• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नए साल से महंगी होंगी निसान-डैटसन की कारें, पांच प्रतिशत तक बढ़ेंगे दाम

    नए साल से कई कंपनियां अपनी कार की प्राइस बढ़ाने की योजना बना चुकी हैं। अब निसान-डैटसन ने भी जनवरी 2021 से अपनी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी करने की बात कही है। कंपनी के अनुसार, निसान और डैटसन मॉडल्स की कीमतों में लगभग 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी। 

    स्तुति
    स्तुति
    Published On दिसंबर 23, 2020 17:40 ist
    info icon
    published onDec 23, 2020 17:40 IST
    last updated onDec 23, 2020 17:40 IST
    4.7K Views
    • Write a कमेंट

    नए साल से कई कंपनियां अपनी कार की प्राइस बढ़ाने की योजना बना चुकी हैं। अब निसान-डैटसन ने भी जनवरी 2021 से अपनी गाड़ियों की कीमत में बढ़ोतरी करने की बात कही है। कंपनी के अनुसार, निसान और डैटसन मॉडल्स की कीमतों में लगभग 5 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी की जाएगी।

    निसान के भारतीय पोर्टफोलियो में तीन मॉडल्स मैग्नाइट, किक्स और जीटी-आर मौजूद हैं। वहीं, डैटसन ब्रांड की भी तीन कार रेडी-गो, गो और गो+ यहां बिक्री के लिए उपलब्ध हैं। वर्तमान में कुछ इस प्रकार है निसान-डैटसन कार की प्राइस लिस्ट:-

    मॉडल 

    कीमत (एक्स-शोरूम दिल्ली)

    निसान मैग्नाइट

    4.99 लाख से 9.59 लाख रुपये

    निसान किक्स

    9.49 लाख से 14.14 लाख रुपये

    निसान जीटी-आर

    2.12 करोड़ रुपये 

    डैटसन रेडी-गो

    2.83 लाख से 4.77 लाख रुपये

    डैटसन गो 

    3.99 लाख 6.45 लाख रुपये

    डैटसन गो+

    4.19 लाख से 6.89 लाख रुपये

    इन सभी मॉडल्स की कीमतें नए साल से बढ़नी शुरू होंगी। यदि आप दिसंबर में इन कारों तो लेते हैं तो इन भारी बचत की जा सकती है। इस महीने एक तो निसान-डैटसन कार पर डिस्काउंट ऑफर का फायदा मिलेगा, वहीं दूसरा बढ़ी हुई कीमत भी नहीं देनी होगी।

    निसान मैग्नाइट को दिसंबर महीने में ही लॉन्च किया गया है। इस कार की प्राइस 4.99 लाख रुपये से 9.59 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच रखी गई है। लेकिन, यह प्राइस दिसंबर 2020 तक ही मान्य है। इस एसयूवी कार की डिलीवरी जनवरी 2021 से शुरू होगी। 

    निसान मैग्नाइट 5 लाख रुपये से सस्ती कार वाली लिस्ट में शामिल है और साथ ही यह सब-4 मीटर एसयूवी सेगमेंट की सबसे सस्ती कार भी है। सेगमेंट में इसकी मेंटेनेंस कॉस्ट भी सबसे कम है। 

    यह भी पढ़ें : दिसंबर में इन 10 कारों पर मिल रही है सबसे ज्यादा छूट

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    निसान मैग्नाइट 2020-2024 पर अपना कमेंट लिखें

    और देखें on निसान मैग्नाइट 2020-2024

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग एसयूवी कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है