• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    नई जनरेशन की टोयोटा लैंड क्रूज़र इस महीने होगी शोकेस 

    नई रिपोर्ट के अनुसार, नई जनरेशन की टोयोटा लैंड क्रूज़र से मई 2021 में पर्दा उठेगा। इसके बाद इसे लॉन्च किया जाएगा।   इसके नए मॉडल का इंटीरियर और एक्सटीरियर पहले से एकदम नया होगा।  इस कार में ड्राइवर असिस्टेंस, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है।  इस गाड़ी में दो वी6 इंजन 3.3 डीजल और 3.5-लीटर ट्विन टर्बो पेट्रोल दिए जा सकते हैं।  भारत में इस कार को 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है।    

    स्तुति
    स्तुति
    Published On मई 17, 2021 19:09 ist
    info icon
    published onMay 17, 2021 19:09 IST
    last updated onMay 17, 2021 19:09 IST
    1.3K Views
    • Write a कमेंट

    2022 Toyota Land Cruiser

    • नई रिपोर्ट के अनुसार, नई जनरेशन की टोयोटा लैंड क्रूज़र से मई 2021 में पर्दा उठेगा। इसके बाद इसे लॉन्च किया जाएगा।  

    • इसके नए मॉडल का इंटीरियर और एक्सटीरियर पहले से एकदम नया होगा। 

    • इस कार में ड्राइवर असिस्टेंस, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया जा सकता है। 

    • इस गाड़ी में दो वी6 इंजन 3.3 डीजल और 3.5-लीटर ट्विन टर्बो पेट्रोल दिए जा सकते हैं। 

    • भारत में इस कार को 2022 तक लॉन्च किया जा सकता है।  

    टोयोटा अपनी नई जनरेशन की लैंड क्रूज़र को मई के अंत तक शोकेस कर सकती है। इस कार के लीक हुए डॉक्युमेंट्स के अनुसार, 'ग्लोबल एम्बार्गो के चलते इस कार की डिज़ाइन इमेजेज मई 2021 के अंत तक उपलब्ध नहीं होंगी।'

    New-gen Toyota Land Cruiser Spied Undisguised. Will It Come To India?

    2022 लैंड क्रूज़र की तस्वीरें हाल ही में लीक हुई थी जिसमें इस कार की नई डिज़ाइन थीम देखने को मिली थी। इस अपकमिंग कार में नई और बड़ी क्रोम ग्रिल, एलईडी हेडलैंप्स, मोटा बंपर, फ्लेयर्ड व्हील आर्क, नए अलॉय व्हील्स और एलईडी टेललैंप्स दिए गए हैं। यह कार अपनी दमदार स्टाइलिंग के चलते पहले से ज्यादा मॉडर्न लगती है।  

    इस एसयूवी कार का केबिन भी पहले से नया होगा। इसमें नया इंटीरियर शेड और अपहोल्स्ट्री देखने को मिलेगी। इस एसयूवी कार में 12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट, 360 डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी और ड्राइवर असिस्टेंस टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। 

    अनुमान है कि इसमें दो नए वी6 इंजन 3.3 डीजल और 3.5-लीटर ट्विन टर्बो पेट्रोल दिए जा सकते हैं। इस गाड़ी में इंजन के साथ 4-व्हील-ड्राइव ड्राइवट्रेन मिलनी जारी रहेगी। उम्मीद है कि कंपनी इस गाड़ी का हाइब्रिड वेरिएंट भी बाद में उतार सकती है। 

    टोयोटा अपनी नई जनरेशन की लैंड क्रूज़र को भारत में 2022 तक लॉन्च कर सकती है।  इससे पहले कंपनी इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार में इम्पोर्टेड मॉडल के तौर पर उतारेगी। बता दें कि कंपनी ने इसे 2020 में बंद कर दिया था। इसकी प्राइस 1 करोड़ रुपए से भी ज्यादा थी। यदि नई जनरेशन की लैंड क्रूज़र कार भारत आती है तो इसकी प्राइस इससे ज्यादा रखी जाएगी। 

    यह भी पढ़ें : क्या एंड्रॉइड ऑटो और एप्पल कारप्ले एक जरूरी फीचर है, जानिए यहां

    was this article helpful ?

    स्तुति
    <p><span id="docs-internal-guid-42688267-7fff-c39d-4c72-fec384069871"><span>मैंने अपनी करियर की शुरुआत एक जाने-माने मीडिया हाउस से शुरू की थी। रिपोर्टिंग करने से लेकर डेस्क वर्क करते हुए आज मुझे चार साल पूरे हो चुके हैं। मेरा कारदेखो में एक साल का सफर काफी दिलचस्प रहा है। मुझे शुरुआत से ही राइटिंग का काफी शौक है। हमेशा से ही मेरी रूचि ऑटो, मनोरंजन, लाइफस्टाइल&nbsp; या फिर टेक्नोलॉजी से संबंधित कंटेंट को लिखने में काफी रही है। इसी लिए मैंने अपना बैचलर्स भी जर्नलिस्म व मास कम्युनिकेशन में ही किया है जिससे कि मुझे तरह-तरह के कंटेंट को लिखने के लिए अच्छा-ख़ासा प्लेटफार्म मिल सके। कंटेंट लिखने के अलावा मुझे रिपोर्टिंग, फोटोग्राफी, म्युज़िक, डांस और ट्रेवलिंग का भी काफी शौक है। ट्रेवलिंग के जरिये नए लोगों से मिलने, नए कल्चर को अपनाने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने में काफी रूचि है।</span></span></p>और देखें

    Write your कमेंट

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    ट्रेंडिंग कारें

    • अपकमिंग
    • पॉपुलर
    *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
    ×
    हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है