• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    भारत में शुरु हुआ फॉक्वेगन टिग्वॉन एसयूवी का प्रोडक्शन

    टिग्वॉन, भारत में एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाली पहली कार होगी

    रौनक
    रौनक
    modified on मार्च 22, 2017 17:15 ist
    info icon
    published onMar 22, 2017 17:14 IST
    last updated onMar 22, 2017 17:15 IST
    37 Views
    • Write a कमेंट

    भारत में फॉक्सवेगन ने अपनी चर्चित एसयूवी टिग्वॉन का प्रोडक्शन शुरू कर दिया है। स्थानीय स्तर पर बनाने की वजह से कंपनी को टिग्वॉन की कीमतें आक्रामक रखने में काफी मदद मिलेगी, इसकी शुरुआती कीमत 20 लाख रूपए हो सकती है। इसका मुकाबला प्रमुख तौर पर हुंडई की ट्यूसॉन (कीमत 18.99 लाख रूपए, एक्स-शोरूम, दिल्ली) से होगा।

    महाराष्ट्र के औरंगाबाद स्थित प्लांट में टिग्वॉन को तैयार किया जा रहा है। इसी प्लांट में स्कोडा और ऑडी ब्रांड की कारें भी तैयार होती हैं। फरवरी में कंपनी ने दूसरी जनरेशन की टिग्वॉन और 8वीं जनरेशन की पसात को भारत में उतारने की घोषणा की थी।

    टिग्वॉन, भारत में फॉक्सवेगन के एमक्यूबी प्लेटफॉर्म पर तैयार होने वाली पहली कार होगी। दूसरी पीढ़ी की टिग्वॉन को फ्रैंकफर्ट मोटर शो-2015 में पेश किया गया था। अप्रैल 2016 से यह इंटरनेशनल मार्केट में उपलब्ध है।

    संभावनाए हैं कि टिग्वॉन में ज़ेटा की तरह 6-एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेंगे। इस में 2.0 लीटर का टीडीआई डीज़ल इंजन आएगा। इसकी ताकत 150 पीएस और टॉर्क 340 एनएम हो सकता है। इंजन 7-स्पीड ऑटोमैटिक डीएसजी गियरबॉक्स से जुड़ा होगा। उम्मीद की जा सकती है कि फॉक्सवेगन इस में 4मोशन ऑल व्हील ड्राइव का विकल्प भी देगी, मुकाबले में मौजूद ट्यूसॉन में फिलहाल ऑल व्हील ड्राइव की सुविधा उपलब्ध नहीं है। ट्यूसॉन के अलावा टिग्वॉन का मुकाबला जीप की कंपास एसयूवी और ऑल न्यू होंडा सीआर-वी डीज़ल से भी होगा।

    was this article helpful ?

    रौनक
    Enthusiastic about cars from a young age, Raunak Awasthi has been leading automobile reportage as the news editor at CarDekho Group. Armed with a Bachelor\'s degree in mechanical engineering, he developed a deep interest in Indian automobile magazines at an early age, treasuring even the black-and-white editions. His unwavering enthusiasm for cars propelled him into the world of motoring journalism, allowing him to immerse himself fully in his passion for all things automotive. To him, this is the best job in the world!और देखें

    फॉक्सवेगन टिग्वान 2017-2020 पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है