कोडा की कोडिएक भी बनी हुई हैं। टिग्वॉन को भारत में इस साल के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। डिजायन के मामले में कारॉक या नई येती, कोडिएक और टिग्वॉन से मिलती-जुलती है।

    इस में मौजूदा मॉडल वाला 2.0 लीटर का टीडीआई इंजन मिलेगा, इस में 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड डीएसजी ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के अलावा ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम का विकल्प भी मिलेगा। चर्चाएं हैं कि इसे स्वीडन में 18 मई को पेश किया जाएगा, यूरोप में इसे इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।

    बात करें भारत की तो यहां तो फॉक्सवेगन ग्रुप ने नई स्कोडा कोडिएक और फॉक्सवेगन टिग्वॉन को लॉन्च करने की घोषणा की है। कोडिएक 7-सीटर एसयूवी है, इसका मुकाबला टोयोटा फॉर्च्यूनर और फोर्ड एंडेवर से होगा, वहीं टिग्वॉन 5-सीटर कॉम्पैक्ट एसयूवी है, इसका मुकाबला हुंडई ट्यूसॉन और होंडा सीआर-वी से होगा।

    भारत में स्कोडा की इस नई एसयूवी के आने की संभावनाएं फिलहाल कम ही नज़र आ रही हैं, अगर इसे यहां लॉन्च किया जाता है तो यह टिग्वॉन वाले सेगमेंट में ही आएगी।

    यह भी पढें : भारत में शुरु हुआ फॉक्वेगन टिग्वॉन एसयूवी का प्रोडक्शन

    was this article helpful ?

    अकस
    <p><span>With a Bachelor's degree in Mechanical Engineering, the attraction for automobiles landed me in the field. The only sport&nbsp;I follow is cars and like to remain updated regarding all the old and new offerings in the market.</span></p>और देखें

    स्कोडा येति पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है