English | हिंदी
रेनो ने लॉन्च किया डस्टर का सैंडस्टॉर्म एडिशन, कीमत 10.90 लाख रूपए
सैंडस्टॉर्म एडिशन को आरएक्सएस वेरिएंट पर तैयार किया गया है, इसके डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव हुए हैं
30 Views
- Write a कमेंट

रेनो ने अपनी लोकप्रिय एसयूवी डस्टर का सैंडस्टॉर्म एडिशन लॉन्च किया है। इसकी शुरूआती कीमत 10.90 लाख रूपए (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। सैंडस्टॉर्म एडिशन को आरएक्सएस वेरिएंट पर तैयार किया गया है, इसके डिजायन और फीचर में कई अहम बदलाव हुए हैं।
कीमत (एक्स-शोरूम, दिल्ली)
- आरएक्सएस 85 पीएस डीज़ल: 10.90 लाख रूपए (रेग्यूलर आरएक्सएस वेरिएंट से करीब 27000 रूपए महंगी)
- आरएक्सएस 110 पीएस डीज़ल: 11.70 लाख रूपए
फीचर जो रेनो डस्टर सैंडस्टॉर्म एडिशन को बनाते हैं खास
- आउटबैक ब्रोंज, मूनलाइट सिल्वर और स्लेट ग्रे कलर में उपलब्ध
- लैंप्स वाला फ्रंट बंपर एक्सटेंशन, डस्टर बैजिंग, ग्लोसी ब्लैक ग्रिल और बॉडी क्लेडिंग
- बोनट, डोर, टेलगेट और बाहरी शीशों पर स्टीकर
- नए 16 इंच के जोडिएक मशीन-कट अलॉय व्हील
- आगे वाले दरवाजों पर सैंडस्टॉर्म बैजिंग
- नई ब्लैक और लिमे ग्रीन फैब्रिक अपहोल्स्ट्री, आगे वाले हैडरेस्ट और मैट्स पर सैंडस्टॉर्म बैजिंग
- ऊपर दिए गए फीचर को छोड़ बाकी फीचर आरएक्सएस वेरिएंट से लिये गए हैं।

रेनो डस्टर सैंडस्टॉर्म एडिशन में 1.5 लीटर का डीसीआई डीज़ल इंजन, दो पावर ट्यूनिंग के साथ दिया गया है। एक की पावर 85 पीएस और टॉर्क 200 एनएम है। यह इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से जुड़ा है, इसके माइलेज का दावा 20 किमी प्रति लीटर है। दूसरे की पावर 110 पीएस और टॉर्क 245 एनएम है। यह इंजन 6-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा है। इसके माइलेज का दावा भी 20 किमी प्रति लीटर है।
यह भी पढें : रेनो कैप्चर की तुलना रेनो डस्टर से
was this article helpful ?
Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें














