• English
    • लॉगिन / रजिस्टर

    16 नवंबर को लॉन्च होगी नई मर्सिडीज़ सीएलएस

    नई सीएलएस में 2.0 लीटर डीज़ल इंजन दिया जा सकता है

    cardekho
    cardekho
    Published On नवंबर 12, 2018 18:34 ist
    info icon
    published onNov 12, 2018 18:34 IST
    last updated onNov 12, 2018 18:34 IST
    31 Views
    • Write a कमेंट

    Mercedes-Benz CLS

    मर्सिडीज़-बेंज भारत में नई जनरेशन की सीएलएस कूपे पेश करने वाली है। इसे 16 नवंबर 2018 को लॉन्च किया जाएगा। इसका मुकाबला ऑडी ए7 और बीएमडब्ल्यू 6-सीरीज जीटी से होगा। मर्सिडीज़ कारों की रेंज में इसे ई-क्लास और एस-क्लास के बीच पोजिशन किया जाएगा। इसकी कीमत एक करोड़ रूपए के आसपास हो सकती है।

    New Mercedes-Benz CLS To Be Launched In India on November 16

    कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत आने वाली नई सीएलएस में 2.0 लीटर का टर्बोचार्ज्ड डीज़ल इंजन दिया जा सकता है। यही इंजन थाईलैंड में उपलब्ध सीएलएस में भी दिया गया है। थाईलैंड में यह इंजन 245 पीएस की पावर और 500 एनएम का टॉर्क देता है। यह इंजन 9-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है।

    New Mercedes-Benz CLS To Be Launched In India on November 16

    अंतरराष्ट्रीय बाजार में यह और भी पावरफुल इंजन में उपलब्ध है, इस में एक पेट्रोल और दो डीज़ल इंजन शामिल हैं। देखने वाली बात ये है कि कंपनी भारत में कौन से इंजन उतारती है।

    New Mercedes-Benz CLS To Be Launched In India on November 16

    मर्सिडीज़ सीएलएस कई मामलों में सीएलए से मिलती-जुलती होगी। इस में सीएलए की तरह सिगनेचर फ्रेमलैस डोर और स्लोपिंग रूफलाइन देखी जा सकती है। केबिन में मर्सिडीज़ की नई कारों की तरह ड्यूल-स्क्रीन लेआउट का इस्तेमाल होगा। डैशबोर्ड का लेआउट एस-क्लास से मिलता-जुलता होगा। डैशबोर्ड और स्टीयरिंग व्हील पर लगे टचपैड को वुड फिनिशिंग दी जाएगी।

    New Mercedes-Benz CLS To Be Launched In India on November 16

    यह भी पढें : कैमरे में कैद हुई ऑडी क्यू7 फेसलिफ्ट

    was this article helpful ?

    cardekho
    <p>The CarDekho.com community offers auto enthusiasts a friendly home where they can buy their dream car. The CarDekho.com Research Center gives shoppers all the tools needed to make an informed buying decision, including vehicle reviews, ratings, safety features and specifications.</p>और देखें

    मर्सिडीज सीएलएस-क्लास पर अपना कमेंट लिखें

    कार न्यूज़

    • ताजा खबरें

    संबंधित समाचार

      ट्रेंडिंग सेडान कारें

      • अपकमिंग
      • पॉपुलर
      *नई दिल्ली में एक्स-शोरूम प्राइस
      ×
      हमें आपके अनुभव को कस्टमाइज करने के लिए आपके शहर की आवश्यकता है