• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई मैकन होगी पोर्श की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी

    नई मैकन को पीपीई प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा

    सॉनी
    सॉनी
    Published On मार्च 05, 2019 13:05 ist
    info icon
    published onMar 05, 2019 13:05 IST
    last updated onMar 05, 2019 13:05 IST
    111 Views
    • Write a कमेंट

    इलेक्ट्रिक एसयूवी तैयार करने की रेस में पोर्श अब पूरी तरह से खुद को स्थापित करने जा रही है। नई मैकन कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक एसयूवी और कंपनी की तीसरी ऑल इलेक्ट्रिक कार होगी। टेकन और टेकन टूरिस्मो कंपनी की पहली और दूसरी ऑल-इलेक्ट्रिक कारें हैं। मैकन इलेक्ट्रिक का प्रोडक्शन 2020 की शुरूआत में शुरू होने की संभावना है, इसे कंपनी के जर्मनी स्थित लिपज़िग प्लांट में तैयार किया जाएगा।

    Porsche Leipzig Plant

    मैकन इलेक्ट्रिक को पोर्श के पीपीई प्लेटफार्म (प्रीमियम प्लेटफॉर्म इलेक्ट्रिक) पर तैयार किया जाएगा। इसी प्लेटफॉर्म पर कंपनी टेकन को भी तैयार कर रही है। टेकन के बारे में कंपनी ने अभी ज्यादा जानकारी साझा नहीं की है। चर्चाएं हैं कि इसे 2019 के आखिर तक लॉन्च किया जा सकता है और इसके कुछ समय बाद कंपनी टेकन टूरिस्मो को उतारेगी।

    Porsche E Cross Turismo concept

    पोर्श एजी चेयरमैन ऑलिवर ब्ल्यूम के अनुसार अगले 10 सालों में कंपनी बेहतरीन पेट्रोल इंजन, प्लग-इन हाइब्रिड मॉडल और ऑल इलेक्ट्रिक स्पोर्ट्स कारें बनाने पर ध्यान देगी। साल 2025 तक पोर्श ने अपनी 50 प्रतिशत कारों में इलेक्ट्रिक ड्राइव सिस्टम देने का इरादा किया है।

    Porsche Macan

    मौजूदा मैकन की बात करें तो इस में 3.0 लीटर वी6 और 2.0 लीटर दो पेट्रोल इंजन दिए गए हैं। नई जनरेशन मैकन इलेक्ट्रिक में टेकन वाली 800 वोल्ट बैट्री टेक्नोलॉजी दी जाएगी। कार की रेंज और परफॉर्मेंस से जुड़ी जानकारी अभी आना बाकी है। इसका मुकाबला जगुआर आई-पेस, ऑडी ई-ट्रॉन और मर्सिडीज़-बेंज ईक्यूसी से होगा।

    Porsche Macan

    यह भी पढें : जिनेवा मोटर शो-2019 में इन कारों पर रहेगी सबकी नज़र

    was this article helpful ?

    सॉनी
    <div>A recent addition to the team, Sonny is a fan of the silly yet practical cars like the RS6 wagons and M5 super sedans. Not exactly raised around cars, he had his fill on Hotwheels toys, sports car coffee-table books along with photos and videos of cool cars on the internet. He is also an avid fan of F1 and Formula-E.</div>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है