• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    इस अगस्त स्कोडा की इन कारों पर पाइये 3 लाख रुपये तक के फायदे

    इस कार का स्पोर्टलाइन वेरिएंट डिस्काउंट प्राइस के साथ 25.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर उपलब्ध है। इस वेरिएंट पर आप 3 लाख रुपये तक की बचत कर सकते हैं।

    भानु
    भानु
    modified on अगस्त 23, 2019 17:18 ist
    info icon
    published onAug 23, 2019 17:17 IST
    last updated onAug 23, 2019 17:18 IST
    2.4K Views
    • Write a कमेंट

    यदि आप इस अगस्त के महीने में  स्कोडा  की कोई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो ये खबर आपके लिए काम की साबित हो सकती है। स्कोडा अपने लाइनअप में मौजूद कुछ कारों पर काफी तरीके के के फायदे दे रही है। इनमें से स्कोडा के कुछ मौजूदा ग्राहकों को लॉयल्टी बोनस की पेशकश भी की जा रही है। तो कंपनी द्वारा पेश किए जा रहे इन ऑफर्स में क्या है खास, जानिए यहां:

    मॉडल

    लॉयल्टी बोनस

    कैश डिस्काउंट

    स्पेशल प्राइस/अन्य फायदे

    रैपिड (एंबिशन एमटी डीज़ल  और स्टाइल एमटी पेट्रोल को छोड़कर)

    25,000 रुपये तक

    1 लाख रुपये

     

    रैपिड एंबिशन एमटी डीज़ल और स्टाइल एमटी पेट्रोल 

    25,000 रुपये तक

     

    9.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर

    ऑक्टाविया (माय 2018)

    50,000 (कैश डिस्कांउट नहीं लेने पर)

    50,000(लॉयल्टी बोनस नहीं लेने पर)

     

    सुपर्ब

    50,000 रुपये तक

     

    फ्री इंश्योरेंस+ Skoda स्कोडा ईज़ीबाय(57%कैशबैक)

    सुपर्ब स्पोर्टलाइन

     

     

    25.99 लाख रुपये

    कोडिएक (स्टाइल)

    50,000 रुपये तक

     

    34.49 लाख रुपये

    कोडिएक (एल एंड के)

    50,000 रुपये तक

     

    35.99 लाख रुपये

    ध्यान रहे: पूरे भारत में यह ऑफर केवल 31 अगस्त 2019 तक ही मान्य है।

    निष्कर्ष

    स्कोडा रैपिड: इस गाड़ी के मिड वेरिएंट एंबिशन डीज़ल एमटी और टॉप वेरिएंट स्टाइल पेट्रोल एमटी को डिस्काउंट के साथ 9.99 लाख रुपये की शुरूआती कीमत पर पेश किया जा रहा है। ऐसे में आप इस कार की खरीद पर पूरे 1.16 लाख रुपये की बचत कर सकते हैं। स्कोडा की इस एंट्री लेवल कार के अन्य वेरिएंट पर 1 लाख रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। जबकि, सभी वेरिएंट पर कंपनी 25,000 रुपये के लॉयल्टी बोनस की भी पेशकश कर रही है। 

    Skoda Rapid Just Got More Affordable!

    स्कोडा ऑक्टाविया: यदि आप इस मिड-साइज़ सेडान की 2018 में बनी यूनिट खरीदते हैं तो इसपर केवल 50,000 रुपये तक की बचत ही कर सकते हैं। बचत के लिए आपको लॉयल्टी बोनस या फिर कैश डिस्काउंट में से किसी एक को चुनना होगा। 

    स्कोडा सुपर्ब: इस कार पर 50,000 रुपये का लॉयल्टी बोनस के साथ फ्री इंश्योरेंस जैसे फायदे भी दिए जा रहे हैं। 

    यही ऑफर इसके डीज़ल इंजन वाले स्पोर्टलाइन वेरिएंट के साथ भी दिया जा रहा है। 

    Skoda Cars Available With Benefits Of Upto Rs 1.75 Lakh

    स्कोडा कोडिएक: स्कोडा अपनी इस कार पर 50,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस दे रही है। इसके दोनो वेरिएंट की कीमत पर डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। आप इस कार के स्टाइल वेरिएंट पर 87000 रुपये तक की बचत कर सकते हैं। वहीं,एलएंडके वेरिएंट पर 79,000 रुपये की बचत की जा सकती है। 

    was this article helpful ?

    भानु
    <p><span id="docs-internal-guid-d5dab83e-7fff-0272-69cc-807a7c6a46e9"><span>बनना तो क्रिकेटर चाहता था मगर, 5-साल तक अखबारों,न्यूज चैनल,न्यूज वेबसाइट के लिए फील्ड रिपोर्टिंग से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज ऑटोमोबाइल की दुनिया में ढेर सारी कारों और उनके कलर,फीचर्स,इंजन, पार्ट्स के बारे में लिखते हुए कारदेखो के साथ शानदार 2 साल पूरे कर चुका हूं। प्रवृति घुमक्कड़ किस्म की है और पूरा हिंदुस्तान ट्रेन में बैठकर देखने का सपना है। काम के अलावा फ्री टाइम में टेस्ट मैच देखना,क्रिकेट खेलना, गंभीर विषयों के बारे में जानना, सोचना और लिखना,डार्क,आर्ट,कॉमेडी सभी तरह की मूवीज़ देखने का शौक है। फेसबुक,ट्विटर,इंस्टाग्राम सभी जगह हायपर एक्टिव भी हूं। ज्यादातर वहां मीम्स ही शेयर करता हूं गंभीर बातें तो अपने तक ही सीमित है। इसके अलावा कुछ खास नहीं।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है