• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    जल्द शुरू होगा इन दो ऑडी कारों का प्रोडक्शन

    क्यू8, ऑडी की एसयूवी रेंज में सबसे ऊपर आएगी और क्यू4 कॉम्पैक्ट एसयूवी होगी

    रचित शैड
    रचित शैड
    published on अप्रैल 12, 2017 13:21 ist
    info icon
    published onApr 12, 2017 13:21 IST
    last updated onApr 12, 2017 13:21 IST
    38 Views
    • Write a कमेंट

    ऑडी ने जनवरी महीने में आयोजित नॉर्थ अमेरिकन इंटरनेशनल ऑटो शो-2017 में क्यू8 कॉन्सेप्ट एसयूवी से पर्दा उठाया था, इस दौरान क्यू8 ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। अब ऑडी ने इसका प्रोडक्शन शुरू होने की जानकारी दी है, कंपनी का कहना है कि स्लोवाकिया के ब्राटिस्लावा स्थित प्लांट में साल 2018 से क्यू8 का प्रोडक्शन शुरू होगा। ऑडी जल्द ही अपनी कारों की रेंज में क्यू4 को भी शामिल करने वाली है, इसका प्रोडक्शन हंगरी की ग्यॉर सिटी स्थित प्लांट में साल 2019 से शुरू होगा।

    क्यू8 को ऑडी एसयूवी रेंज में सबसे ऊपर पोजिशन किया जाएगा। बीएमडब्ल्यू एक्स6 की तरह इसे भी कूपे-मॉडल जैसा डिजायन दिया गया है, इस में वोल्वो एक्ससी90 एक्सीलेंस की तरह 4 पैसेंज़र आराम से बैठ सकेंगे। संभावना है कि यह पहला क्यू मॉडल होगा, जिस में ऑडी की ई-ट्रॉन हाइब्रिड टेक्नोलॉजी आएगी, इन दो मामलों में यह वोल्वो एक्ससी90 से मिलती-जुलती होगी।

    अब बात करते हैं ऑडी क्यू4 की... इसे ऑडी कारों की रेंज में क्यू3 और क्यू5 के बीच में पोजिशन किया जाएगा। क्यू8 की तरह क्यू4 को भी कूपे-मॉडल जैसा डिजायन दिया जाएगा। ऑडी इसे कॉम्पैक्ट यूटिलिटी व्हीकल (सीयूवी) बता रही है। इसका मुकाबला मर्सिडीज़-बेंज जीएलसी कूपे, रेंज रोवर ईवोक और बीएमडब्ल्यू एक्स2 से होगा।

    क्यू8 को जिस प्लांट में तैयार किया जाएगा, उसी प्लांट में 2005 से ऑडी क्यू7 भी तैयार हो रही है। इसी प्लांट में एस और क्यू7 का ई-ट्रोन प्लग-इन हाइब्रिड वर्जन भी तैयार होगा। बात करें हंगरी स्थित प्लांट की तो यहां साल 2018 से क्यू3 का प्रोडक्शन शुरू होगा, अभी क्यू3 का प्रोडक्शन स्पेन के मारटोरेल स्थित प्लांट में होता रहेगा।

    was this article helpful ?

    रचित शैड
    <p><span>Simplicity is the name of the game for Rachit Shad Trehan. An electronics engineer by education, he has over six years of work experience in various industries. It was his passion towards cars, which has only grown stronger since he was three years old, that motivated him and drove him out of his monotonous job profile. Before joining us as Content Writer for CarDekho, Rachit was an automotive blogger. He wants to carve out a compelling life story on which, some day, he&rsquo;d like to write a book on.</span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है