• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत आ रही है स्कोडा ऑक्टाविया वीआरएस

    स्कोडा भारत में तेज़ी से अपना विस्तार करने में जुटी हुई है। कारों को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए कंपनी यहां कारों की रेंज में इजाफा कर रही है। अब कंपनी ऑक्टाविया सेडान के परफॉर्मेंस वर्जन वीआरएस को जल्द ही भारत लाने वाली है। 

    अरुण
    अरुण
    Published On जुलाई 27, 2016 18:27 ist
    info icon
    published onJul 27, 2016 16:44 IST
    last updated onJul 27, 2016 18:27 IST
    34 Views
    • Write a कमेंट

    स्कोडा भारत में तेज़ी से अपना विस्तार करने में जुटी हुई है। कारों को मिल रही अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए कंपनी यहां कारों की रेंज में इजाफा कर रही है। नई रैपिड और कोडिएक एसयूवी के बाद अब कंपनी ऑक्टाविया सेडान के परफॉर्मेंस वर्जन वीआरएस को जल्द ही भारत लाने वाली है। इसकी कीमत 25 लाख रूपए के आस-पास रहने की उम्मीद है।

    वीआरएस वेरिएंट की बात करें तो इस में सबसे बड़ा बदलाव इंजन में होगा। अंतरराष्ट्रीय बाजार में उपलब्ध वीआरएस में 2.0 लीटर का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह 220 पीएस की पावर देता है। 0 से 100 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार पाने में इसे 6.8 सेकंड लगते हैं। टॉप स्पीड है 248 किलोमीटर प्रति घंटा। पेट्रोल के अलावा वीआरएस वेरिएंट डीज़ल इंजन में भी उपलब्ध है। डीज़ल इंजन में इसकी ताकत 184 पीएस की है और 0 से 100 की रफ्तार 8.1 सेकंड में पा लेती है। डीज़ल वेरिएंट की टॉप स्पीड 232 किलोमीटर प्रति घंटा है। दोनों ही इंजन 6 स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड डीएसजी ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़े हैं।

    रेग्युलर मॉडल से अलग बनाने के लिए वीआरएस वेरिएंट में स्पोर्टी बकेट सीट, ऑल ब्लैक केबिन और कार में अंदर-बाहर कई जगह पर वीआरएस की बैजिंग मिलेगी। यह बैजिंग स्टीयरिंग व्हील, गियर नॉब, डोर सिल प्लेट्स, सीट और फ्लोर मैट्स में मिलेगी।

    ऑक्टाविया की बात करें तो यह सेडान भारतीय बाज़ार में अच्छा प्रदर्शन कर रही है। इसका पुराना अवतार भी काफी सफल रहा था। नई ऑक्टाविया का मुकाबला टोयोटा की कोरोला, फॉक्सवेगन ज़ेटा और जल्द आने वाली नई हुंडई एलांट्रा से होगा।

    वीआरएस वेरिएंट की बात करें तो इसके सफल रहने की काफी गुंजाइश मौजूद है। सैलून सेगमेंट में अभी तक कोई भी हॉट या फिर हाइपरफॉर्मेंस देने वाली सेडान कार मौजूद नहीं है। ऐसे में ऑक्टाविया वीआरएस को अच्छी शुरुआत मिल सकती है।

    यह भी पढ़ें : हुंडई ने पेश किया एलांट्रा का स्पोर्ट वर्जन, मिलेगी 207 पीएस की ताकत

    was this article helpful ?

    अरुण
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    स्कोडा ऑक्टाविया 2013-2021 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग सेडान कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है