• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जनवरी 2023 में रेनो की कारों पर पाएं 1.19 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स

    रेनो कारों पर जनवरी में स्क्रेपेज और लॉयल्टी बेनिफिट्स के साथ नकद डिस्काउंट, कॉर्पोरेट और एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है।

    स्तुति
    स्तुति
    Published On जनवरी 06, 2023 11:40 ist
    info icon
    published onJan 06, 2023 11:40 IST
    last updated onJan 06, 2023 11:40 IST
    837 Views
    • Write a कमेंट

    • रेनो अपनी 2022 में बनी कारों पर यह सभी फायदे दे रही है।
    • जनवरी में क्विड पर 91,000 रुपये तक के फायदे प्राप्त किए जा सकते हैं।
    • काइगर पर 1.14 लाख रुपये तक के डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे हैं। 
    • ट्राइबर सबकॉम्पेक्ट एमपीवी पर 1.19 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं।
    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स 31 जनवरी तक ही मान्य हैं।

    रेनो ने इस साल की शुरुआत में अपनी कारों की प्राइस बढ़ाई थी, अब कंपनी अपने मॉडल्स पर डिस्काउंट ऑफर्स लेकर आई है। बिक्री के लिए उपलब्ध तीनों

    नोट : यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स 2022 में बने मॉडल्स पर ही मान्य हैं। यदि आप मॉडल ईयर 2022 को लेते हैं तो बाद में इसकी रीसेल वैल्यू मॉडल ईयर 2023 से कम होगी।

    यहां देखें रेनो की कारों पर मिल रहे सभी मॉडल वाइज़ डिस्काउंट ऑफर्स:

    क्विड

    Renault Kwid

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज ऑफर 

    15,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    12,000 रुपये तक 

    स्क्रेपेज बेनिफिट 

    10,000 रुपये तक 

    लॉयल्टी बेनिफिट 

      39,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

      91,000 रुपये तक 

    • सभी फायदे चुने गए वेरिएंट पर निर्भर करते हैं।
    • रेनो के स्क्रेपेज प्रोग्राम के तहत इस गाड़ी पर 10,000 रुपये का स्क्रेपेज बेनिफिट मिल रहा है।
    • भारत में रेनो क्विड की प्राइस 4.7 लाख रुपये से 5.99 लाख रुपये के बीच है।

    काइगर 

    Renault Kiger

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    15,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज ऑफर 

    20,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    12,000 रुपये तक 

    स्क्रेपेज बेनिफिट 

    10,000 रुपये तक 

    लॉयल्टी बेनिफिट 

    57,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    1,14,000 रुपये तक 

    • इस महीने सबकॉम्पेक्ट एसयूवी काइगर पर सबसे ज्यादा लॉयल्टी बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं, जिसके चलते इस कार पर कुल लाख रुपये से भी ज्यादा की बचत की जा सकती है।
    • रेनो काइगर की प्राइस 6 लाख रुपये से 10.77 लाख रुपये के बीच है।

    ट्राइबर 

    Renault Triber

    ऑफर 

    राशि 

    नकद डिस्काउंट 

    25,000 रुपये तक 

    एक्सचेंज ऑफर 

      25,000 रुपये तक 

    कॉर्पोरेट डिस्काउंट 

    12,000 रुपये तक 

    स्क्रेपेज बेनिफिट 

    10,000 रुपये तक 

    लॉयल्टी बेनिफिट 

      47,000 रुपये तक 

    कुल लाभ 

    1,19,000 रुपये तक 

    • सब-4 मीटर एमपीवी ट्राइबर पर जनवरी में सबसे ज्यादा 1.19 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं। इस कार पर सबसे ज्यादा नकद डिस्काउंट और एक्सचेंज डिस्काउंट दिया जा रहा है।
    • भारत में ट्राइबर की प्राइस 6 लाख रुपये से 8.63 लाख रुपये के बीच है। 

    सभी कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के अनुसार है। 

    नोट: 

    • रेनो ने किसानों, सरपंच और ग्राम पंचायत के सदस्यों के लिए 5,000 रुपये तक का रूरल डिस्काउंट भी रखा है। सभी ग्राहक कस्टमर डिस्काउंट या फिर रूरल डिस्काउंट में से किसी एक का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन दोनों ऑफर्स को एकसाथ क्लब नहीं कर सकते हैं।
    • यह सभी डिस्काउंट ऑफर्स चुने गए वेरिएंट और लोकेशन अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं। ऐसे में डिस्काउंट ऑफर की सही जानकारी के लिए नज़दीकी रेनो डीलरशिप पर जाकर संपर्क करें।
    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    रेनॉल्ट काइगर 2021-2023 पर अपना कमेंट लिखें

    explore similar कारें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है