• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    रणवीर कपूर बने रेनो इण्डिया के ब्रांड एम्बैसडर

    रेनो इण्डिया ने अपने ब्रांड एम्बैसडर के रूप में देश के जाने-माने अभिनेता रणवीर कपूर को साइन किया है। कंपनी ने इसकी अधिकारिक घोषणा भी कर दी है। कंपनी का कहना है कि रेनो को भारत में 4 साल का लम्बा समय पूरा हो चुका है और बाॅलीवुड का यह उभरता हुआ यंग कलाकार ब्रांड के व्यक्तित्व को दर्षाता है।

    अरुण shenoy
    अरुण shenoy
    Published On जुलाई 29, 2015 14:14 ist
    info icon
    published onJul 29, 2015 14:14 IST
    last updated onJul 29, 2015 14:14 IST
    30 Views
    • Write a कमेंट

    इस मौके पर रेनो इण्डिया के सीईओ और मार्केटिंग डायरेक्ट सुमित साहनी ने कहा कि ‘‘रेनो भारत में अपनी चौथी सालगिरा मना रहा है और मुझे रेनो के ब्रांड एम्बैसडर के रूप में रणवीर कपूर के नाम की घोषणा करते हुए अपार हर्ष महसूस हो रहा है। कपूर परिवार की चौथी जनरेशन के सदस्य रणवीर जितने प्रतिभा के धनी हैं, उतने ही आज की यंग जनरेशन में लोकप्रिय भी हैं और रेनो रणवीर की पेशन फाॅर लाइफ’ (जिन्दगी के लिए जूनून) के फलसफे पर यकीन रखता है।’’

    रेनो के बारे में रणवीर कपूर ने बताया कि ‘‘मै विश्व भर में रेनो को प्रतिष्ठित और प्रेरणादाई ब्रांड के रूप में जानता आया हूं। मै खुश हूं कि रेनो ने बहुत कम समय में अपने आपको इण्डियन मार्केट में स्थापित किया है और नम्बर एक यूरोपियन ब्रांड बन गया है। मै रेनो परिवार का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं।’’

    रेनो इस समय इण्डियन आॅटो मार्केट में अपनी भागीदारी बढ़ाने पर काफी ध्यान दे रहा है। कंपनी ने इसके लिए आक्रामक रूख अपनाया है और उनका उदेश्य 2016 के अंत तक भारत में अपने 280 सेल्स एण्ड सर्विस आउटलेस्ट खोलना है। वर्तमान में रेनो के प्लस, स्काला, डस्टर, लाॅजी और काॅलेओस सहित 5 माॅडल सीरीज़ देशभर में बिक्री के लिए उपलब्ध हैं, साथ ही रेनो क्विड और डस्टर फेसलिफ्ट अपकमिंग लाइनप में हैं, जो आने वाले समय में रेनो की स्थिति और मजबूत करेंगे।

    was this article helpful ?

    अरुण shenoy
    Arun Shenoy is an Associate Editor with the CarDekho Group. He has spent over 12 years covering the Indian and global automotive industry, covering the latest cars, bikes and technologies. A management graduate by qualification, his keen interest in marketing and finance allows him to look beyond brochures, decode pricing strategies and understand value for the customer in-depth. He specialises in testing vehicles, understanding unique buyer requirements and analysing buyer behaviour and industry trends. और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है