• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    चाइल्ड लाॅक में खराबी, स्कोडा ने वापस बुलाई 539 आॅक्टाविया

    स्कोडा ने चाइल्ड लाॅक में खराबी के चलते आॅक्टाविया की 539 यूनिट को वापस बुलाया है। ये सभी कारें नवम्बर 2015 और अप्रैल 2016 के बीच बनी है। इसके लिए कंपनी किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लेगी।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    published on अगस्त 16, 2016 17:40 ist
    info icon
    published onAug 16, 2016 17:40 IST
    last updated onAug 16, 2016 17:40 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    चाइल्ड लाॅक में खराबी के चलते स्कोडा ने आॅक्टाविया की 539 यूनिट को वापस बुलाया है। ये सभी कारें नवम्बर 2015 और अप्रैल 2016 के बीच बनी है। इसके लिए कंपनी किसी भी प्रकार का चार्ज नहीं लेगी।

    स्कोडा का कहना है कि इस समस्या का निरीक्षण करने में 12 मिनट लगेंगे। यदि इसे बदलने की जरूरत महसूस होती है तो इसमें 45 मिनट और लगेंगे। कंपनी का कहना है कि हमने रिकाॅल के लिए डीलरशिप को आदेश दे दिए हैं। प्रभावित कारों को रिकाॅल करने के लिए डीलर जल्द ही कार मालिकों से संपर्क करेंगे।

    पावर स्पेसिफिकेशन की बात करें तो स्कोडा आॅक्टाविया को दो पट्रोल और एक डीज़ल इंजन में उतारा गया है। पेट्रोल वेरिएंट में 1.4 लीटर और 1.8 लीटर टर्बो इंजन दिया गया है। डीज़ल वेरिएंट में 2.0 लीटर इंजन लगा है। एडवांस फीचर्स के तौर पर इसमें टचस्क्रीन इंफोटेमेंट सिस्टम के साथ मिररलिंक, लैदर अपहोल्स्ट्री, आॅटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे फीचर दिए गए हैं। इसके बेस वेरिएंट की कीमत 16.6 लाख रूपए है, जबकि टाॅप वेरिएंट की कीमत 22.4 लाख रूपए है। इसका मुकाबला टोयोटा कोरोला एल्टिस और फाॅक्सवेगन जेटा से है।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    स्कोडा ऑक्टाविया 2013-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है